- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा सेवा अभिलेख के आधार पर एवं शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह एवं सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तथा सेवा अभिलेख के आधार पर एवं शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह 711 पुलिस कर्मियों और अफसरों को मिलेगा।डीजीपी इस सम्मान को स्वयं देंगे।
एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस पर सेवा अभिलेखों के आधार पर डीजीपी का उत्कृष्ठ सेवा सम्मान चिन्ह 42 पुलिस कर्मियों और अफसरों को मिलेगा। वही शौर्य के आधार पर उत्कृष्ठ सेवा सम्मान चिन्ह दो लोगो को मिलेगा। वही सेवा अभिलेखों के आधार पर डीजीपी का सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह 180 पुलिस कर्मियों और अफसरों को मिलेगा। वही शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह 23 पुलिस कर्मियों और अफसरों को मिलेगा। इसके अलावा शौर्य के आधार पर डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम आठ पुलिस कर्मियों और अफसरों को मिलेगा। इसके अलावा सेवा अभिलेखों के आधार पर डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह स्वर्ण सात पुलिस कर्मियों और अफसरों को मिलेगा।एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश के मुताबिक शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह स्वर्ण 34 पुलिस कर्मियों और अफसरों को दिया जायेगा। इसके अलावा सेवा अभिलेखों के आधार पर प्रशंसा चिन्ह सिल्वर 97 पुलिस कर्मियों और अफसरों को मिलेगा। वही शौर्य के आधार पर डीजीपी का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर 318 पुलिस अधिकारियो और कर्मचारियों को दिया जायेगा।यूपी के डीजीपी राजीव कृष्णा शुक्रवार को होनें वाले 15 अगस्त को प्रातः आठ बजे पुलिस मुख्यालय गोमती नगर विस्तार मे स्वतंत्रतादिवस के अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर डीजीपी मुख्यालय में प्रदेश के तमाम पुलिस अफसर व कर्मी मौजूद रहेंगे। डीजीपी ध्वजारोहण के बाद उन्हें सम्मान चिन्ह प्रदान करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस पर 697 पीआरवी कर्मी होंगे सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस पर रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य के आधार पर प्रदेश भर के 697 पीआरवी कर्मी सम्मानित किये जायेंगे।पुलिस महानिदेशक यूपी 112 नीरा रावत ने प्रत्येक जनपद से रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य के आधार पर 1-1 पीआरवी का चयन किया गया है I रिस्पांस टाइम व सराहनीय कार्य के आधार पर प्रदेश भर से कुल 697 पीआरवी कर्मियों को उनके नियुक्ति जनपद में सम्मानित किया जायेगा I यूपी 112 लखनऊ में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान भी किया जायेगा। मुख्यालय में नियुक्त एंजिल रसन (पुलिस महानिरीक्षक), शहाब रशीद खान (पुलिस उपमहानिरीक्षक), विजय ढुल (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) एवं अन्य अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सहयोगी संस्थाओं के कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।ईवेंट पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रदेश की 20 पीआरवी के 52 कर्मियों को सम्मानित किया जायेगा।प्रदेश के विभिन्न जनपदों में नियुक्त पीआरवी कर्मियों को जिन्होंने यूपी 112 पर प्राप्त सूचना पर तुरंत पहुंचकर मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए अति उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 जनपद के कुल 52 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किये जायेंगे।
