राशिफल के अनुसार, 28 मार्च का दिन सभी राशियों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को कारोबार में लाभ में मिलेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों को परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह से सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?
मेष राशि
किसी भी बहस में न पड़ें। लंबित योजनाओं को आगे बढ़ायें और उन्हें निश्चित रूप से समाप्त करें। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। दिन के दूसरे हिस्से में आर्थिक तौर पर फ़ायदा होगा। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजकर 15 मिनट से लेकर 4 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
वृष राशि
कुछ ऐसी चीजें जिनका आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, आज पूरी होने की संभावना है। अपने व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को अच्छी तरह से बैलेंस करें। अपनी महत्वाकांक्षाओं को क़ाबू में रखें और तोल-मोल कर ही बोलें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से लेकर 2 बजकर 30 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में लाल रंग का प्रयोग करें।
मिथुन राशि
आज आपको किसी अप्रत्याशित अनुभव का सामना करना पड़ सकता है। आप जो कड़ी मेहनत करेगें, उसका परिणाम आपको प्राप्त होगा। दिखावा करने से आज आपको बचना चाहिए ऐसा करेंगे तो आपके करीबी लोग ही आपसे दूर हो जाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 6 बजकर 10 मिनट से लेकर 6 बजकर 40 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।
कर्क राशि
आज आप जो भी शुरू करेंगे, उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। रिश्तों में अगर कोई मतभेद हो गए हैं, तो आज माफी मांगकर मामले को ठीक कर सकते हैं। एक-दूसरे का नज़रिया समझकर व्यक्तिगत समस्याएँ सुलझाएँ। आपा न खोएं बल्कि परिस्थिति को समझने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 6 बजकर 15 मिनट से लेकर 6 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सुनहरे रंग का प्रयोग करें।
सिंह राशि
आज लंबे समय के बाद आप राहत महसूस करेंगे। आज के दिन का आनंद लें। बहुत ज्यादा चिंता न करें। आपको परिवार के साथ रहने का समय मिल सकता है। आपका धन कहां खर्च हो रहा है इसपर आपको नजर बनाए रखने की जरुरत है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से लेकर 2 बजकर 40 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में बैंगनी रंग का प्रयोग करें।
कन्या राशि
किसी के भी साथ नए विचार साझा करने में सावधानी बरतें। अपना आपा नियंत्रण मे रखे। ऐसी चीज़े करें जिनसे आपको ख़ुशी मिलती हो। आपको आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे। ज़िंदगी में एक नया मोड़ आ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर 2 बजकर 50 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।
तुला राशि
किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें। जल्दबाजी में निर्णय न करें और उसे कल के लिए टाल दें। ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। आपके जीवन-साथी की सेहत चिंता का सबब बन सकती है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजकर 50 मिनट से लेकर 11 बजकर 40 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।
वृश्चिक राशि
शाम को सामाजिक गतिविधियों का कार्यक्रम बनाना सुनिश्चित करें। आज आपको अपने आसपास के लोगों से काफी खुशी मिलेगी। उधार लेने से बचें। किसी दोस्त के साथ ग़लतफ़हमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 9 बजकर 30 मिनट से लेकर 10 बजकर 10 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में लाल रंग का प्रयोग करें।
धनु राशि
आज किसी भी दोस्त पर भरोसा करने से पहले आपको थोड़ी गहराई से जांच-पड़ताल करने की ज़रूरत है। आप अपने आप को एक असाधारण मूड में पा सकते हैं। खाने-पीने की ऐसी चीज़ों से बचने की कोशिश करें, जिनमें कॉलेस्ट्रॉल की ज़्यादा मात्रा है। किसी बुज़ुर्ग की सेहत चिंता का सबब बनेगी। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 7 बजकर 15 मिनट से लेकर 7 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में बैंगनी रंग का प्रयोग करें।
मकर राशि
इस शानदार अवधि का लाभ उठाकर नए लोगों से मिलें-जुलें। कंफर्ट जोन से निकलकर कुछ नया करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें। आज के दिन अपने प्रिय से कोई तल्ख़ बात न कहें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 11 बजकर 10 मिनट से लेकर 11 बजकर 40 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के किसी भी हिस्से में बैगनी रंग का प्रयोग न करें।
कुंभ राशि
आज आप समस्या के प्रति अधिक सक्रिय दृष्टिकोण अपनाने के लिए तैयार हैं। यह समय आपके लिए एक सकारात्मक समय है। अभी किए गए निवेश आपको अच्छे परिणाम प्रदान करेंगे। सेहत को देखभाल की ख़ास ज़रूरत है। आज आप बिना किसी वजह के कुछ लोगों के साथ उलझ सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से लेकर 2 बजकर 50 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।
मीन राशि
आज आप सत्ता का खेल खेलने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। आप अपने दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण बदलाव से गुजरने वाले हैं जो पर्याप्त समय तक आपके साथ रहेगा। आज छुट्टी के दिन अपने जीवनसाथी के साथ किसी मल्टीप्लेक्स में जाकर कोई अच्छी फ़िल्म देखें।महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 11 बजकर 15 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में बैंगनी रंग का प्रयोग करें।
जाने आज का पंचाग
दिनांक – 29 मार्च, 2025 मास- चैत्र
दिन – शनिवार पक्ष – कृष्ण पक्ष
शक संवत – 1946] क्रोधी
विक्रम संवत – 2082, कालयुक्त
तिथि – कृष्ण पक्ष अमावस्या (04.27 PM तक), & शुक्ल पक्ष प्रतिपदा (04.27 PM से),
सूर्योदय – 06.25 AM
सूर्यास्त – 06.37 PM
नक्षत्र – उत्तरभाद्रपदा (07.26 PM तक) & रेवती (07.26 PM से)
त्योहार/व्रत & अमावस्या
दिशाशूल – पूर्व
अभिजीत मुहूर्त – 12.07 PM से 12.55 PM
अमृत काल – 03.10 PM से 04.35 PM
राहू काल – 09.28 AM से 11.00 AM
यम गण्ड & 02.03 PM से 03.34 PM
भद्रा – नहीं
पंचक – पूरे दिन