– राज्य सरकार से मंजूरी के बाद प्रक्रिया शुरू
-
REPORT BY: AAJNATIONAL NEWS ||AAJNATIONAL NEWS DEASK
बताते चलें कि प्रदेश में यूपी एटीएस की 18 यूनिट मौजूद हैं। प्रदेश सरकार एटीएस के विस्तार के लिए कई संवेदनशील जिलों में कमांडो सेटर के साथ यूनिट भी स्थापित करने जा रही है। जिससे आतंकी गतिविधियों में शामिल स्लीपिंग माड¬यूल्स पर शिकंजा कसा जा सके। यूपी एटीएस को जल्द ही स्नाइपर राइफलें, रडार सिस्टम, ड्रोन कैमरे, नाइट वेपन साइट आदि उपकरणों से लैस कर दिया जाएगा। पूर्व में श्रावस्ती, बहराइच, मेरठ, अलीगढ़, ग्रेटर नोएडा, आजमगढ़, कानपुर, मिर्जापुर, सोनभद्र और देवबंद में कमांडो सेंटर मौजूद है। साथ ही वाराणसी और झांसी में एटीएस की यूनिट स्थापित करने की भी प्रक्रिया शुरू है।
