-कर्ज में डूबे पीड़ितों का फूटा गुस्सा, मीडिया को लखनऊ में सुनाया दुखड़ा
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।हजरतगंज स्थित गोमती होटल में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए

पीड़ित व्यापारियों ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि फैशन टीवी के नाम पर पूरे देश में तमाम लोगों के साथ ठगी की गई है। यह घोटाला 500 करोड़ रुपये से भी अधिक का है। इस दौरान लखनऊ के कारोबारी मनोज अग्रवाल, दिल्ली से विकास बंसल और मुंबई से राजेश तलवानी समेत कई लोगों ने अपनी आपबीती साझा की।लखनऊ के कारोबारी मनोज अग्रवाल ने कहा कि यह एक सुनियोजित और लंबे समय से चल रहा बड़ा आर्थिक अपराध है। उन्होंने बताया कि कंपनी के लोग एक साल में 80 फीसदी तक मुनाफा देने का लालच देते थे और सोशल मीडिया के जरिए इसका बड़े पैमाने पर प्रचार किया जाता था। लोगों को भरोसा दिलाया जाता था कि उनका पैसा तेजी से बढ़ेगा, लेकिन असल में यह एक जाल था।दिल्ली से आए विकास बंसल ने कहा कि इस घोटाले ने सैकड़ों परिवारों को बर्बाद कर दिया है। कई लोगों ने अपनी जमा पूंजी लगा दी, तो कई ने कर्ज लेकर निवेश किया। आज स्थिति यह है कि लोग कर्ज में डूबे हैं और आर्थिक रूप से टूट चुके हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग अब भी मुख्य आरोपी काशिफ खान को बचाने में लगे हुए हैं और मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।
ईडी और सीबीआई से जाँच कराने की ब्यापारियों ने उठाई आवाज
प्रेस वार्ता में मौजूद व्यापारियों ने आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में कुछ लोग पुलिस के साथ मिलकर भी इसे दबाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में पीड़ितों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग करने की बात कही।पीड़ितों ने बताया कि यह घोटाला 12 से 14 वर्षों से चल रहा था, जिसमें छोटे और मध्यम वर्ग के व्यापारियों को निशाना बनाया गया। शुरुआत में बड़े पदों का झांसा देकर विश्वास जीता जाता था और फिर फर्जी दस्तावेजों के जरिए मोटी रकम वसूली जाती थी। विरोध करने पर दबाव बनाया जाता था।व्यापारियों ने एक स्वर में इस पूरे मामले की जाँच ईडी और सीबीआई से करने की मांग की है ।
देश छोड़कर विदेश भाग सकता है काशिफ खान
प्रेस वार्ता में यह भी कहा गया कि काशिफ खान पर ड्रग्स से लेकर सेक्स रैकेट तक चलाने जैसे गंभीर आरोप भी लगे हुए हैं, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।पीड़ितों ने आशंका जताई कि यदि आरोपी को जमानत मिलती है तो वह देश छोड़कर भाग सकता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जाए, उसका पासपोर्ट जब्त किया जाए और पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।प्रेस वार्ता में पीड़ित व्यापारियों ने कई गंभीर आरोप लगाए और अपनी स्थिति को विस्तार से रखा।
मुनाफे के लालच में आकर लोग निवेश करने को मजबूर हुए-मनोज अग्रवाल
मनोज अग्रवाल ने कहा कि फैशन टीवी लोगों को एक साल में 80 फीसदी तक मुनाफा देने का झांसा देती थी और सोशल मीडिया के जरिए बड़े स्तर पर इसका प्रचार किया जाता था। इसी लालच में आकर लोग निवेश करने को मजबूर हुए।व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इस मामले में कुछ लोग पुलिस के साथ मिलकर इसे दबाने में लगे हुए हैं और मुख्य आरोपी काशिफ खान को बचाने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर सभी पीड़ितों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की मांग करने का निर्णय लिया है।
12 साल पहले लिए थे 3 करोड़ रुपये,अब उनकी रकम हुई तीस करोड़ -राजेश तलवानी
मुंबई के कारोबारी राजेश तलवानी ने बताया कि उनसे करीब 12 साल पहले 3 करोड़ रुपये लिए गए थे। समय के साथ यह रकम बढ़कर लगभग 30 करोड़ रुपये के बराबर हो गई, लेकिन उन्हें आज तक कोई पैसा वापस नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जब उनके परिवार में किसी की तबीयत खराब हुई और उन्होंने अपना पैसा वापस मांगा, तो उन्हें सीधे ब्लॉक कर दिया गया। आज उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह टूट चुकी है।पीड़ितों ने कहा कि यह केवल आर्थिक नुकसान नहीं है, बल्कि उनके जीवन, परिवार और भविष्य का सवाल है। कई लोग कर्ज में डूब चुके हैं और मानसिक रूप से भी बेहद परेशान हैं। उन्होंने सरकार से मांग की है कि इस पूरे मामले में सख्त कार्रवाई कर दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाए।
व्यापारियों ने उठाया गंभीर सवाल,किया सख्त कार्रवाई की मांग
प्रेस वार्ता में कारोबारी राजेश तलवानी व मनोज अग्रवाल ने एक और महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया।उनका आरोप था कि मुख्य आरोपी द्वारा अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई गई थी। उनका कहना है कि वर्ष 2014 के आसपास इस तरह के जुड़ाव का इस्तेमाल लोगों को भरोसे में लेने और उन्हें निवेश के लिए प्रेरित करने में किया गया।पीड़ित कारोबारियों ने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरे मामले में इनकी भूमिका भी संदेह के घेरे में है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि बड़े नामों के जुड़ने से आम लोगों का भरोसा और बढ़ा, जिसका फायदा उठाकर उन्हें ठगी का शिकार बनाया गया।व्यापारियों ने मांग की कि इस पहलू की भी गहराई से जांच हो और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके।