Breaking News

सरोजनीनगर:तहसील दिवस में एसडीएम हुई सख्त,11 प्रकरणों का कराया निस्तारण,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:A.K. SINGH
  • EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS

-66 मामले निस्तारण के लिए विभिन्न विभागों को सौंपे गए

लखनऊ। महीने के तीसरे शनिवार को सरोजनी नगर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह की अध्यक्षता में सपन्न हुआ। समाधान दिवस में 76 शिक़ायती पत्र फरियादियों ने दिए थे। जिसमें राजस्व के 47 पुलिस के 10 विकास से संबंधित पांच अन्य 14 शिकायती पत्र फरियादियों ने दिए थें। जिसमें से राजस्व के 11 मामलों का निस्तारण मौके पर हो गया। 66 शिकायती पत्र संबंधित विभाग को भेज दिए गए हैं जिनकी जांच होने के बाद निस्तारण किया जाएगा। इस संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार नायब तहसीलदार कानूनगो लेखपाल तथा अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

रामलला के दर्शन को जाते वृद्धजनों के चेहरों पर ख़ुशी

डीलक्स बस में बैठकर टीवी पर धार्मिक कथाओं का आनंद लेते रामभक्त, नाश्ता, पानी की सारी सुलभ व्यवस्था, एक आवाज पर पास खड़े वालंटियर, ये नजारा है विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा महीने में दो बार सरोजनीनगर के अलग अलग गावों या शहरी वार्डों के निवासियों को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या के दर्शन कराने वाली रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा (निःशुल्क बस सेवा) का, जिसके माध्यम से शनिवार को आशियाना सेक्टर एफ के निवासियों को अयोध्या के दर्शन कराया गया।रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा के 27वें चरण में विधायक द्वारा संचालित बस सुबह – सुबह आशियाना सेक्टर एफ पहुँच गई, जहाँ पर अयोध्या जाने को उत्साहित महिलाओं और बुजुर्गों का विधायक की टीम के सदस्यों ने पटका पहनाकर स्वागत किया और बस में बिठाया, रस्ते में उनकी जरूरतों का ध्यान रखा, अयोध्या पहुँचने पर उन्हें शहर के अंदर बैटरी रिक्शा पर बिठाकर राम जन्मभूमि, हनुमान गढ़ी, कनक भवन, राम की पैड़ी और अन्य दर्शनीय स्थलों का दर्शन कराया गया। अंत में देर शाम पुनः सभी तीर्थ यात्रियों को सकुशल उनके घर तक पहुंचाया गया। रास्ते में सभी श्रद्धालयों को भोजन उपलब्ध कराया गया, इस दौरान सभी को प्रसाद और राम चरित मानस की प्रति भी भेंट की गयी। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह अपनी माँ तारा सिंह की पुण्यस्मृति में महिलाओं और बुजुर्गों को अयोध्या दर्शन कराने के लिए रामरथ श्रवण अयोध्या यात्रा संचालित करते हैं, पहले इस फ्री बस सेवा का संचालन महीने में एक बार किया जाता था परन्तु सरोजनी नगर की जनता की बढ़ी मांग के कारण इस बस सेवा को महीने में दो बार संचालित किया जाता है। इस सम्बन्ध में सरोजनीनगर विधायक का मानना है। 

http://Copyright © 2023 aajnational.com All Right Reserved

https://aajnational.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *