सरोजनीनगर:हिन्दुओं पर हिंसा के खिलाफ सड़क पर उतरा जनसैलाब

-विधायक राजेश्वर सिंह के आह्वान पर हजारों की संख्या में लोगों की जुटीं भीड़

  • REPORT BY:A.S.CHAUHAN || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ। बुधवार को डॉ. राजेश्वर सिंह ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरुद्ध हिन्दू रक्षा संकल्प यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा को केवल सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं लखनऊ के अलग -अलग क्षेत्रों से भी प्रचंड जन समर्थन मिला।

लगभग 10 हजार से अधिक समर्थकों के साथ डॉ. राजेश्वर सिंह ने तेलीबाग स्थित वरदानी हनुमान मंदिर में दर्शन पूजन कर यात्रा की शुरुआत की। पूरी यात्रा के दौरान ढोल, नगाड़े और संख की धुनों के बीच विधायक प्रचंड जनसमूह का उत्सावर्धन करते नजर आये। डॉ. सिंह ने अपने संबोधन से पूर्व बांग्लादेश में इस्कॉन संत चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी की घटना की कड़ी निंदा की जिसका समर्थन उपस्थित जनता ने भी किया।

करीब एक किलोमीटर लम्बी पदयात्रा के अंत में शनि मंदिर चौराहे पर जनसभा को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा, आज पूरे देश में आवाज जा रही है, कि सरोजनीनगर की जनता अन्याय के खिलाफ खड़ी हुई है। आज समय चुप रहने का नहीं है, हर व्यक्ति को आवाज उठानी है। विधायक ने बताया वर्ष 1947 में बाग्लादेश में हिंदुओं की आबादी 22% थी जो अब घटकर 7% पर आ गयी है। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भी भारत के करीब 4 हजार वीर सैनिकों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया।बांग्लादेश में 5 अगस्त से लगातार हमले हो रहे हैं। अब तक 2000 से ज्यादा घटनाएं घटीं, हिन्दुओं के घरों को जलाया जा रहा है, माँ बहनों की आबरू पर वार किया जा रहा है, मंदिरों को तोडा और लूटा जा रहा है। साधु संतों को गिरफ्तार किया जा रहा है और उस से बड़ी बात उन्हें वकील तक नहीं मिल रहे हैं।सरोजनीनगर विधायक ने सरोजनी नगर की जनता की ओर से भारत सरकार से अवैध बांग्लादेशियों को बाहर निकालने, बांग्लादेश के विरुद्ध कड़े प्रतिबन्ध लगाने का आग्रह किया। विधायक ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान में हिंदुओं की स्थित और महिलाओं की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा आज अफगानिस्तान में लड़कियों को शिक्षा और रोजगार तक से वंचित रखा जा रहा है। डॉ. सिंह ने कांग्रेस पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा, वोट बैंक की राजनीति के चलते कांग्रेस ने शाहबानों केस में सुप्रीम कोर्ट का फैलसा पलटा। ट्रिपल को मान्यता दी जो मुस्लिम महिलाओं के शोषण का माध्यम है।

डॉ. सिंह ने हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह के मारे जाने पर लखनऊ में हुए प्रदर्शनों की निंदा भी की। अयोध्या में कारसेवकों पर गोली चलाये जाने की घटना को लेकर डॉ. सिंह ने समाजवादी पार्टी को भी निशाने पर लिया। विधायक ने कहा तुष्टिकरण की राजनीति के लिए 56 निहत्थे कारसेवकों को गोलियों से छलनी किया, आतंकवादियों के खिलाफ मुकदमें वापस लिए। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा ये पार्टियाँ अच्छे मुसलामानों को भी राजनीति में आगे नहीं आने देती, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जैसे अपराधियों को आगे बढ़ाती हैं।डॉ. सिंह ने संभल विषय को उठाते हुए कहा, जो लोग न्यायालय के फैलसे के खिलाफ सड़कों पर आ रहे हैं, पुलिस कर्मियों पर पत्थरबाजी करते हैं, ये विचारधारा देश के लिए खतरनाक है। विधायक ने कश्मीर और केरल के विषयों को भी उठाया। डॉ. सिंह ने कहा 4लाख से अधिक कश्मीरी पंडितों को अपने ही देश में विस्थापित जीवन जीना पड़ रहा।

विधायक ने कहा आजादी के बाद केरल में हिन्दुओं की आबादी 16% कम हुई और यूपी में 5% हिन्दू जनसँख्या कम हुई। जनसांख्यिक असंतुलन पर चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. राजेश्वर सिंह ने चिंता व्यक्त करते हुए सरोजनी नगर की जनता की तरफ से केंद्र सरकार से मजबूत कानून बनाये जाने का आग्रह किया।सरोजनीनगर विधायक ने जातिवादी राजनीति करने वाले दलों पर तीखा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि ये दल हिन्दुओं को जातियों में बाँट कर एक धर्म विशेष को प्रोत्साहन देते हैं, ये समाज और देश की कमजोर करते हैं। विधायक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए कहा, आज देश पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, 500 वर्षों के संघर्षों के उपरान्त भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।विधायक ने योगी के नारे बटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे का समर्थन करते हुए कहा तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों से दूर रहने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *