-थाइलैंड में हुई संदिग्ध मौत के बाद लखनऊ में वीडियो ग्राफी से पोस्टमार्टम
-
REPORT BY: AAJNATIONAL NEWS || AAJNATIONAL NEWS DEASK
लखनऊ। पीजीआई रहने वाली प्रियंका की थाइलैंड में मौत हो गई। जिसका शव वहीं स्थित एक होटल के टब में मिला था। बताया जा रहा है कि प्रियंका अपने डॉक्टर पति आशीष और बच्चों के साथ घूमने गई थीं। प्रियंका का शव देर रात थाईलैंड से लखनऊ पहुंचा है,जहां अब उसका पोस्टमार्टम किया जायेगा, फिर रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका के पिता ने फिर से पोस्टमॉर्टम कराने की तहरीर दी है। सोमवार को प्रियंका के पिता ने पीजीआई थाने में दामाद पर बेटी की हत्या का करने की शिकायत दर्ज कराई थी।पिता का आरोप है कि दामाद बेटी को थाईलैंड घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। जहां उसकी हत्या करके खुद लखनऊ आ गया। प्रियंका के डॉक्टर पति का कहना है- मेरे पास एवीडेंस हैं। प्रियंका को पार्टी में शराब पीने का शौक था। परिवार के साथ शराब पार्टी करती थी।
बेटे की पैदाइस के बाद होने लगा झगड़ा
प्रियंका के पिता सत्यनारायण ने कहा- हमारे तीन बेटी पुष्पा, प्रियंका, संध्या और एक बेटा विकास शर्मा है। प्रियंका ने फाइनेंस से एमबीए की थी। उसकी जॉब एम्स पटना में अकाउंट डिपार्टमेंट में लग गई। वहीं पर सीनियर रेजिडेंट के पद पर डॉक्टर आशीष मिश्रा तैनात थे। लखनऊ के होने के कारण डॉक्टर से प्रियंका की दोस्ती हो गई। 3 दिसंबर, 2017 में परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी हुई। नाती के जन्म के बाद से आशीष का रवैया बदल गया। वह मारपीट करने लगा।बताया जा रहा है कि वह प्रियंका के साथ हमेशा मारपीट करता, लेकिन प्रियंका ने कभी कुछ नहीं बताया। सितंबर 2023 को उसके साथ हाथापाई की गई थी। इस पर आशीष को समझाने के लिए घर गए। वह काफी नशे में था। बेटे विकास को थप्पड़ जड़ दिया। इस पर आशीष के पिता ने उसे मारा तो वह घर के अंदर गया और चाकू लेकर आ गया। बीच बचाव करने पर छोटी बेटी संध्या के सीने में मार दिया। पुलिस के पास शिकायत की तो उसने भी क्रॉस केस दर्ज करवा दिया। कुछ दिन बाद आशीष के पिता के कहने पर समझौता हो गया। प्रियंका वापस ससुराल चली गई।
कार्डियो पलमोनरी फेल होने से हुई मौत
थाईलैंड में हुए प्रियंका के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के मुताबिक उसकी मौत कार्डियो पलमोनरी फेल होने से हुई है। प्रियंका के परिजनों का कहना है कि वह दोबारा पोस्टमॉर्टम कराना चाहते हैं। इस पर पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रियंका के पिता सत्यनारायण ने कहा- दामाद ने बताया कि मसाज कराकर आया। इसके बाद बेटे को जूस दिलाने चला गया। तभी प्रियंका बॉथ टब में नहाने गई और हादसा हो गया। पहली बात तो ये कि वो बेवक्त नहाने क्यों जाएगी। दूसरी उसे पानी से डर लगता था। वह पानी से दूर ही रहती थी। दामाद ने बताया कि प्रियंका ने पार्टी के दौरान ड्रिंक की थी। आज तक प्रियंका शराब नहीं पी। हां…अगर वहां पी होगी तो एक से दो पैग। इससे ज्यादा वो नहीं पी सकती।वहीं मृतका का पति डॉक्टर आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि सभी आरोप बेबुनियाद है। वहां पर जो भी कार्रवाई हो रही है, उसका एक कॉमन ग्रुप बना है। जिसमें पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से लेकर शव को लखनऊ भेजे जाने तक की डिटेल शेयर हो रही है। हम क्यों कुछ छिपाएंगे। अगर हत्या की बात है तो पत्नी के साथ हैदराबाद, मनाली, थाईलैंड सहित 7 जगह ट्रिप किया है।
परिवार के साथ भी पार्टी करती थी
डॉक्टर आशीष का कहना है कि प्रियंका को पार्टी के दौरान ड्रिंक का शौक था। अपने जीजा मयंक और बहन संध्या के साथ कई बार शराब पार्टी कर चुकी है। 24 अक्टूबर को सासू मां के निधन के बाद से थाईलैंड जाने के पहले करीब 5 से 6 बार इन लोगों ने पार्टी की है। उस दिन भी पार्टी में उसने ज्यादा ड्रिंक की थी। थाईलैंड पहुंचने के बाद पहले ही दिन ज्यादा ड्रिंक कर ली थी। होटल तक उठाकर लाना पड़ा था। इसके अगले दिन 6 जनवरी को बस हल्की ड्रिंक की। बच्चा छोटा है। रोज रात को भूख लगने की बात कहता था। क्योंकि जहां पार्टी होती थी वहां बच्चे के लिए कुछ नहीं रहता था। 7 फरवरी को पार्टी में गए। वहां पर प्रियंका ने फिर से ज्यादा ड्रिंक कर ली। उसको लाकर होटल के कमरे में छोड़ा फिर बेटे को जूस पिलाने के लिए लेकर चला गया। वहां से लौटा तो अपनी चाबी से लॉक खोलकर रूम में चला गया। काफी देर वॉशरूम से बाहर नहीं आई तो आवाज दी। जवाब न मिलने पर दरवाजा तोड़ा। अंदर बॉथ टब में डूबी थी। अकेले निकालने में दिक्कत हुई तो होटल स्टाफ से मदद मांगी। एबुलेंस को कॉल की गई लेकिन देर हो रही थी। इस पर होटल स्टाफ ने अपनी गाड़ी से पटाया इंटरनेशनल हॉस्पिटल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा घटना के बाद दो दिन तक पासपोर्ट जब्त कर कमरे को सील कर दिया गया। मुझे बेटे के साथ दूसरे कमरे मे शिफ्ट कर दिया। 9 जनवरी को पिता लखनऊ से वहां पहुंचे। जांच के बाद पुलिस ने पासपोर्ट वापस दिया और लखनऊ जाने की इजाजत दी। तब पिता के साथ 11 जनवरी वापस आए। प्रूफ के तौर पर होटल के सीसीटीवी और होटल कर्मी हैं। पिता जी ने ससुर से चलने के लिए कहा था लेकिन वो नहीं गए। इसके बाद आरोप लगाने लगे।
दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार
नव विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित कर उसकी हत्या करने का वाले पति व ससुर पर विवाहिता के नाना ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। ससुराल मे सदिंग्ध परिस्थितियों मे नवविवाहिता की मौत के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।
मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के निवासी कुंडरा खुर्द प्रदीप रावत की शादी एक वर्ष पहले हरदोई जिले के थाना क्षेत्र अतरौली के जमुनिया गांव निवासी वंदना( 22) के साथ हुई थी। बीते दो दिन पूर्व नवविवाहिता गर्भवती का शव ससुराल मे संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी मच गई थी, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।जिसके बाद मृतका के नाना अर्जुन ने पति और ससुरालीजनो पर दहेज प्रताड़ना व हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को आरोपी पति को शीतलन मंदिर के पास मलिहाबाद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
महिला की फेक आईडी बनाकर अश्लील वीडियो पोस्ट
गुडंबा इलाके में महिला के परिचित ने फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड कर दिया। परिचित ने आईडी में महिला के पति का नबर डाल दिया। जिसकी वजह से अज्ञात नंबरों से लोग कॉल करके अश्लील बातें करने लगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सुभाषनगर कल्यानपुर की रहने वाली महिला के किसी परिचित ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बना दी। उस आईडी में महिला के पति का मोबाइल नंबर डाल दिया। फेक अकाउंट काफी समय से चला रहा था। जिसकी महिला को जानकारी नहीं लगी। महिला को रविवार को फेक अकाउंट के बारे मे पता चला। जिसमें आरोपी अश्लील वीडियो और फोटो डाल पोस्ट कर रहा था। फोटो और वीडियो के नीचे लोगों से गंदे कमेंट करने के लिए कहता है। पति का मोबाइल नंबर होने की वजह से रात को लोग कॉल करके अश्लील बातें करने लगे। जिसकी वजह से पूरा परिवार डर गया। मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने गुडंबा थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश श्रीवास्तव का कहना है केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।
तलाकनामा लेकर ससुराल पहुंचा युवक सादे कागज पर लगा लिया अंगूठा
-इंदिरानगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा जांच जारी जल्द होगी गिरफ्तारी
इंदिरा नगर में पति धोखे से सादे कागज पर अंगूठा लगवाकर तलाकनामा लेकर ससुराल पहुंच गया। पत्नी को लिफाफा देकर घर के बाहर खेल रहे बेटे को उठा ले गया। पीड़िता का आरोप है कि बेटी के जन्म के बाद से पति परेशान कर रहा है। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
इंदिरा नगर के मुंशी पुलिया के पास रहने वाली महिला ने बताया कि साल 2018 में रहीमनगर डुडौली के रहने वाले शहजाद पुत्र शब्बीर अली से उसका निकाह हुआ था। निकाह के बाद ससुराल वाले कम दहेज लाने का ताना देकर प्रताड़ित करने लगे। कुछ दिनों बाद मारपीट शुरू हो गई। कई बार घर से निकालने की कोशिश की। पीड़िता के पिता लोकलाज की दुहाई देकर दामाद को समझा कर शांत कराते रहे। पीड़िता का कहना है कि बेटा होने के बाद पति ने मारपीट कम कर दी, लेकिन नवंबर 2023 में बेटी के पैदा होते ही फिर प्रताड़ना शुरू हो गई। ज्यादा मारपीट होने पर कुछ ही दिन बाद मायके भगा दिया। थाने पर सुनवाई न होने पर कोर्ट में ससुरालवालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता का आरोप है कि पति ने कोर्ट में समझौते के नाम पर सादे कागजों पर उसका और उसके बहनोई का अंगूठा लगवा लिया। इसके साथ में आधार कार्ड की कॉपी मंगा ली। 5 जून 2024 को पति शहजाद ससुराल पहुंचा और लिफाफा पकड़ाते हुए बोला इसे किसी से पढ़वा लेना। घर से निकलते वक्त बेटे को अपने साथ लेकर चला गया। महिला पढ़ी लिखी न होने की वजह से अपने पड़ोसी से पढ़वाया तो खुला तलाक लिखा था। उसी में बेटे को पति और बेटी को महिला के साथ रहने क बात लिखी थी। महिला का कहना है कि पति ने उसके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर बिना उसकी सहमति से धोखे से तलाकनामा बनवाया है। इंस्पेक्टर इंदिरा नगर का कहना कहना है कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
सूदखोर से परेशान होकर महिला ने छोड़ा घर एक लाख के बदले ऐंठे 8 लाख
कृष्णानगर इलाके में एक युवक ने महिला को 1 लाख रुपए ब्याज पर देकर उससे करीब 8 लाख ऐंठ लिए। इसके बाद और पैसों की डिमांड करने लगा। महिला के विरोध करने पर समाज में बदनाम करने की धमकी देने लगा। जिससे तंग आकर महिला घर छोड़कर चली गई। महिला की बरामदगी के बाद पूरा मामला सामने आया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विनय नगर कृष्णानगर की रहने वाली रिचा शुक्ला पत्नी अमित कुमार शुक्ला ने बताया कि करीब 1 साल पहले उनकी मुलाकात आकाश सोनकर नामक व्यक्ति से हुई। उनकी मुलाकात मोहल्ले की रहने वाली शिवानी शर्मा पुत्री भैरो सिंह ने कराई थी। इस दौरान रिचा को परिवारिक वजह से एक लाख रुपए की जरूरत पड़ी। आकाश सोनकर ने ब्याज पर रुपए दिए। जिसके बदले में आकाश ने करीब एक साल में लगभग 6 लाख के जेवर, 1 लाख 80 हजार नकद व 1 लाख ब्याज के रूप में ऐंठ लिए। इसके बाद भी आकाश लगातार पैसों के लिए दबाव बनाता रहा। पीड़िता ने जब पैसा देने से मना कर दिया तो आकाश मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। धमकी देने लगा कि समाज व मोहल्ले में बदनाम कर देगा। उसकी धमकी से डर कर पीड़िता आत्महत्या के इरादे से घर से निकलकर संगम चली गई। पेपर पर पूरी जानकारी लिखकर घर में रख दिया। आकाश का मोबाइल नंबर भी पेपर में मेंशन कर दिया। जिससे आकाश की प्रताड़ना के बारे में सबको पता चल सके। रिचा के घर से जाने के बाद पति व परिवार ने काफी खोजा लेकिन कहीं पता नहीं चला। इस पर कृष्णानगर थाने में रिचा की गुमशुदगी दर्ज कराई। इस दौरान परिवार ने रिचा को खुद तलाशा औ? थाने लेकर पहुंचा। जहां पर उसने सारी घटना पुलिस को बताई। मामले में इंस्पेक्टर कृष्णानगर ने बताया कि दोनों पक्षों का आपसी मामला है। महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। अब महिला के कहने पर मुकदमा भी दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों से साक्ष्य मांगे गए हैं, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।