-
REPORT BY:DIPAK SING||EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS
अम्बेडकरनगर। थाना सम्मनपुर पुलिस टीम ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश राजभर को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी मु0अ0सं0 252/24 के तहत की गई, जिसमें रमेश पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। पुलिस टीम ने धारा 121(1), 132, 115(2), 109, 110, 352, 351(3), 324(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्यवाही इस गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक, अम्बेडकरनगर ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान के तहत थाना सम्मनपुर पुलिस टीम ने आरोपी रमेश राजभर को सहायक अध्यापक कल्पनाथ द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर गिरफ्तार किया है।शिकायतकर्ता कल्पनाथ एक सहायक अध्यापक हैं ने तहरीर में आरोप लगाया था कि 7 दिसम्बर 2024 को आरोपी रमेश राजभर स्कूल में दाखिल हुआ और उसने अध्यापन कार्य का विरोध किया,साथ ही गाली-गलौज की और जान से मारने की नियत से गला दबाया।यह घटना विद्यालय में उस समय हुई जब शिक्षक वर्ग अपने सामान्य कार्यों में व्यस्त था,जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया।अपराधी का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है।
उन्होंने बताया कि रमेश राजभर पर कई अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं,जिनमें हत्या की कोशिश,उत्पीड़न,दंगाई कार्रवाई,और विभिन्न गंभीर अपराध शामिल हैं।उनका आपराधिक इतिहास मु0अ0सं0 252/24 धारा 121(1), 132, 115(2), 109, 110, 352, 351(3), 324(4) बीएनएस थाना सम्मनपुर,मु0अ0सं0 338/2007 धारा 323 भादवि और 3(1)X SC/ST एक्ट थाना सम्मनपुर,मु0अ0सं0 363/2008 धारा 147/341/504/506 भादवि थाना अकबरपुर,मु0अ0सं0 108/16 धारा 307 भादवि (बधिरता में संशोधन 302 भादवि) और 3(1)X SC/ST एक्ट थाना सम्मनपुर,मु0अ0सं0 102/2021 धारा 171 बी/188 भादवि थाना सम्मनपुर,मु0अ0सं0 130/2021 धारा 323/504/506 भादवि थाना सम्मनपुर,मु0अ0सं0 61/22 धारा 147/323/427 भादवि थाना सम्मनपुर,मु0अ0सं0 204/22 धारा 323/353/506 भादवि थाना सम्मनपुर,मु0अ0सं0 116/2023 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना सम्मनपुर इस गिरफ्तारी के दौरान उप निरीक्षक जैद अहमद,मुख्य आरक्षी अमित सिंह,प्रदीप यादव और राजकुमार कुशवाहा ने इस अभियान को सफल बनाया।
गिरफ्तार अभियुक्त को पुलिस ने कल रविवार को मुरादपुर मोड थाना सम्मनपुर से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश किया। पुलिस इस मामले में जांच जारी रखते हुए आरोपी की अन्य आपराधिक गतिविधियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।पुलिस अधीक्षक द्वारा इस गिरफ्तारी के बाद और आगे भी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
नगर कार्यशाला आर्य कन्या बालिका इण्टर कालेज में किया गया आयोजित
संगठन पर्व के तहत जलालपुर नगर मंडल की नगर कार्यशाला आर्यकन्या बालिका इण्टर कालेज में आयोजित की गई। मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी देवेन्द्र सिंह और विशिष्ट अतिथि जिला चुनाव सह अधिकारी वीरेंद्र वर्मा,नगर मंडल चुनाव अधिकारी एंव जिला मीडिया प्रभारी वाल्मीकि उपाध्याय का भाजपा नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया।
मुख्य अतिथि जिला चुनाव अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है जो भारत को एक सुदृढ़,समृद्ध एवं शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में विश्व पटल पर स्थापित करने के लिए कृतसंकल्प है।अपनी स्थापना के साथ ही भाजपा ने अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के विषयों पर मुखर रहते हुए भारतीय लोकतंत्र में अपनी सशक्त भागीदारी दर्ज की तथा भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए।उन्होंने ने संगठन पर्व में पूरी निष्ठा के जुट जाने को कहा।उपस्थिति लोंगो उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र और संचालन नगर महामंत्री कृष्ण गोपाल गुप्त ने किया। इस अवसर जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,सोशल मीडिया प्रमुख शाश्वत मिश्र,शिव पूजन वर्मा,अमरनाथ सिंह,केशव श्रीवास्तव,राकेश सिंह,दिनेश चौधरी, शिवम आर्या,केतकी शर्मा,दिव्यांशु सिंह,सुरेश गुप्त,मानिक चंद सोनी,संदीप अग्रहरि,नगर महामंत्री विकाश निषाद,मंडल पदाधिकारी आनंद जायसवाल,शीतल सोनी,आशाराम ,मनोज पांडे,सतनाम सिंह,राम वृक्ष भार्गव,अमित गुप्त, दिलीप यादव,जितेंद्र शिल्पी,अजीत निषाद,मोर्चा अध्यक्ष सोनू गौड,आशीष सोनी,प्रेमचन्द,ओन अब्बास,गौरव उपाध्याय,मनीष सोनी,शरद जायसवाल, हरिओम सोनी, विक्की गौतम सम्मानित बूथ अध्यक्ष एवं सक्रिय सदस्य उपस्थिति रहे।