-पुलिस ने चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में सामान बरामद
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
ने चार युवकों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपी बंद मकानों का पता लगाकर कई दिनों तक उनकी रेकी करते थे। चोरी को अंजाम देने के बाद माल को बिहार ले जाकर बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की एक एयर गन और सामान बरामद किया है।एमबीबीएस छात्रों की सड़क हादसे में मौत
सुशान्त गोल्फ सिटी में एक सड़क हादसे में छात्र ध्रुव अग्रवाल (23) की मौत हो गई। यह घटना शनिवार देर रात पुलिस
मुख्यालय के सामने सर्विस लेन पर हुई। बुलेट पर सवार ध्रुव का दोस्त हार्दिक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार, देर रात करीब 1:30 बजे ध्रुव अपने दोस्त हार्दिक के साथ बुलेट से चाय पीने निकला था। डॉयल-112 के सामने एक बेकाबू कंटेनर ने उनकी बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेट अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई। ध्रुव अग्रवाल मूल रूप से बिजनौर जिले के निवासी राजीव अग्रवाल के बेटे थे। वह लोहिया संस्थान में एमबीबीएस अंतिम वर्ष के छात्र थे और संस्थान के हॉस्टल में रहते थे। हार्दिक मेरठ का रहने वाला है और वह भी एमबीबीएस छात्र है। हादसे के बाद राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल ध्रुव और हार्दिक को ट्रॉमा 2 अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने ध्रुव को मृत घोषित कर दिया, जबकि हार्दिक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने ध्रुव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को किया प्रताड़ित
नगराम के सतई खेड़ा गांव निवासी एक किसान की लड़की द्वारा सरोजनी नगर क्षेत्र निवासी अपने पति सास व जेठ
जेठानी के विरूद्ध दहेज की मांग, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए नगराम थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नगराम के सतई खेड़ा गांव निवासी राज बहादुर की लड़की रोली पाल द्वारा नगराम थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार उसका विवाह 29 नवंबर 2023 को सरोजनी नगर के गौरी बाजार, विष्णु नगर निवासी विजेंद्र पाल के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुआ था। शादी में पिता द्वारा हैसियत के अनुसार कार व जेवरात सहित पर्याप्त दहेज दिया गया था, लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त 10 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। पीड़िता का आरोप है कि गर्भावस्था के दौरान पति नरेन्द्र पाल, सास सुधा देवी, जेठ महेन्द्र पाल और जेठानी वंदना पाल द्वारा उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। परेशान होकर वह गर्भावस्था में ही अगस्त 2024 में मायके आ गई और वहीं रहकर नवंबर 2024 में एक पुत्र को जन्म दिया।
बताया गया कि जन्म के बाद नवजात की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां 13 दिन तक उपचार चला। इस दौरान ससुराल पक्ष का कोई सदस्य हालचाल लेने नहीं पहुंचा। सारा खर्चा पिता द्वारा वहन किया गया । ससुराल से कोई हालचाल तक लेने नहीं आया । पीड़िता का कहना है कि वह लगभग एक वर्ष से मायके में रह रही है और ससुराल पक्ष से लगातार धमकियां मिल रही हैं। थानाध्यक्ष नगराम विवेक चौधरी ने बताया कि मीडिएशन फेल होने के बाद पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार आरोपी पति सास व जेठ जेठानी सहित चार के विरूद्ध दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है ।
महिला ने पड़ोसी पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप
गोसाईंगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गंगागंज निवासी एक महिला की ओर से अपने ही पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ और मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता की ओर से पुलिस को दी गई लिखित तहरीर में सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।
महिला की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, आरोपी युवक काफी समय से उसका पीछा करके उसे परेशान कर रहा था। आरोप है कि हाल ही में जब वह घर पर अकेली थी, तभी आरोपी जबरन घर में घुस गया। वह छेड़छाड़ करने के साथ ही अभद्रता करने लगा। महिला के शोर मचाने पर महिला के पति व अन्य परिजन मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने हाथापाई की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी से उसे और उसके पति को जान का खतरा बना हुआ है।
महिला ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करके कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
