LUCKNOW:भाई का तिलक कर बहनों ने मांगी की लंबी उम्र की दुआ

उत्साह के साथ मनाया गया भाईदूज का त्योहार

लखनऊ। बहन भाई के असीम प्रेम और स्नेह का प्रतीक, भाईदूज का त्योहार। जिसमें बहन अपने भाई की लंबी उम्र के लिए दुआ करती है। भाई के मस्तक पर तिलक करके बहन अपने भाई को यमराज के भय से भी मुक्त कर देती हैं। इन्हीं मान्यताओं को पूरा करे हुए भाई-बहन ने यह त्योहार विधि विधान मनाया गया। राजधानी़ में भाईदूज का त्योहार गुरुवार को धूमधाम से पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। शुभ मूहूर्त में बहनों ने अपने भाइयों का तिलक किया और उनकी लंबी उम्र की दुआ की कामना की। जिसके बाद भाइयों ने भी अपनी बहन को उपहार देकर जीवन भर उनकी रक्षा करने का वचन दिया। ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा ने बताया कि भाईदूज के दिन बहन के घर जाकर तिलक कराने का विशेष महत्व होता है। भाइयों को खुश मन से अपनी बहन के घर जाना चाहिए और वहीं भोजन करना चाहिए। इससे भाई को यमराज का खतरा नहीं रहता है। क्योंकि यमराज ने इसी दिन अपनी बहन यमुना के घर जाकर भोजन किया था और उनसे तिलक कराया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन को वरदान दिया था कि जो भाई इस दिन अपनी बहन के घर जाकर तिलक कराएगा, उसे यमराज का भय कभी नहीं रहेगा।

शुभ मूहूर्त में लोगों ने त्योहार मनाया

इस साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण दीवाली के बाद मंगलवार को पड़ा था। जिसके कारण गोवर्धन पूजा भी एक दिन आगे बढ़ गई थी और भाईदूज का त्योहार भी एक दिन बाद गुरुवार को मनाया गया।शुभ मूहूर्त में लोगों ने त्योहार मनाया। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे और उनसे तिलक कराया। वहीं कुछ बहनें अपने भाइयों के घर पहुंची और भाई का तिलक किया। पूरे दिन बहन भाई के प्रेम और स्नेह की यह रीति जारी रही। लोगों ने परिवार के साथ पूरे उत्साह से यह त्योहार मनाया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *