जौनपुर:यक्ष एप्प की मदद से पुलिस नें खोला जहर खुरानी गिरोह का राज, तीन गिरफ्तार 

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी के जौनपुर जिले के थाना शाहगंज पुलिस नें यक्ष एप्प की सहायता से अर्न्तजनपदीय जहर-खुरानी गैंग का पर्दाफाश करते हुए तीन वांछित आरोपियों को चेकिंग के दौरान चिरैया मोड़ बिलार मऊ रोड़ से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बरामदगी की है।
जौनपुर के एसएसपी कुंवर अनुपम सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देश पर थाना शाहगंज व थाना खेतासराय की पुलिस टीम नें हनुमान निषाद निवासी शम्भूपुर बलुअहवा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व अंकित निषाद निवासी शम्भूपुर बलुअहवा थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ व आकाश उर्फ गुलशन यादव निवासी मनोगा का पूरा( त्रिपुरारपुर अयमा) थाना महराजगंज जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक बीते  कुछ दिनों से जौनपुर, आजमगढ़, अम्बेडकर नगर, भदोही, सुल्तानपुर आदि जिलों के रेलवे स्टेशनों व बस स्टैण्डों पर जहर-खुरानी की घटना होनें की शिकायते मिल रही थी। जहर-खुरानी के अपराध मे संलिप्त आरोपियों के बारे में पता चला  कि अंकित निषाद नामक अपराधी अपने गैंग के साथ जहर-खुरानी मे संलिप्त है। यह  ट्रेन व बसो से उतरने वाले यात्रियो को व रास्ते पर वाहन का इंतजार कर रहे व्यक्तियों को वाहन की सुविधा के नाम पर अपनी चार पहिया गाडी बुलाकर उसमे बैठा लेते है तथा उसी बहाने से किसी खाने पीने वाली वस्तु में नशीला पाउडर व नशीला टिकिया देकर बेहोश करके उनका सामान ले लेते है। उन्हें रास्ते में कहीं उतार देते है।

जाने कैसे सहायक हुआ यक्ष एप्प

पुलिस नें प्रथम चरण में  यक्ष एप्प को खोलकर क्रिमिनल डिटेल मे अंकित निषाद का नाम सर्च किया तो  अंकित के खिलाफ जानकारी मिली।यक्ष एप्प से मिली जानकारी के मुताबिक नवीनतम मुकदमो  व उसके सक्रिय सहयोगियों के बारे मे पता चला।जिसके बाद  अपराधों से सम्बन्धित पीड़ितों को अंकित निषाद एवं उसके सहयोगी फोटोग्राफ दिखाने पर अंकित निषाद व उनके सहयोगी को पहचानते हुये उसके साथ एक बृद्ध व्यक्ति के होने की पुष्टि हुईं।पता चला कि अंकित निषाद का पिता हनुमान निषाद भी जहर-खुरानी के अपराध मे शामिल है। उसके विरूद्ध 37 मुकदमा दर्ज है, जिसके बारे में यक्ष एप्प से जानकारी व फोटो इत्यादि प्राप्त कर पीड़ितों को दिखाने पर उन्होने उसे पहचान लिया। चतुर्थ चरण में पुलिस नें  यक्ष एप्प की मदद से जहर-खुरानी मे संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी औऱ बरामदगी की है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *