-11 मई को होगा ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का उद्घाटन,ब्रह्मोस के साथ एरोलॉय और 12 कंपनियों के निवेश से 3,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
- REPORT BY:K.K.VARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

की सबसे विध्वंसक मानी जाने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ‘ब्रह्मोस’ का निर्माण अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में होने जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ड्रीम परियोजना डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के लखनऊ नोड पर 11 मई को ब्रह्मोस मिसाइल निर्माण यूनिट का उद्घाटन होने वाला है। ब्रह्मोस एयरोस्पेस द्वारा स्थापित की जा रही यूनिट 300 करोड़ रुपए के निवेश से तैयार हुई है और भारत को आत्मनिर्भर रक्षा प्रणाली की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि दिलाने वाली है। योगी सरकार ने दिसंबर 2021 में ब्रह्मोस प्रोजेक्ट के लिए लखनऊ में 80 हेक्टेयर भूमि निःशुल्क आवंटित की थी। सिर्फ 3.5 वर्षों में इस परियोजना को निर्माण से उत्पादन की अवस्था तक लाना प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शा रहा है।रक्षा उत्पादन का नया हब बनेगा लखनऊ
वृद्ध एवं विपन्न लोक कलाकारों की पेंशन हुई दोगुनी,2000 से बढ़ाकर की गई 4000 रुपये प्रतिमाह
कलाकार कल्याण बीमा योजना शुरू की जाए। कलाकारों के पंजीकरण से लेकर कार्यक्रम आवंटित एवं भुगतान किये जाने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी बनायी जाये। किसी भी कलाकार को कार्यक्रम आवंटित करते समय इस संबंध में जारी शासनादेश का 100 फीसदी पालन सुनिश्चित किया जाए। कार्यक्रमों के आवंटन में भेदभाव पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जेल भेजा जायेगा।वेतन बढ़ोतरी से लैब टेक्नीशियन खुश,लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम का जताया आभार
जताया है। सरकार ने लैब टेक्नीशियन का वेतनमान 2800 से 4200 रुपए कर दिया है। प्रदेश के सैकड़ों लैब टेक्नीशियन लाभांवित होंगे। लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश रावत, प्रदेश महामंत्री कमल कुमार श्रीवास्तव और प्रदेश प्रवक्ता सुनील कुमार ने बताया कि लंबे समय से एलटी का वेतनमान बढ़ाने की मांग सरकार, शासन से की जा रही थी। वेतन समिति 2016 की संस्तुति के क्रम में मुख्य सचिव की समिति की संस्तुति द्वारा वर्तमान ढांचे में लैब टेक्नीशियन ग्रेड-1 ग्रेड वेतन रुपए 4200 का नया स्तर बनाया जा रहा है, जिसे 50 फीसदी पद सीधी भर्ती तथा 50 फीसदी पद लैब टेक्नीशियन पदधारकों से पदोन्नत द्वारा भरा जाएगा। वेतन समिति 2016 की संस्तुति के क्रम में मुख्य सचिव समिति की संस्तुति के क्रम में वर्तमान 4 स्तरीय संरचना 3 स्तरीय संरचना में स्थापित हो जाएगी, जिसके तहत लैब टेक्नीशियन ग्रेड पे रुपए 2800, लैब टेक्नीशियन ग्रेड-1 ग्रेड पे रुपए 4200, सीनियर लैब टेक्नीशियन ग्रेड पे रुपए 4600 हो जाएंगे। संस्तुतियों पर निर्णय होने के बाद चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के लैब टेक्नीशियन संवर्ग में लैब टेक्नीशियन वेतन लेवल-5 रुपए 29200-92300 के पद सृजित किए जाएंगे।
विश्व की तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर बढ़ रहा देश-धर्मपाल
-कार्यकर्ताओं के परिश्रम से विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है बीजेपी
सम्बोधित किया। गोरखपुर क्षेत्र के जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी तथा मंडल चुनाव प्रवासियों की बैठक में भी संवाद किया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि मंडल अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण ईकाई है और चुनाव से लेकर संगठनात्मक गतिविधियों का मुख्य आधार है। भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम, अनुशासन एवं समर्पण से आज भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है।पर्यटन नीति का लाभ अधिकतर उद्यमियों को दिया जाए-जयवीर
-यूपी पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास करने वाला राज्य
नीति-2022 जागरूकता कैंप को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया। उत्तर प्रदेश पर्यटन नीति- 2022 देश के शानदार पर्यटन नीतियों में से एक है। इसका लाभ प्रत्येक उद्यमी, निवेशकों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। ब्लाक और तहसील स्तर पर जागरूकता कैंप लगाए जाएं।पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कैंप में उपस्थित एडीएम, राजस्व अधिकारी, जीएसटी अधिकारी, व्यापार मंडल एवं पर्यटन उद्योग के अध्यक्ष, सब रजिस्ट्रार सहित होटल मालिक, मोटल मालिक, ढाबा संचालकों के प्रति आभार जताया। महाकुंभ में देश-दुनिया से 66 करोड़ से अधिक पर्यटक महाकुंभ में आए। इसमें प्रयागराज के साथ पूरे प्रदेश के टूरिज्म एवं हास्पिटैलिटी से जुड़े लोगों का बहुत ही सराहनीय योगदान रहा। इसके चलते प्रदेश के राजस्व में वृद्धि के साथ वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य उत्तर प्रदेश पूरा करेगा। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश बहुत ही तेजी से विकास करने वाला राज्य है। बीते वर्ष यहां लगभग 65 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे थे। अयोध्या, काशी, मथुरा, प्रयागराज सहित अन्य स्थलों पर प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु आते हैं। बड़ी संख्या में पर्यटक सुविधाओं की आवश्यकता है। इसको देखते हुए हमारा प्रयास है कि गंतव्यस्थलों के साथ-साथ एनएच, एसएच सहित अन्य प्रमुख मार्गों के किनारे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित वे साइड एमिनिटीज ढाबा, होटल, मोटल में भव्य पर्यटक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि मार्ग में पड़ने वाली इन इकाइयों में पर्यटक उच्चस्तरीय सुविधाओं का लाभ ले सकें। 33 विभिन्न पर्यटन इकाइयों को नवीन पर्यटन नीति-2022 में सम्मिलित किया गया है। नवीन पर्यटन नीति-2022 में पर्यटन उद्यमियों को पूंजीगत व्यय पर 30 प्रतिशत तक का अनुदान अनुमन्य किया गया है। वित्तीय प्रोत्साहन, अनुदान, लाभ एवं छूट प्रदान करने के लिए पारदर्शी एवं सहज ऑनलाइन पोर्टल व्यवस्था की गई है। पर्यटन नीति का प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय और अन्तर्राष्टीय स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश में 15 मई तक कैंप लगाए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ निवेशकों को लाभ दिया जाए।
श्वेत क्रांति का अगुआ रहेगा यूपी,सरकार संख्या बढ़ा रही दुग्ध समितियों की संख्या
एलएलपीडी रहा। यह पिछले साल की तुलना में करीब 10 फीसद अधिक है। सरकार दुग्ध समितियों की संख्या बढ़ा रही है। उनकी बुनियादी सुविधाओं को भी बेहतर बना रही है। समिति के लोगों को पशुओं के बेहतर देखरेख के बाबत लगातार प्रशिक्षण भी दिया जा रहा। योगी सरकार की योजनाओं से दूध का उत्पादन और बढ़ेगा, पर कालान्तर में इसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका सेक्सड शॉर्टेड सीमेन योजना की होगी। गोवंश के जो नर संतति बछड़े अनुपयोगी होकर निराश्रित होने को मजबूर हैं उनका भी मुंहमांगा दाम मिलेगा। सेक्सड शॉर्टेड सीमेन तकनीक से उत्पन्न बछिया चूंकि उन्नत प्रजाति की होगी, लिहाजा पशुपालक इनको छुट्टा छोड़ने की जगह सहेजकर रखेंगे। योगी सरकार इसके लिए मिशन मिलियन सेक्सड आर्टिफिशियल इंसिमिनेशन एआई कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम चला रही है। इस मिशन के तहत मार्च 2025 तक 10 लाख स्वस्थ्य गोवंश के एआई का लक्ष्य रखा गया था।कृषि मंत्री पहुंचे नई दिल्ली, राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन में की भागीदारी,जल भराव से धान की फसल की क्षति को मिले आपदा अन्तर्गत कवर-शाही
सम्मेलन 2025 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने भागीदारी की। उन्होंने कृषकों के हित में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं एवं कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत करते हुए श्री शाही द्वारा अवगत कराया गया कि प्रदेश ने वर्तमान सरकार के कार्यकाल में उल्लेखनीय प्रगति किया है। वर्ष 2026-17 में खाद्यान्न उत्पादन 557.46 मै0टन के सापेक्ष वर्ष 2024-25 में 725.12 मै.टन का रिकार्ड उत्पादन हुआ है, इसी प्रकार दलहन उत्पादन 23.95 मै0टन के सापेक्ष 35.18 मै0टन, तिलहन उत्पादन 12.04 मै0टन के सापेक्ष 29.20 मै0टन का उत्पादन प्रदेश में हुआ है। गत वर्ष के सापेक्ष 30 लाख मै.टन की वृद्धि करते हुए खरीफ 2025 का लक्ष्य 293.36 लाख मै0टन निर्धारित किया गया है। किसानों को उन्होंने आहवान किया कि वे उर्वरकों का संतुलित मात्रा में उपयोग करें। कृषि रक्षा रसायन पर्याप्त मात्रा में प्रदेश में उपलब्ध है। उन्होंने बायोपेस्टीसाइड्स एवं बायो एजेन्ट्स का उपयोग करने तथा जीवांश कार्बन की मात्रा बढ़ाने पर बल दिया।
गांवों में एफडीआर तकनीक से बन रही हैं पीएमजीएसवाई की सड़कें
उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई जा रही सड़कों को एफ डी आर तकनीक से बनाये जाने के सफल प्रयोग के बाद
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने योजना से सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि पी एम जी एस वाई के तहत बनाई जा रही सभी सड़कों का निर्माण एफ डी आर तकनीक से ही किया जाय, इसके बहुत ही सार्थक व सकारात्मक परिणाम निखर कर आये हैं।
प्रदेश में पहली बार एफडीआर तकनीक के द्वारा पूर्व से बनी सड़कों के क्रस्ट में उपलब्ध पुरानी गिट्टी को ही सीमेन्ट और विशेष प्रकार के आईआरसी एक्रीडेटेड स्टेब्लाईजर को विशेष मशीनों से रिक्लेम एवं मिश्रित करते हुये सड़कों का निर्माण हो रहा है। एफडीआर मार्गों का डिजाइन एवं टेस्टिंग आईआईटी, सीआरआरआई,एनआईटी से किया जा रहा है। इस तकनीक पर आधारित निर्माण होने पर बिना नयी गिट्टी लाये हुए पुरानी गिट्टी का प्रयोग कर सड़क बनायी जा रही है, जिससे प्राकृतिक संसाधनों का दोहन अत्यधिक कम हो रहा है, तथा इससे कार्बन फुट प्रिन्ट में अत्यधिक कमी हो रही है। इस तकनीक से निर्मित मार्गों के निर्माण में कम लागत से अत्यधिक मजबूत व टिकाऊ एवं शीघ्रता से मार्गों का निर्माण हो रहा है।मुख्य कार्यपालक अधिकारी अखण्ड प्रताप सिंह ने बताया उत्तर प्रदेश एफडीआर तकनीकी पर ग्रामीण मार्गों के निर्मित करने में अग्रणी भूमिका में है तथा इस तकनीकी को अन्य राज्यों में लागू करने हेतु कार्यशाला एवं फील्ड ट्रेनिंगयूपी द्वारा बिहार, राजस्थान, त्रिपुरा, मणीपुर, आन्ध्र प्रदेष, पंजाब, पश्चिम बंगाल, झारखण्ड, उड़ीसा, मध्य प्रदेष, नागालैण्ड, मेघालय, असम को दी जा चुकी है। अन्य राज्यों को भी एफडीआर तकनीक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार हेतु प्रचार वाहन रवाना
अनुसूचित जाति छात्रावास के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोत्तरी
प्रयासरत है। विभाग द्वारा स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से संचालित आवर्तक सहायता प्राप्त अनुसूचित जाति के छात्रावासों एवं पुस्तकालयों में कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। इस निर्णय के तहत अधीक्षक,प्रबंधक के मानदेय को 3,000 रूपये से बढ़ाकर 12,661 रुपये, पुस्तकालयाध्यक्ष के मानदेय को 2,000 रूपये से बढ़कर 12,661 रूपये, रसोइया कहार के मानदेय को 3,000 रूपये से बढ़ाकर 11,303 रूपये और सफाई कर्मचारी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के मानदेय को 1,500 रूपये से बढ़ाकर 10,275 रूपये कर दिया गया है। यह बढ़ोत्तरी श्रम विभाग द्वारा निर्धारित व्यवस्था, शर्तों एवं प्रतिबंधों के अधीन की गई है।रक्तदान से आप बचाते हैं किसी का जीवन- निदेशक
रक्तदान महादान’ को चरितार्थ करते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में आज गुरूवार को राज्य कार्यक्रम प्रबंधन इकाई सभागार में
थेलेसीमिया से पीड़ित रोगियों, सिकल सेल अनीमिया, जननी सुरक्षा योजना एवं सड़क दुर्घटना के घायलों हेतु स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ मिशन निदेशक डा पिंकी जोवल ने अपने कर कमलों से किया। रक्तदान शिविर में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अधिकारियों, कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और उत्साह पूर्वक रक्तदान किया और स्वंय को स्वैच्छिक रक्तदाता के रूप में पंजीकृत कराया। शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डा पिंकी जोवल ने कहा कि ’एक रक्तदान बचाये चार जान’ रक्तदान एक अनमोल दान है जिससे आप किसी का जीवन बचाने के लिए अपना योगदान देते हैं, इसी कारण प्रत्येक रक्तदाता एक नायक के रूप में प्रतिष्ठित होता है। मिशन निदेशक ने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है और रक्तदान आपातकाल के समय, जीवन रक्षक की भूमिका निभाता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य से जुड़े कई कार्यक्रमों जैसे मातृ स्वास्थ्य, संचारी रोग, ब्लड डिसआर्डर प्रबंधन आदि में आवश्यकता के समय रक्त एवं रक्त अवयव ही जीवनदायिनी साबित होता है।
ओबीसी के बेरोजगार युवाओं को कम्प्यूटर प्रशिक्षण की समय-सीमा निर्धारित,पोर्टल या वेबसाइट के माध्यम से करें ऑनलाइन आवेदन
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को ‘ओ’ लेवल एवं ‘सीसीसी’ कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराने हेतु विभागीय योजना का क्रियान्वयन नियत समय-सारिणी के अनुसार किया जाएगा।इच्छुक अभ्यर्थी एवं प्रशिक्षणदायी संस्थाएं विभागीय पोर्टल अथवा विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना के पोर्टल पर विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवश्यक जानकारी प्रदर्शित कर दी गई है।
राजनीतिक दल सुझाव और चिंताओं को सीधे निर्वाचन आयोग के साथ साझा कर सकेंगे -ज्ञानेश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी ने आज निर्वाचन सदन में भारतीय जनता
पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं के साथ बातचीत की। यह बातचीत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य राजनीतिक दलों के अध्यक्षों के साथ की जा रही बातचीत का क्रम है।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न हितधारकों के साथ अधिक से अधिक और नियमित सहभागिता को बढ़ावा देने पर जोर देने के क्रम में, आयोग ने राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के साथ बातचीत शुरू की है। ये बातचीत लंबे समय से महसूस की जा रही रचनात्मक चर्चाओं की ज़रूरत को पूरा करेगी, जिनमें राष्ट्रीय और राज्यीय दलों के अध्यक्ष अपने सुझाव और चिंताओं को सीधे आयोग के साथ साझा कर सकेंगे। यह पहल सभी हितधारकों के साथ मौजूदा कानूनी ढांचे के अनुसार चुनाव प्रक्रिया को और मजबूत करने के आयोग के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है।इससे पहले 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई हैं, जिनमें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ 40 बैठकें, जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ 800 बैठकें तथा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ आयोजित 3879 बैठकें शामिल हैं, जिनमें विभिन्न राजनीतिक दलों के 28,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
