-रैकी कर बंद घरों को बनाते थे निशाना, दो लाख 66 हजार के अलावा भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवरात बरामद
- REPORT BY:A.AHMED SAUDAGAR
- EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। बंद घरों को निशाना बनाने वाले चोरों के गैंग का इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और पूर्वी जोन की
सर्विलांस व क्राइम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया है। चिनहट पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो 66 हजार रुपए की नकदी, गहने और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाली मोटरसाइकिल जाने भी बरामद किया है।
सर्विलांस व क्राइम की संयुक्त टीम ने मंगलवार को भंडाफोड़ किया है। चिनहट पुलिस की गिरफ्त में आए दोनों बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने दो 66 हजार रुपए की नकदी, गहने और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाली मोटरसाइकिल जाने भी बरामद किया है।डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा और उनकी सर्विलांस व क्राइम की संयुक्त टीम ने देवा रोड स्थित राष्ट्रीय ग्राम उद्योग आश्रम इंटर कॉलेज के पास घेराबंदी करके के इंदिरा नगर क्षेत्र स्थित जरहरा गांव निवासी राहुल गुप्ता व गोंडा जिले के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित बरईन पुरवा गांव निवासी राजू कश्यप को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने दो फरवरी 2026 की रात हरदासी खेड़ा गांव निवासी सुरेंद्र कुमार के यहां मकान का ताला तोड़कर चोरी की करने के अलावा आशियाना क्षेत्र के रूचि खंड निवासी शाहेदा हुसैन के घर का ताला तोड़कर 28 जनवरी 2026, 24-25 जनवरी 2026 बाबा कबाड़ी के सामने ताला बंद मकान में चोरी के अलावा 28 जनवरी 2026 को आशियाना क्षेत्र में चोरी करना कबूल किया।
इंस्पेक्टर चिनहट के मुताबिक गैंग के सरगना ने कबूला कि वह दिन में एक शख्स को बंद घरों को चिह्नित करने के लिए भेजता था। रात में मौका मिलते ही मौके पर पहुंच कर घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकलते थे। पूछताछ में आरोपितों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी कई बार सलाखों के पीछे जा चुके हैं और निकलने के बाद फिर योजना के तहत वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार किया है।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपी शातिर किस्म के अपराधी हैं और इनके खिलाफ अलग-अलग धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनके पास से चोरी किए गए लाखों के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व दो लाख 66 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है।इस गुड वर्क पर खुश होकर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र, उपनिरीक्षक दीपक कुमार पांडेय, हेड कांस्टेबल संदीप पाण्डेय, उपनिरीक्षक कपिल कुमार, कांस्टेबल शिवानंद खरवार, उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, कांस्टेबल तरनजीत सिंह, कांस्टेबल अर्जुन चौरसिया, कांस्टेबल विमल चन्द, विकास राघव, कांस्टेबल अजय यादव व कांस्टेबल प्रदीप कुमार को शाबाशी दी।
मुस्तैदी: शब-ए-बरात को लेकर किए गए कड़े सुरक्षा प्रबंध
-पुराने लखनऊ में विशेष इंतजाम, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात
शब-ए-बरात के मौके पर राजधानी लखनऊ में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। हर साल की तरह इस वर्ष भी संवेदनशीलता बढ़ा दी गई है।ऐशबाग कब्रिस्तान सहित सभी थाना क्षेत्रों में आने वाली सभी कब्रिस्तानों पर सुरक्षा के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था बबलू कुमार के मुताबिक शब-ए-बरात को शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए तीन एडिशनल एसपी, आठ डिप्टी एसपी, 35 इंस्पेक्टर, 300 सब इंस्पेक्टर, 500 कांस्टेबल व पांच कंपनी पीएसी बल को तैनात किया गया है।उन्होंने बताया कि राजधानी के पुराने लखनऊ में विशेष सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस दौरान किसी ने फर्राटा भरते बाइक चलाते मिला तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। वहीं उन्होंने सभी जोन के पुलिस अफसरों एवं इंस्पेक्टरों को खास सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।
सडक पार कर रही 8वीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
चिनहट थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रही एक 8वीं की छात्रा को ट्रैक्टर ने कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में छात्रा की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, मूलरूप से आजमगढ़ मुखलिशपुर कप्तानगंज निवासी मनोज उपाध्याय अपने परिवार के साथ नौबस्ता कला देवा रोड चिनहट में रहते हैं। चाचा अनूप ने बताया भाई मनोज टेल्को कंपनी में नट बोल्ट बनाने का काम करते हैं। बेटी अर्पिता (13) उन्हें खाना देने के लिए गई थी। वहां से लौटते समय सड़क पार कर रही थी। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे अर्पिता उछलकर डिवाइडर से टकरा गई।अर्पिता के सिर में गंभीर चोट आई। जिसे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है।
