-बिजनौर थाने के निरीक्षण में लापरवाही पर पुलिस कर्मियों पर कसा सिकंजा, दी नसीहत
-कमियों को दूर करने के दिये निर्देश, कहा न सुधरे तो होंगी कड़ी कार्रवाई
- REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ। सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा ने थाना बिजनौर सोमवार को त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने
शिकायतों के निस्तारण में हो रही मनमानी पर प्रभारी निरीक्षक और उनके मातहत अफसरों की जमकर क्लास लगाई।
सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा रजनीश वर्मा नें सभी को चेतावनी दी है कि वह व्यक्तिगत पीड़ितों से सम्पर्क कर उनकी संतुष्टि के बाद ही शिकायतों का निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि यदि किसी पीड़ित नें उनसे शिकायत की तो किसी को छोड़ा नही जायेगा। निरीक्षण के दौरान सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा रजनीश वर्मा ने दौरान महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, शस्त्र, अभिलेखों के रखरखाव को चेक किया। सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा रजनीश वर्मा ने खुद असंतुष्ट आईजीआरएस आवेदक से वार्ता कर संबंधित कर्मियों को फटकार लगाते हुए कड़े दिशा-निर्देश।
सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा रजनीश वर्मा को निरीक्षण के दौरान रिकार्ड रूम औऱ माल खाना में असलहो में कुछ धूल मिली। धूल को देखते ही उनका पारा सातवे आसमान पर जा पंहुचा माल खाना प्रभारी को जमकर फटकार लगाते हुए सामने ही धूल की सफाई कराई तथा चेतावनी दी कि इस तरह यदि आगे धूल मिली तो छोड़ा नही जायेगा बल्कि कड़ा दंड दिया जायेगा। इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा रजनीश वर्मा नें थाने के सभी विन्दुओ को देखा औऱ थाना प्रभारी को सब कुछ दुरुस्त रखने के निर्देश दिये। उन्होंने थाना क्षेत्रों में समय से गस्त निकालने औऱ पुलिस कर्मियों को उच्च गुणवक्ता युक्त भोजन थाने की मेस में ही उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।
सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा रजनीश वर्मा अपराध रजिस्टर को देखा तो उसमे कुछ प्रविष्टि का अंकन नही था। इसको लेकर मुंशी औऱ दीवान को जमकर फटकार लगाते हुए सामने ही सभी प्रविष्टि को भरवाया।सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा रजनीश वर्मा के निरीक्षण के दौरान तेवर देख कर पुलिस कर्मी घबरा गये। लेकिन जब उन्होंने उनकी क्लास ली औऱ कार्य की महात्ता को समझाया तो सभी नें अपने अपने कार्यों को समय से करने औऱ लापरवाही न करने का वचन दिया। सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा रजनीश वर्मा निरीक्षण के बाद क्षेत्र के लोगो से भी मिले औऱ उन्हें सुरक्षा का भरोसा देते हुए अपना नम्बर भी दिया। उन्होंने लोगो से कहा कि यदि थाना स्तर पर कोई भी दिक्क़त हो तो वह उनसे मिलकर ब्यक्तिगत जानकारी दे सकते है।
सरोजनीनगर में भव्य ‘सरदार @150 एकता यात्रा,डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरदार पटेल को बताया आधुनिक भारत का वास्तुकार
सोमवार को भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरोजनीनगर में रविवार को ढाई किलोमीटर लंबी भव्य ‘सरदार @150
एकता यात्रा’ निकाली गई। स्कूटर इंडिया चौराहे से शुरू होकर सैनिक इंटर कॉलेज ग्राउंड तक चली इस पदयात्रा में सैकड़ों नागरिकों, व्यापारियों, सामाजिक संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा झंडे लहराते हुए उत्साहपूर्ण भागीदारी की। “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” और “सरदार पटेल अमर रहें” के नारे पूरे मार्ग को गूंजायमान करते रहे।
विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, लखनऊ जिलाध्यक्ष विजय मौर्या और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी रहे। समापन सभा को संबोधित करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का वास्तुकार बताया और कहा कि आजादी के समय 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर ही उन्होंने अखंड भारत की नींव रखी। हैदराबाद विलय का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि रजाकारों के आतंक के बावजूद सरदार पटेल के नेतृत्व में 30 हजार जवानों ने बिना एक गोली चलाए रियासत का भारत में विलय कराया।डॉ. सिंह ने देश के सामने बाहरी व आंतरिक खतरों पर चिंता जताते हुए कहा कि जातिवाद जहर है, इसे जड़ से उखाड़ फेंकना होगा। मात्र 2 लाख अंग्रेजों ने हमें 200 साल तक इसलिए गुलाम रखा क्योंकि हम बंटे हुए थे। आज फिर कुछ शक्तियां समाज को बांटने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने युवाओं से साइबर योद्धा, सामाजिक योद्धा और सीमा रक्षक बनने का आह्वान किया। मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए उन्होंने कहा कि 2014 में 11वीं अर्थव्यवस्था था भारत, आज चौथी है और 2027 तक तीसरी बनने की राह पर है। विकसित भारत @2047 की जिम्मेदारी युवा पीढ़ी के कंधों पर है।
महिलाओं की प्रशंसा करते हुए डॉ. सिंह ने कहा कि मातृशक्ति के कारण ही आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जैसे नाम देश का नेतृत्व कर रहे हैं।मुख्य अतिथि संजय राय ने सरदार पटेल के जीवन की प्रेरक घटनाओं का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने लंदन में गोल्ड मेडल हासिल किया था, जो न गांधी जी को मिला न नेहरू को। उन्होंने डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा सरदार पटेल के चित्र को यात्रा में सबसे आगे रखने की सराहना की और कहा कि भविष्य में सभी यात्राओं में इसका ध्यान रखा जाएगा।
इंस्टाकार्ट के डिलीवरी बॉयज़ ने की सात लाख की चोरी,मूल iPhone-Samsung फोन को PoP प्लास्टर के नकली फोन से बदला
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंस्टाकार्ट (फ्लिपकार्ट की लॉजिस्टिक पार्टनर कंपनी) के हब में बड़ी धोखाधड़ी का मामला
सामने आया है। कंपनी के तीन डिलीवरी एसोसिएट्स ने आपसी साँठ-गाँठ से हाई-वैल्यू मोबाइल फोन की खेप में छेड़छाड़ कर मूल फोन चुरा लिए और उनकी जगह सस्ती PoP (प्लास्टर ऑफ़ पेरिस) सामग्री से बने नकली/डमी फोन रख दिए।चोरी हुई कुल रकम: ₹6,99,597 रूपये है,वही ८ ऐप्पल iPhone,6 सैमसंग हाई-एंड स्मार्टफोन,1 रियलमी स्मार्टफोन चोरी हुए ,इसके आलावा सर्वजीत सिंह पुत्र इकबाल सिंह, निवासी माधोपुर, उन्नाव,चंदन कुमार पुत्र रामदेव प्रसाद, निवासी पिपरा, कुशीनगर,योगेंद्र पुत्र श्याम सिंह, निवासी भखरा, बसता, कन्नौज आरोपी है सभी लोग फरार बताये गये ।कंपनी की आंतरिक जाँच में पता चला कि सर्वजीत सिंह मुख्य आरोपी था, चंदन कुमार ने चोरी का माल हब से बाहर निकालने में मदद की, जबकि योगेंद्र ने पूरी साजिश की प्लानिंग और कोऑर्डिनेशन किया। पूछताछ में तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया, लेकिन उसके तुरंत बाद सभी फरार हो गए और अपने मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लिए।कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि शैलेश गौड़ ने 14 नवंबर 2025 को सरोजनी नगर थाने में विस्तृत शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 316 (आपराधिक विश्वासघात), 318 (धोखाधड़ी), 61(2) (आपराधिक साजिश) सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करने व चोरी हुए फोन बरामद करने की माँग की गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
बंथरा में नीलगाय हत्या कांड को पुलिस ने दबाया,पुलिस पर रिश्वतखोरी और मिलीभगत का गंभीर आरोप, थाना प्रभारी ने बताया झूठा प्रकरण
सरोजनीनगर के बंथरा थाना क्षेत्र में बीते 8 और 9 नवंबर को हुई एक नीलगाय की अवैध हत्या की घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सभा सादुल्लाह नगर के चार व्यक्तियों ने ऐन और अमावां गांव के पास अवैध असलहों से नीलगाय पर दो गोलियां चलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात उस समय हुई जब पास के ऐन और अमावां गांव के बच्चे क्रिकेट मैच खेल रहे थे।बच्चों ने हत्या का विरोध करते हुए तत्काल बंथरा थाने की पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान एक मोबाइल फोन बरामद किया, जिसके माध्यम से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। हालांकि, इसके बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई, क्योंकि आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस के साथ मोटी रकम का सौदा कर लिया।
पुलिस की कथित रिश्वत मांग और मामला दबाने की साजिश
सूत्रों का दावा है कि थाने की पुलिस ने मामले को दबाने के लिए आरोपियों से चार लाख रुपये की मांग की थी। इसमें से दो लाख रुपये आरोपियों ने पुलिस को दे दिए, जबकि शेष दो लाख रुपये वसूलने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस ने पूरी रकम लेकर मामले को रफा-दफा करने का वादा किया था।घटना को छिपाने के लिए आरोपियों ने पुलिस की सलाह पर नीलगाय के शव को पहले जमीन में गाड़ दिया। जब यह बात आसपास के गांवों में फैलने लगी, तो शव को एक नाले में फेंकवा दिया गया। नाम न छापने की शर्त पर एक स्थानीय जनप्रतिनिधि ने खुलासा किया कि यह घटना अमावां के जंगल के पास हुई थी। मौके पर पुलिस पहुंची, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की गई, जबकि आसपास के गांवों में इसकी चर्चा जोरों पर है।
थाना प्रभारी का इनकार, लेकिन क्षेत्र में आक्रोश
बंथरा थाना प्रभारी राणा राजेश कुमार सिंह ने पूरे मामले की जानकारी से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा, “इस प्रकार की कोई जानकारी मुझे अभी तक नहीं मिली है, प्रकरण झूठा लग रहा है। अगर ऐसा कोई मामला होता तो संज्ञान में आता।”हालांकि, क्षेत्र में फैल रही चर्चाओं से साफ है कि बिना आग के धुआं नहीं उठता। यह मामला धीरे-धीरे पूरे क्षेत्र में फैल रहा है, जो पुलिस की कथित मिलीभगत और आरोपियों की जुगलबंदी को उजागर कर रहा है। स्थानीय लोग पुलिस की इस कार्यशैली से आक्रोशित हैं और उच्च अधिकारियों से जांच की मांग कर रहे हैं।
वन्यजीव संरक्षण और कानून व्यवस्था पर सवाल यह घटना न केवल पुलिस की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रही है, बल्कि वन्यजीव संरक्षण और कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवालिया निशान लगा रही है। नीलगाय जैसे संरक्षित वन्यजीव की हत्या और उसके बाद की कथित साजिश ने ग्रामीणों में भय और असंतोष पैदा कर दिया है। क्षेत्रवासी अब उम्मीद कर रहे हैं कि वरिष्ठ अधिकारी इस मामले की निष्पक्ष जांच कराएंगे और दोषियों को सजा दिलाएंगे।
श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का आयोजन 22 नवंबर से
ग्राम हिन्दूरखेड़ा (बनी) समस्त ग्रामवासी व क्षेत्रवासी तथा आयोजक शिव कुमार सिंह एवं अनीता सिंह के तत्वावधान में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का शुभारंभ 22 नवंबर 2025 (शनिवार) से 29 नवंबर 2025 (शनिवार) तक प्रतिदिन अपराह्न 1 बजे से सायं 5 बजे तक होगा।कथा वाचक परम पूज्य राम लखन मिश्र (शास्त्री) अमृतमयी वाणी से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीला कथाओं का रसपान कराएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत कलश स्थापना के साथ 22 नवंबर प्रातः 10 बजे से होगी, जबकि समापन पूर्णाहुति एवं भण्डारा के साथ 30 नवंबर 2025 (रविवार) दोपहर 2 बजे से प्रभु इच्छा तक होगा।
अचानक बढ़ी ठंड सर्दी-जुकाम बुखार की चपेट में सैकड़ों लोग,शाम ढलते ही ठंडक पकड़ने लगती है जोर
सरोजनीनगर इलाके में पिछले चार-पांच दिनों से मौसम ने अचानक करवट बदली है, जिससे लोग सर्दी, जुकाम और बुखार की गिरफ्त में आ
गए हैं। जहां अभी कुछ दिन पहले तक सर्दी मामूली स्तर पर थी और लोग हल्के कपड़ों में ही गुजर-बसर कर रहे थे, वहीं अब ठंडक ने तेजी पकड़ ली है। दिन के समय तेज धूप से ठंड का असर कुछ कम रहता है, लेकिन शाम ढलते ही रात गहराने के साथ मौसम पूरी तरह सर्दी भरा हो जाता है।स्थानीय निवासियों के अनुसार, सुबह और शाम के समय हवा से ठंडक महसूस हो रही है। सरोजनीनगर, बंथरा मार्केट आसपास के गांवों में लोग गर्म कपड़ों की तलाश में जुट गए हैं। कई परिवारों में बच्चे और बुजुर्ग सर्दी-जुकाम से पीड़ित होकर डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। एक स्थानीय चिकित्सक डॉ. आरके सिंह ने बताया, “पिछले तीन दिनों में क्लिनिक में सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। मौसम के अचानक बदलाव के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर हो रहा है, जिससे संक्रमण फैल रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, सरोजनीनगर और लखनऊ क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 12-14 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है, जबकि अधिकतम तापमान दिन में 25-28 डिग्री के आसपास बना हुआ है। शाम 5 बजे के बाद हवा की गति बढ़ने से ठंडक और बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के कारण यह बदलाव हुआ है, जो आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है।
15 वर्षीय किशोर से लापता पिता ने दर्ज कराया मुकदमा
जनपद उन्नाव के ग्राम ज्ञानपुर मजरा दरहेटा (थाना सोहरामऊ) निवासी विपिन पुत्र स्व परसादी रावत ने प्रार्थना पत्र में बताया गया कि उनके पुत्र सूरज (उम्र करीब 15 वर्ष) 14.11.2025 को रात्रि करीब 8 बजे प्रधान ढाबा ग्राम सभा सराय शहजादी, थाना बन्थरा से कहीं चले गए और अभी तक घर वापस नहीं लौटे हैं।प्रार्थना पत्र के आधार पर बंथरा थाने में मु०अ०सं० 389/2025 धारा 137(2) बीएनएसएस के तहत
विपिन (मो०नं० 93368XXXXX) बनाम अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया।
बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो से फरार हुआ चालक,यातायात पुलिसकर्मी ने खिड़की से कूदकर रोकी गाड़ी – NCRB में दर्ज हुई एफआईआर
सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के शहीद पथ मोड तिराहे पर ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था संभाल रहे आरक्षी रंजीत कुमार यादव ने साहस का परिचय देते हुए बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोकने की कोशिश की। चालक ने पुलिसकर्मी को गाड़ी में घसीटते हुए भागने की कोशिश की, लेकिन TRB-3 की मदद से गाड़ी को सेवई पुलिस चौकी के पास रोका गया। चालक पूछताछ के दौरान मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर थाने लाया है और NCRB के तहत प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 नवंबर 2025 को दोपहर करीब 12:45 बजे की है। आरक्षी रंजीत कुमार यादव (PNO 160501629, यातायात पुलिस लाइन सदर लखनऊ) TSI अजय कुमार अवस्थी के साथ शहीद पथ तिराहे पर यातायात संचालन में तैनात थे। इसी दौरान कानपुर-लखनऊ मार्ग से आ रही बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो (इंजन नंबर: YD54K82147, चेसिस नंबर: MAITJ2YD656K71799) तिराहे पर रुककर सवारियां बैठाने लगी।TSI के आदेश पर आरक्षी ने चालक को गाड़ी साइड करने और कागजात दिखाने को कहा, लेकिन चालक ने दो सवारियां बैठाकर कमता की ओर भागना शुरू कर दिया। आरक्षी ने खिड़की खोलकर गाड़ी में घुसकर इसे रोकने की कोशिश की, मगर चालक ने स्पीड बढ़ा दी। इस दौरान कई वाहन टक्कर से बाल-बाल बचे। आरक्षी ने तुरंत TSI और ट्रैफिक कंट्रोल रूम को सूचना दी, जिस पर TRB-3 ने सेवई पुलिस चौकी के पास गाड़ी रोकवाई।चालक ने अपना नाम कृष्ण कुमार गोस्वामी पुत्र द्वारिका प्रसाद, निवासी अमौसी बाजार, थाना सरोजनीनगर बताया। सवारियों से पूछताछ के दौरान चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की गई लेकिन नहीं मिला। चालक के इस कृत्य से सरकारी कार्य बाधित हुआ।
बन्थरा कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन,वीरांगना उदा देवी की शहादत दिवस पर हमीरपुर टीम का दबदबा, पुरस्कारों की बौछार
नगर पंचायत बन्थरा के हमीरपुर गांव में वीरांगना उदा देवी की शहादत दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कबड्डी टूर्नामेंट में हमीरपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन कर विजेता का खिताब जीता। चेयरमैन प्रतिनिधि रजीत रावत के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट में महिला और पुरुष वर्ग में कुल 14,400 रुपये के पुरस्कार वितरित किए गए।महिला वर्ग परिणाम:प्रथम स्थान: हमीरपुर की फर्श टीम (कप्तान जाह्नवी पासी) – 5100 रुपये द्वितीय स्थान: सहिंजनपुर की सेकंड टीम – 2100 रुपये पुरुष वर्ग परिणाम:प्रथम स्थान: हमीरपुर टीम (कप्तान रवि पासी) – 5100 रुपये द्वितीय स्थान: कटी बगिया टीम – 2100 रुपये टूर्नामेंट का आयोजन नगर पंचायत बन्थरा चेयरमैन प्रतिनिधि रजीत रावत के निर्देशन में हुआ, जिसमें सुभाष रावत (हमीपुर), संतोष रावत (हमीपुर), मटरू रावत (हमीपुर), शंकर रावत (हमीपुर), वीरो रावत (हमीपुर), सभासद आशीष, प्रदीप रावत, संदीप रावत, महादेव रावत, विशंभर रावत (पूर्व प्रधान) और जयपाल रावत ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।यह आयोजन स्थानीय खेल उत्साह और स्वतंत्रता सेनानी उदा देवी की स्मृति को जीवंत रखने का एक सराहनीय प्रयास रहा।
आम के बाग में ट्यूबवेल की 55 मीटर बिजली केबल चोरी
बंथरा थाना क्षेत्र के ग्राम खांडेदेव में एक किसान के आम के बाग से ट्यूबवेल तक आने वाली 220-240 वोल्ट की विद्युत आपूर्ति केबल चोरी हो गई। चोरी की यह घटना 6 नवंबर 2025 की रात अज्ञात समय में हुई, जिसकी जानकारी किसान अशुतोष श्रीवास्तव को अगली सुबह उनके सहायक ने दी।अशुतोष श्रीवास्तव (पुत्र अवधेश कुमार श्रीवास्तव) ने बताया कि चोरी हुई केबल की लंबाई करीब 55 मीटर है। घटना की सूचना उन्होंने तुरंत संबंधित लाइनमैन को फोन पर दी और उप मंडल अधिकारी (गहरु उपकेंद्र) को व्हाट्सएप के जरिए आवेदन पत्र भेजा। चोरी के कारण ट्यूबवेल की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे सिंचाई कार्य रुक गया और फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बिजनौर में चोरी की वारदात, घर में घुसकर जेवरात लूटे
बिजनौर थाना क्षेत्र के अलकनन्दा इन्कलेव में एक घर में चोरी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीड़ित शांतिवीर सिंह भदौरिया ने पुलिस को दी सूचना में बताया कि वह 12 नवंबर को हरदोई से लौटे तो घर की रसोईघर की खिड़की टूटी मिली और सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियां तोड़कर अज्ञात चोरों ने किमती जेवरात चुरा लिए।पुलिस ने इस मामले में मुकदमा संख्या 322/2025 के तहत धारा 305(ए) बीएनएस के अंतर्गत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है
फर्जी दस्तावेज़ मामले में वांछित महिला गिरफ्तार
थाना बिजनौर पुलिस टीम ने दलित महिला की संपत्ति हड़पने और फर्जी बैनामा तैयार करने के मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता श्रीमती रामदुलारी (उम्र करीब 60 वर्ष) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्ता को विधिक कार्यवाही के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के प्रेस नोट (सं0-2690) के अनुसार, घटना दिनांक 26 जुलाई 2025 की है। आवेदिका श्रीमती सुरसती (दलित महिला) की तहरीरी सूचना पर मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप है कि अभियुक्तों ने फर्जी दस्तावेज़ तैयार कर उनकी संपत्ति मुन्ना यादव और राजेश यादव के नाम करा दी। विरोध करने पर आवेदिका के बेटे की हत्या कर दी गई। मुकदमा संख्या 230/2025 धारा 318(2)/338/336(2)/340(2)/351(3)/352 बीएनएस एवं 3(2)(v) एससी/एसटी एक्ट के तहत दर्ज है।गिरफ्तार अभियुक्ता रामदुलारी ने भूस्वामिनी के स्थान पर खड़े होकर फर्जी दस्तावेज़ तैयार करने में भूमिका निभाई। अन्य अभियुक्त मुन्ना यादव, राजेश यादव और प्रदीप पूर्व में हत्या के मामले में जेल जा चुके हैं।
भैंस चोरी करने वाले तीन चोर गिरफ्तार, 79 हजार रुपये बरामद
बिजनौर थाना पुलिस ने दक्षिणी जोन के ग्राम भक्तिखेड़ा क्षेत्र में भैंस चोरी की वारदात को सुलझाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किसानपथ नटकुर अंडरपास से लोडर वाहन सहित आरोपियों को पकड़ा, जो चोरी की तीन भैंसों को बेचकर लौट रहे थे।घटना 4 नवंबर 2025 की है, जब शिकायतकर्ता श्यामू यादव पुत्र स्व. राम आधार (निवासी गुड़ौरा, बिजनौर) ने अपनी तीन भैंसों को चरने छोड़ा था, जो भटककर भक्तिखेड़ा रहीमाबाद की ओर चली गईं और लापता हो गईं। काफी तलाश के बावजूद भैंसें नहीं मिलीं। इसके बाद श्यामू यादव ने 13 नवंबर 2025 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया, जिसमें मु.अ.सं. 0321/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत सागर यादव, उदयभान यादव और गुलाब को नामजद किया गया।पुलिस की त्वरित कार्रवाई में आज 14 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान इस प्रकार है
उदयभान यादव (36 वर्ष, पुत्र कल्लू यादव, निवासी रहीमाबाद, बिजनौर) – किसान,सागर यादव (23 वर्ष, पुत्र बब्लू यादव, निवासी रहीमाबाद, बिजनौर) – किसान,गुलाब (29 वर्ष, पुत्र स्व. अमर सिंह, निवासी भक्तिखेड़ा, बिजनौर) – किसानम है ,वही सागर यादव पर चोरी, डकैती और जालसाजी से जुड़े चार पुराने मुकदमे दर्ज हैं (थाना सरोजनीनगर और विकास नगर) में तथा गुलाब पर जुआ अधिनियम और वर्तमान चोरी का मुकदमा दर्ज है।इनमें से सागर यादव से 25,000 रुपये,गुलाब से 25,000 रुपये,उदयभान से 29,000 रुपये बरामद हुए, अभियुक्त ग्रामीण क्षेत्रों से पशुओं को चोरी कर उन्हें दूर बेच देते थे।इनकें विरुद्ध धारा 303(2)/317(2) बीएनएस जोड़ी गई है। सभी अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
गौ माता की दयनीय हालत, नाली का गंदा पानी पीने को मजबूर,बंथरा के ग्राम सभा बनी में दिल दहला देने वाली तस्वीर वायरल
बंथरा क्षेत्र में गौ माता को मिले सम्मानजनक दर्जे की पोल खोलती एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक तरफ गाय को ‘गौ माता’ का दर्जा देकर पूजा जाता है, वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग दूध निकालकर उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं, जिससे भूख-प्यास से तड़पती ये मूक प्राणी नालियों का जहरीला पानी पीने को मजबूर हो रही हैं। शुक्रवार को ग्राम सभा बनी में खींची गई इस तस्वीर ने लोगों का दिल दहला दिया है, जिसमें एक गाय नाली से बहते गंदे पानी को चाटकर अपनी प्यास बुझाती नजर आ रही है।घटना सरोजनीनगर के ग्राम सभा बनी की है, जहां देवेंद्र सिंह के घर के बगल में स्थित कल्लू प्रसाद गुप्ता की दुकान के पास यह दिल दहला देने वाला दृश्य कैद हुआ। नाली के किनारे पर जमा पानी, जिसमें घरेलू कचरा, सेफ्टी टैंक का मल-मूत्र और अन्य प्रदूषित अपशिष्ट बहकर मिल रहा है, उसे गाय अपनी जीभ से चाट-चाटकर पी रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह गाय दूध देने के बाद छोड़ दी गई थी और भूख मिटाने के लिए सड़क किनारे कचरा खोजती फिरती है। प्यास बुझाने का कोई साफ स्रोत न मिलने पर वह नाली के इस जहरीले पानी पर निर्भर हो गई।ग्राम सभा बनी के निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया, “यह गाय पिछले कई दिनों से यहां भटक रही है। दुकान के पास नाली से पानी बहता रहता है, जो बेहद गंदा और बदबूदार है। लेकिन मजबूरी में गाय इसे पी रही है। गौ माता का दर्जा देने वाले कानून तो बने, लेकिन उनकी देखभाल कौन करेगा। देश पाल सिंह ने कहा, “हमने कई बार देखा है कि लोग गायों को दूध निकालकर छोड़ देते हैं। अब ये सड़कों पर प्लास्टिक और गंदगी खाती-पीती हैं। यह तस्वीर देखकर आंखों में आंसू आ जाते हैं।
गौ संरक्षण की हकीकत:उत्तर प्रदेश में गायों को संरक्षण देने के लिए सख्त कानून हैं और इन्हें ‘गौ माता’ का दर्जा प्राप्त है। गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन आवारा पशुओं की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। किसान फसल बचाने के लिए गायों को खेतों से भगाते हैं, जबकि डेयरी मालिक दूध सूखने पर उन्हें सड़कों पर छोड़ देते हैं। परिणामस्वरूप, हजारों गायें भूखे-प्यासे भटक रही हैं और नालियों, कचरा ढेरों से जीवन यापन कर रही हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे पानी से गायों में गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं, जो अंततः दूध उत्पादन और मानव स्वास्थ्य पर भी असर डालती हैं।प्रशासन क्या कर रहा,बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली इस घटना पर स्थानीय प्रशासन की चुप्पी चौंकाने वाली है। ग्रामीणों ने गोशालाओं की कमी और आवारा पशुओं के लिए कोई ठोस व्यवस्था न होने की शिकायत की है। नगर निगम की ओर से नालियों की सफाई समय पर न होने से प्रदूषण बढ़ रहा है, जो पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है।
लोग गौ संरक्षण की हकीकत पर सवाल उठा रहे हैं। क्या गौ माता का दर्जा सिर्फ कागजों तक सीमित रह जाएगा या प्रशासन जमीनी स्तर पर कुछ करेगा यह बड़ा सवाल है।
ऐन गांव में में बाल दिवस पर भव्य मेला का आयोजन
शुक्रवार को बंथरा क्षेत्र के ग्राम सभा ऐन गांव में पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर मनाए जाने वाले बाल दिवस को श्री पटेल आदर्श इंटर कॉलेज ने एक भव्य मेले के रूप में उत्सवित किया। स्कूल परिसर को रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और पोस्टर्स से सजाया गया, जहां छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की भीड़ ने उत्साह का इजाफा किया। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बना, बल्कि बच्चों के रचनात्मक और शारीरिक विकास को बढ़ावा देने वाला साबित हुआ। सैकड़ों लोग शामिल हुए, जो बाल दिवस की भावना को जीवंत कर गया।मेले का उद्घाटन प्राचार्य सुनील कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “बाल दिवस बच्चों के सपनों का उत्सव है। नेहरू जी की तरह हमें उन्हें स्वस्थ और रचनात्मक बनाना है।” उद्घाटन के बाद मेला शुरू हो गया, जहां स्टॉल्स पर छात्रों द्वारा तैयार व्यंजनों की चहल-पहल रही। लड्डू, समोसे, पकौड़े, फ्रूट चाट और मिठाइयों ने स्वाद का लुत्फ उठाया। साथ ही छात्रों की उद्यमशीलता निखरी। हस्तशिल्प, चित्रकला और क्राफ्ट्स स्टॉल्स ने रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।मुख्य आकर्षण खेलकूद प्रतियोगिताएं रहीं। लंबी कूद, रिले रेस, ऊंची कूद, बैग रेस जैसे खेलों में आयु-वर्ग के आधार पर मुकाबले हुए। प्रत्येक प्रतियोगिता में टीमवर्क और अनुशासन झलका। शिक्षकों ने बताया कि यह वार्षिक परंपरा है, जो बच्चों को स्क्रीन से दूर कर सामाजिक बनाती है। अभिभावकों ने सराहना की, “ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को उजागर करते हैं।”समापन में प्राचार्य ने धन्यवाद दिया और कहा कि ये कार्यक्रम सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। श्री पटेल कॉलेज ने एक बार फिर शिक्षा को जीवंत रूप दिया।
सड़क के किनारे वर्षों पुराना गड्ढा बना मौत का कुआं
बंथरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा खसरवारा में संकट मोचन मंदिर के ठीक सामने बनी मोहनलालगंज सड़क के किनारे एक विशाल गड्ढा पिछले कई वर्षों से मौजूद है, जो राहगीरों के लिए मौत का दावत बन चुका है। यह गड्ढा इतना गहरा और चौड़ा है कि अंधेरे में या तेज रफ्तार वाहनों के लिए अचानक सामने आने पर दुर्घटना तय हो जाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण अब तक कई वाहन इस गड्ढे में समा चुके हैं, जिससे वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और कई बार जानलेवा हादसे भी हो चुके हैं। फिर भी संबंधित विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।ग्रामीणों ने बताया कि मोहनलालगंज से जुनाबगंज की ओर आने वाले वाहन चालक अक्सर इस गड्ढे की जानकारी न होने के कारण इसमें फिसल जाते हैं। “रात के समय तो यह गड्ढा बिल्कुल अदृश्य हो जाता है। कई बार बाइक सवार और कारें इसमें गिर चुकी हैं, लेकिन विभाग वाले चुपचाप बैठे हैं,” एक स्थानीय निवासी ने कहा। उन्होंने मांग की है कि तत्काल इस गड्ढे को भरवाया जाए और सड़क किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आगे कोई बड़ा हादसा न हो।यह मामला विभागीय उदासीनता की जीती-जागती मिसाल है, जहां सड़क सुरक्षा को नजरअंदाज कर लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पीडब्ल्यूडी विभाग से अपील की गई है कि शीघ्र इस समस्या का समाधान किया जाए।
