Breaking News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज अपने परिवार के साथ अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी, सरयू आरती एवं श्रीरामलला व कुबेर टीला का दर्शन पूजन किया

अयोध्या  राष्ट्रपति भारत गणराज्य द्रौपदी मुर्मू आज अपने परिवार के साथ अयोध्या धाम पहुंची।  राष्ट्रपति अयोध्या धाम में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लगभग अपरान्ह 4 बजे आगमन हुआ, जहां पर राज्यपाल उत्तर प्रदेश आनंदी बेन पटेल, वरिष्ठ अधिकारियों तथा मण्डलायुक्त व जिलाधिकारी अयोध्या द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया जहां से  राष्ट्रपति व राज्यपाल महोदया हनुमानगढ़ी पहुंचकर दर्शन पूजन किया गया, जहां महंथ बलराम दास, हेमंत दास आदि मौजूद रहे। तदोपरांत सरयू आरती स्थल नयाघाट पर पहुंचकर आरती में शामिल हुई जहां उन्होंने दुग्धाभिषेक करते हुए सरयू माता जी की आरती उतारी। उसके बाद श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पहुंची जहां पर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास, महासचिव चम्पत राय, सदस्य डा0 अनिल मिश्रा, गोपाल , पुजारी सत्येन्द्र दास द्वारा राष्ट्रपति व राज्यपाल महोदया का स्वागत किया गया तत्पश्चात श्रीरामलला का दर्शन पूजन व आरती में शामिल हुई। तत्पश्चात कुबेर टीला पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन पूजन किया गया एवं वहां पर स्थापित जटायु स्टेचू का अवलोकन किया गया। भ्रमण कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात राष्ट्रपति व राज्यपाल महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंची जहां से दिल्ली के लिए प्रस्थान किया गया और राज्यपाल  द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान किया गया। भ्रमण कार्यक्रम का दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही, मण्डलायुक्त अयोध्या गौरव दयाल, सुरक्षा एडीजे जोन अमरेन्द्र सिंह सेंगर, जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर, अपर जिलाधिकारी गण, उपजिलाधिकारी गण, पुलिस विभाग के अधिकारीगण, मीडिया बन्धु मौजूद रहे।

रिपोर्ट महेंद्र त्रिपाठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *