-हर्ष उल्लास के साथ मनाये पर्व-त्योहार, लोगों की सुविधा का भी रखे पूरा ध्यान
-उपद्रवियों और अराजक तत्वों को उन्हीं की भाषा में दे जवाब, संवेदनशील मामलों में अलर्ट रहे पुलिस टीम
- REPORT BY:NITIN TIWARI
- EDITED BY-AAJ NATIONAL NEWS DESK

गहन मंथन कर कहा कि दीपावली, धनतेरस, दीपोत्सव, देव-दीपावली एवं छठ पूजा आदि पर्वों का सुचारू रूप से आयोजन किया जाये।आबादी से दूर पटाखों की दुकान और गोदाम रखे जाये। मौके पर फायर टेंडर की पर्याप्त व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले अराजक तत्वों के साथ सख्ती से निपटा जाये।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाये।हर शहर में सुचारू ट्रैफिक का बनाएं प्लान और संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाये।इसके अलावा सोशल मीडिया पर चौकसी रखी जाये।किसी भी दशा में फेक न्यूज़ न फैलने पाए।अप्रिय घटना पर जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान खुद मौके पर जाये।उल्लास और उमंग के इस अवसर पर यह सुनिश्चित किया जाए कि आगामी 28 अक्टूबर से 15 नवंबर तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे अनवरत बिजली आपूर्ति हो। पॉवर कॉर्पोरेशन द्वारा इस संबंध में आवश्यक तैयारी कर ली जाए।आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं, ट्रॉमा सेवाएं अनवरत रूप से चलती रहनी चाहिए। गांव हो या नगर हर जगह चिकित्सकों की सुलभ उपलब्धता होनी चाहिए।समय संवेदनशील है,पिछले अनुभवों से सीख लें
शांति और सौहार्द के बीच सम्पन्न हों सभी पर्व,उपद्रवियों व अराजक तत्वों को पाबंद करें
फेक न्यूज़ प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए
जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान यह सुनिश्चित करें कि कहीं से भी व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत न आए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि धनतेरस/दीपावली के अवसर पर हर आय वर्ग का परिवार कुछ न कुछ खरीदारी करता है। बाजारों में चहल-पहल अधिक होगी। इस बीच सभी जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान यह सुनिश्चित करें कि कहीं से भी व्यापारियों के उत्पीड़न की शिकायत न आए। व्यवस्था बनाने में उनका सहयोग लें और उन्हें अपेक्षित सहयोग दें।दीपावली के लिए पटाखों की दुकानों/गोदामों का आबादी से दूर होना सुनिश्चित कराएं। जहां पटाखों का क्रय/विक्रय हो, वहां फायर टेंडर के पर्याप्त इंतज़ाम किए जाएं। पुलिस बल की सक्रियता भी बनी रहे। पटाखों की दुकान खुले स्थान पर हो। इन्हें लाइसेंस/एनओसी समय से जारी कर दिया जाए। पटाखों के अवैध भंडारण पर कठोर कार्रवाई की जाए।
लाभार्थियों को दीपावली से पहले निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर हो जाए उपलब्ध
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को दीपावली से पहले निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाए। पर्व और त्योहार खुशियों का अवसर होते हैं। हर व्यक्ति उल्लास-उमंग और आह्लाद में होता है। शरारती तत्व दूसरे सम्प्रदाय के लोगों को अनावश्यक उत्तेजित करने की कुत्सित कोशिश कर सकते हैं, ऐसे मामलों पर नजर रखें। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।उन्होंने कहा कि छोटी सी घटना लपरवाही के कारण बड़े विवाद का रूप ले सकती है। ऐसे में अतिरिक्त सतर्कता आवश्यक है। त्वरित कार्यवाही और संवाद-संपर्क अप्रिय घटनाओं को संभालने में सहायक होती है।
संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी करें लीड
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना पर बिना विलंब किए, जिलाधिकारी/पुलिस कप्तान जैसे वरिष्ठ अधिकारी खुद मौके पर पहुंचे। संवेदनशील प्रकरणों में वरिष्ठ अधिकारी लीड करें।अयोध्या दीपोत्सव का भव्य आयोजन इस वर्ष 30 अक्टूबर को होना है। भव्य, दिव्य, नव्य श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में श्रीरामलला भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत यह पहला दीपोत्सव है। स्वाभाविक रूप से इस बार दीपोत्सव में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अपेक्षाकृत अधिक होगी। इसी प्रकार, 15 नवम्बर को वाराणसी में देव-दीपावली मनाई जाएगी। ऐसे में दोनों ही महत्वपूर्ण आयोजनों में सेफ्टी-सिक्योरिटी और क्राउड मैनेजमेंट की व्यवस्था और अधिक अच्छी होनी चाहिए।
दीपोत्सव और देव दीपावली की समय से पूरी कर ली जाए सभी तैयारियां
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दीपोत्सव और देव दीपावली की गरिमा के अनुरूप सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूरी कर ली जाए। छठ पर्व को ‘स्वच्छता और सुरक्षा’ के मानक पर्व के रूप में आयोजित किया जाए। छठ महापर्व पर पूजा/अनुष्ठान के दौरान पूरे प्रदेश में स्वच्छ्ता का माहौल हो, इसके लिए नगर विकास और पंचायती राज विभाग द्वारा विशेष प्रयास किये जायें। लोगों की आस्था का यथोचित सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि नदियां/जलाशय दूषित न हों। नदी/जलाशय घाटों की साफ-सफाई करा लें और ट्रैफिक प्रबंधन भी किया जाए।
