Breaking News

नगर निगम:महापौर ने जोन चार के अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

लखनऊ। महापौर सुषमा खर्कवाल द्वारा नगर निगम के समस्त जोनों की समीक्षा बैठक किये जाने के क्रम में आज जोन 04 की समीक्षा बैठक लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय की समीक्षा बैठक जोन के सम्मानित पार्षद गण एवं अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के  पार्षदों द्वारा रखी गई समस्याओं को सुनकर उनके निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। महापौर  द्वारा जोन के समस्त वार्डों में सर्वे कर कॉमर्शियल व घरेलू समपत्तियों को टैक्स लिस्ट में शामिल कर कर वसूली की स्थिति में सुधार लाए जाने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त पार्षदों द्वारा जोन में सभी कॉमर्शियल प्रोपार्टियों के टैक्स लिस्ट में न होने की शिकायत पर महापौर जी द्वारा क्षेत्र में ऐसी सभी घरेलू एवं कॉमर्शियल समपत्तियों को जो टैक्स लिस्ट में शामिल नहीं हैं, उनका सर्वे कर टैक्स वसूल किये जाने के सख्त निर्देश दिए गए।साथ ही सर्वे से पूर्व इसकी सूचना क्षेत्रीय पार्षद को दिए जाने हेतु भी आदेशित किया गया। साथ ही कर वसूल की फाइल प्रत्येक वार्ड अंतर्गत बनाये जाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।जोन अंतर्गत बनी ऐसी सड़कें जिनके बिल पास हो गए हैं लेकिन शिलापट्ट अभी तक नहीं लगाया गया है, इस मामले को लेकर महापौर  द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सिविल अभियंता की फटकार भी लगाई।साथ ही भविष्य में शिलापट्ट लगने से पहले पेमेंट होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सीधे कार्यवाही किये जाने के निर्देश जारी किए।

बैठक में पार्षदों द्वारा जोन अंतर्गत सुएज कंपनी द्वारा आने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करने और लगातार लापरवाही बरतने इत्यादि की शिकायतें भी महापौर के समक्ष रखीं, जिस पर महापौर  ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द सुएज कंपनी से सम्बंधित शिकायतों का संज्ञान लेकर उनको त्वरित रूप से निस्तारित किये जाने के निर्देश जारी किए।बैठक में अपर नगर आयुक्त व जोन 04 के प्रभारी  पंकज श्रीवास्तव, जोनल अधिकारी संजय यादव सहित नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

महापौर का सिख प्रतिनिधि मंडल जताया आभार

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह के नेतृत्व में सिख समाज का प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ की सुषमा खर्कवाल से मिला।सिख प्रतिनिधिमंडल ने एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड लखनऊ का नाम परिवर्तित कर साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी नगर किए जाने पर आदरणीया महापौर जी तथा नगर निगम कार्यकारिणी के पदाधिकारी गणों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने भेंट वार्ता में बताया कि यह सिख समाज की वर्षों पुरानी बहू प्रतिक्षित मांग थी। प्रतिनिधि मंडल में भाजपा लघु उद्योग के महानगर संयोजक  रणबीर सिंह भसीन जी, सिख एजुकेशन एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष  जसवंत सिंह कंधारी, देवेंद्र सिंह सहोता  मनमोहन सिंह लाली ,जगदीश सिंह  उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *