मोहनलालगंज:चोरों ने शटर तोड़ कर की शराब की दुकान में चोरी,उड़ाई दो लाख की नगदी

-खुजौली में अग्रेंजी व बियर की कम्पोजिट दुकान का तोडा शटर,गस्त वालों का पता नहीं

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।राजधानी के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के खुजौली में अग्रेंजी व बियर की कम्पोजिट शराब की दुकान में बैखोफ चोरो ने धावा बोलकर शटर तोड़कर गल्ले में रखी दो लाख की नगदी समेत कई शराब की बोतले चुरा ले गये।जबकि  यहाँ पर बाकायदा पुलिस चौकी स्थापित है।शराब की दुकान में चोरी की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया।दुकान मालिक की सूचना के बाद एसीपी रजनीश वर्मा समेत पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरो में चोरी करते हुये चोरो की तस्वीरे कैदे हुयी है।पीड़ित दुकान मालिक की तहरीर पर पुलिस अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।

गोसाईगंज क्षेत्र के परेहटा गांव निवासी राधा अवस्थी ने बताया उनकी अग्रेंजी व बियर की कम्पोजिट शराब की दुकान खुजौली चौराहे के पास है,रविवार की रात दस बजे के करीब सेल्समैन अनिल जायसवाल निवासी आदिनगर थाना बछरावां जनपद रायबरेली अपने घर चला गया।देर रात बैखोफ चोरो ने शटर तोड़ने के बाद उसके अंदर लगे जाली के गेट में लगे ताला बंद बेलन का कुंडा तोड़ने के बाद दुकान के गले में रखा दो दिन की बिक्री का दो लाख रूपये व कुछ शराब की बोतले चुरा ले गये।सोमवा की सुबह दुकान के बाहर महिला सफाईकर्मी झाड़ू लगाने पहुंची ओर शटर टूटा देखा तो सेल्समैन को चोरी होने की सू्चना दी।जिसके बाद सेल्सैन ने मालिक के बेटे आदित्य अवस्थी को सूचना दी।जिसके बाद बेटे संग मौके पर पहुंची दुकान मालिक ने पुलिस कन्ट्रोल रूम पर चोरी की घटना की सूचना दी‌।तब जाकर चौकी इंचार्ज संजय कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की‌।एसीपी रजनीश वर्मा ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद चौकी इंचार्ज को चोरी की घटना के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिये।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया पीड़ित दुकान मालिक के द्वारा दी गयी तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी हैं।

चोर ने सीसीटीवी कैमरो का डीवीआर उखाड़ने की कोशिश…

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी कैमरो की रिकार्डिंग देखी तो उसमें दुकान के बाहर दो चोर दिखे और  शटर तोड़ने के बाद एक चोर गल्ले में रखी नगदी को उठाकर बाहर मौजूद साथी को देता दिखा व अपनी जेब में भी रखता दिखा।यही नही चोर ने सीसीटीवी कैमरो की रिकाडिंग का डीवीआर भी उखाड़ने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे‌।वही दुकान के अंदर घुसे एक चोर का चेहरा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।सर्विलांस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

पुलिस चौकी होने के बाद भी चोरी,उठे सवाल 

सबसे आश्चर्य जनक यह है कि चोरी की वारदात के कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी स्थापित है,चोरो ने दुकान का शटर तोडा और डीवीआर भी उखाड़ने की कोशिश की लेकिन चौकी पुलिस को इसकी भनक तक नहीं  लगी,अब सवाल उठता है कि चौकी होने के बाद महज  कुछ ही दूरी पर हुई चोरी की भनक क्यों पुलिस कर्मियों को नहीं लगी ।सुरक्षा को लेकर लगने वाली पुलिस की गस्त पार्टी कहा थी,हलांकि यह सवाल पुलिस के अफसरों के लिए जाँच का बिषय है ,लेकिन इलाकाई लोग सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे है ।लोगों का कहना है कि इस मामले की भी गहन जाँच की आवश्यकता है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *