दक्षिणी जोन :पूर्व डीसीपी के मुँह लगे थानेदारों पर अब चलेगा चाबुक, सख्त हुए नये पुलिस उपायुक्त

-चार्ज संभालते ही व्यवस्था सुधार को लेकर  शुरू किया थानों का निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी  

-समीक्षा बैठक कर दे चुके थानेदारों औऱ मतहतो को सुधारने की नसीहत कहा सरकार की मंशा के मुताबिक हो कार्य 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी अमित कुमार आनंद नें चार्ज संभालते ही थानों की बिगड़ी व्यवस्था को सुधारने में जुट गये है। क्योंकि पूर्व डीसीपी के कुछ मुँह लगे थानेदार औऱ पुलिस कर्मी नियमों की अनदेखी में जुटे हुए थे।लेकिन नये डीसीपी नें व्यवस्था सुधारने के लिये सबसे पहले क़ानून व्यवस्था की मतहतो संग समीक्षा कर मतहतों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिये। इसके बाद वह आज शुक्रवार को पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद सीधे थाना सुशांत गोल्फ सिटी पहुंचे औऱ औचक निरीक्षण किया।पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद नें निरीक्षण के दौरान महिला हेल्प डेस्क, मालखाना,बैरक,शस्त्र,हवालात,अभिलेखों का रखरखाव आदि को चेक कर संबंधित को जमकर फटकार लगाते हुए व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये ।पुलिस उपायुक्त दक्षिणी जोन अमित कुमार आनंद नें निरीक्षण के दौरान मातहतो से कहा अभी तक जिस तरह से चल रहा था उससे बेहतर काम करना होगा। डीसीपी नें स्पष्ठ शब्दों में कहा सरकार औऱ बड़े अफसरों की मंशा के अनुसार शत प्रतिशत परिणाम चाहिए यदि किसी नें अनदेखी की तो कड़ी कार्रवाई होंगी।माना जा रहा है कि नये पुलिस उपायुक्त दक्षिणी अमित कुमार आनंद की नजर अब मनमानी कर पीड़ितों की सुनवाई न करने वाले थानेदारों पर पड़ेगी। यही नही अब पुलिस कर्मियों के विरुद्ध होनें वाली शिकायतों पर भी कड़ी कार्रवाई होंगी।

डीसीपी के निर्देश पर चला चेकिंग अभियान 

पुलिस उपायुक्त जोन दक्षिणी अमित कुमार आनंद के निर्देश पर दक्षिणी जोन के सभी थानो में चेकिंग अभियान भी चलाया गया। सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव नें थाना पीजीआई पुलिस बल के साथ महत्वपूर्ण औऱ भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त एवं ब्लैक  फ़िल्म , बाइक  स्टंट , ई-रिक्शा  चेकिंग अभियान चलाया। राह चलते वाहनों की चेकिंग कर सतर्क दृष्टि रखी।इसके अलावा सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर रजनीश वर्मा नें पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाने,अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने को लेकर महत्वपूर्ण स्थानों औऱ मार्गों तथा चौराहों पर संदिग्ध वाहन औऱ व्यक्ति तथा वस्तुओं की चेकिंग की औऱ राह चलते वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखी गई।इसके अलावा दक्षिणी जोन के सभी थानों के पुलिस बल नें रात्रि पैदल गस्त कर सार्वजनिक स्थानों पर खतरनाक स्टंटबाजी कर कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास करने वालो पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वाहनो में लगी ब्लैक फ़िल्म निकाली।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *