LUCKNOW_CRIME:सेना के रिटायर्ड कर्मी से महिला ने मांगी एक करोड़ की रंगदारी,क्लिक करें और भी खबरें

-रकम न देने पर पूरे परिवार को दी जान से मारने की धमकी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK

लखनऊ। राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर के में रहने वाले सेना से सेवानिवृत्त कर्मी आईपी सिंह को एक महिला कालर ने फोन पर धमकी देकर एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। ने उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी भी दी है।
आईपी सिंह के मुताबिक पिछले करीब दो महीने से यह महिला उनके मोबाइल पर फोन कर रही है। महिला ने खुद को अनविल श्रीवास्तव बताया है। वह लगातार एक करोड़ रुपए की मांग कर रही है। पैसे न देने पर महिला ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी है। परेशान होकर पीड़ित ने कालर के फोन नंबर के आधार पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित की शिकायत पर रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पड़ोसी ने नें दी तंमचा दिखाकर जान से मारने की युवती को धमकी

-मांस के टुकड़े फेंकने का युवती ने किया था विरोध, दबंग ने घर में घुसकर की छेड़छाड़

राजधानी के ठाकुरगंज इलाके में दबंग पड़ोसी ने युवती के घर में मांस के टुकड़े फेंके और उसने विरोध किया तो दबंग घर में घुस गया और तमंचे के बल पर जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी पिटाई कर दी। युवती का आरोप है जब इस मामले की शिकायत थाने पर की तो पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अहिरनखेड़ा में उसके पड़ोस में रहने वाला शफीक आए दिन उसे आते-जाते छेड़ता था। कई बार विरोध करने के बाद शफीक और उसके परिजन रंजिश रखने लगे। युवती के अनुसार 24 जुलाई की सुबह वह घर पर थी, तभी शफीक अपने बेटे फुरकान, आफताब, मेहताब और पिता चांद बाबू के साथ घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद सभी ने मिलकर पीड़िता से मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। जब उसने पुलिस को कॉल करने की कोशिश की तो मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा दिखाया।

जीआरपी पुलिस ने 35 लाख के मोबाइल फोन किए बरामद
-चारबाग रेलवे स्टेशन से चोरी व खोए हुए मोबाइल फोन पाकर लोगों के खिले चेहरे

चारबाग रेलवे स्टेशन और आस-पास के स्टेशनों पर चलती ट्रेनों में यात्रियों द्वारा दर्ज कराई गई मोबाइल गुमशुदगी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी ने एक विशेष मोबाइल रिकवरी अभियान चलाया। इस तकनीकी और टीमवर्क पर आधारित अभियान के तहत अब तक लगभग 35 लाख रुपए की कीमत के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिन्हें शिकायत कर्ताओं को सुपुर्द कर दिया गया है।एसपी रेलवे रोहित मिश्रा ने बताया कि यह सफलता उनकी पूरी टीम के सहयोग से ही संभव हो सकी। उन्होंने कहा, मोबाइल की बरामदगी केवल तकनीकी कार्य नहीं था, इसमें टीम की लगातार मेहनत और कई स्तरों पर संपर्क का योगदान रहा। हमारी कोशिश थी कि यात्रियों को उनका कीमती डिवाइस सही सलामत लौटाया जाए। अभियान की खास बात यह रही कि कुछ मोबाइल फोन उत्तर प्रदेश के बाहर के राज्यों से भी बरामद कराए गए, जो कि जीआरपी की सतर्कता और समर्पण को दर्शाता है। यात्रियों की शिकायत पर तुरंत एक्शन लेते हुए मोबाइल के नंबर के आधार पर उनकी लोकेशन ट्रेस की गई और संबंधित राज्य की पुलिस की मदद से उन्हें वापस मंगवाया गया। जिन यात्रियों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले, उन्होंने एसपी रोहित मिश्रा और उनकी टीम के प्रति आभार जताया। मोबाइल मिलने पर कई यात्रियों की आंखों में खुशी और राहत साफ झलक रही थी। कुछ लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका फोन कभी वापस मिलेगा।

छात्रा की बनाई फर्जी इंस्टाग्राम आईडी, किया बदनाम
– आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाँच में जुटी ठाकुरगंज पुलिस

राजधानी के ठाकुरगंज में एक जीएनएम छात्रा को बदनाम करने के लिए पड़ोसी दंपती ने सोशल मीडिया पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बना दी। इन फर्जी आईडी के जरिए आरोपी दंपती ने छात्रा के कॉलेज के दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजकर पहले दोस्ती की और फिर उसे और उसके परिवार को लेकर अश्लील बातें करने लगे।

सोशल मीडिया पोस्ट और मैसेज के जरिए बदनाम करने का सिलसिला बढ़ा तो छात्रा ने खुद जांच-पड़ताल शुरू की और पूरा मामला सामने आया। इसके बाद ठाकुरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया।जौनपुर निवासी छात्रा ठाकुरगंज के बालागंज इलाके में अपनी बुआ के घर रहकर जीएनएम कोर्स की तैयारी कर रही है। पीड़िता के मुताबिक मोहल्ले में रहने वाला आदर्श तिवारी तीन साल से उसे परेशान कर रहा है। वह अक्सर रास्ते में छेड़छाड़ करता था, लेकिन लोकलाज के कारण वह चुप रही। करीब एक महीने पहले आदर्श और उसकी पत्नी राखी तिवारी ने इंस्टाग्राम पर कॉलेज के कई छात्रों को फॉलो करना शुरू किया। फिर उन्हें मैसेज और कमेंट के जरिए छात्रा के खिलाफ अश्लील बातें लिखनी शुरू कर दी। पीड़िता को शक हुआ तो उसने खुद एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर पूरा मामला खंगाला।

छात्रा ने देखा कि आरोपी दंपती ने तीन से चार फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई हैं और सभी से उसी को बदनाम करने का सिलसिला जारी रखा है। जब परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि आदर्श ने धमकी दी कि अगर वह शादी करेगी, तो उसके ससुराल वालों को झूठी अश्लील बातें बताकर उसका रिश्ता तुड़वा देगा। छात्रा ने पूरा मामला पुलिस को बताया, जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस अब सोशल मीडिया आईडी और पोस्ट की जांच कर रही है।

मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा , पांच गिरफ्तार

-पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से 21 मोटरसाइकिलें बरामद

राजधानी की आशियाना पुलिस ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह के पांच शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के कब्जे से 21 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में चोरों ने बताया कि वह गर्ल फे्रंड को घुमाने व मेंहगे शौक को पूरा करने के लिए चोरी करते थे।
डीसीपी सेंट्रल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जीशान अली निवासी किशोर विहार कालोनी कैम्पबेल रोड बालागंज थाना ठाकुरगंज की तहरीर पर चोरी का केस दर्ज किया गया था। इसके अलावा तीन अन्य थाना क्षेत्र से चोरी हुई बाइकों की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को देवीखेड़ा रोड थाना आशियाना से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें सूरज गौतम उर्फ छोट (महादेवा, बाराबंकी), सुमित सिंह उर्फ शानू (मानसनगर), अभिषेक राजपूत उर्फ गंग (रिक्शा कालोनी सेक्टर एम), रवि थापा उर्फ एनडी और सूरज उर्फ अंश सिंह (एलडीए कालोनी सेक्टर ई, सरोजनी नगर) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार गैंग का सरगना सूरज गौतम है।
इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि लखनऊ जनपद के कई थाना इलाकों में इस गिरोह ने बाइक चोरी की है। गर्लफ्रेंड, रेस्टोरेंट में महंगे खाने और महंगे फोन रखने के साथ अन्य शौक को पूरा करने के लिए पिछले कुछ महीनों से यह बाइक चोरी कर रहे थे। बाइक को पांच से छह हजार में बेच देते थे।

भाई ने भाई पर लगाया मारपीट व घर मे तोड़फोड़ का आरोप

राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में रहने वाले व्यक्ति ने अपने भाई पर मारने पीटने व घर मे तोड़फोड़ करने की शिकायत पुलिस से की है।फ्लैट नम्बर एल-1001 सेलिब्रिटी ग्रीन अपार्टमेंट सुशांत गोल्फ सिटी के रहने वाले संदीप मिश्रा पुत्र राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा के अनुसार 2 अगस्त की सुबह लगभग 11.30 बजे वह अपनी पत्नी प्रियंका मिश्रा व सहयोगी लव कुश कुलदीप मिश्रा एवं गीता के साथ थे।तभी अचानक उनके बड़े भाई प्रदीप मिश्रा निवासी फ्लैट नम्बर एच-01 राप्ती अपार्टमेंट गोमती नगर विस्तार लखनऊ आये और पीड़ित के घर में घुस गए और पीड़ित व उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज करते हुए घर में तोड फोड करने लगे और घर में लगी टीवी एवं अलमारी में लगा हुआ काँच तोड दिया।पीड़ित ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करते हुए सिर पर किसी वस्तु से हमला कर दिया जिससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।इसके बाद आरोपित पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।मौके पर मौजूद कुलदीप मिश्रा ने घटना की सूचना पुलिस को दी और घायल को इलाज के अस्पताल भिजवाया।पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है।वहीं सूत्रों की मानें तो दोनों भाइयों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है।

दबंगो ने किया चार लोगों पर चाकुओं से हमला

सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में स्थित पुलिस मुख्यालय के पास चार लोगों पर दस से पंद्रह लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया जिसने एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित एक व्यक्ति व्यक्ति का मोबाईल छीनकर फरार हो गए।हाल पता मानस इन्कलेव इन्द्रानगर के रहने वाले गौरव मिश्रा के अनुसार 2 अगस्त की रात लगभग लगभग 1.30 बजे उनके भाई सौरभ मिश्रा व उनके 3 अन्य मित्र पुलिस मुख्यालय के पास एक चौराहे पर थे।तभी लगभग 10-15 लोगो ने उन्हें घेर लिया और जान से मारने की नियत से सभी लोगों पर चाकुओं से हमला कर दिया। जिससे सौरभ मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित का आरोप है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित गौरव तिवारी का मोबाइल छीन कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस से की है।जिसपर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

तमोरिया के हनुमान मंदिर से मूर्तियों के चांदी के मुकुट व मूर्तियां चोरी

राजधानी के नगराम के तमोरिया गांव स्थित हनुमान मंदिर में सोमवार रात अज्ञात चोर मूर्तियां व चांदी के मुकुट चोरी कर ले गए। मंदिर में लगे सी सी टी वी कैमरे में कपड़े से मुंह बांधकर चोरी की वारदात करते चोरों के फोटो कैद हो गए । सुबह चोरी की जानकारी होने पर मंदिर के पुजारी द्वारा एक संदिग्ध को नामजद करते हुए चार पांच अन्य अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज के अनुसार दी गई तहरीर पर कपड़ों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।नगराम के तमोरिया गांव स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी सत्यनारायन दास द्वारा नगराम थाने पर दी गई तहरीर के अनुसार सोमवार रात वह खाना खाकर सो गए उसी रात मुंह में कपड़ा लपेटे अज्ञात चोर मंदिर में घुसकर उसमें रखी मूर्तियां व जेवरात चांदी के मुकुट चोरी कर ले गए। मंदिर में लगे सी सी टी वी कैमरे में कुछ संदिग्ध चोर कैद हो गए।उन्हें शक है कि कुबहरा गांव निवासी दिनेश लोध अपने चार पांच अन्य साथियों के साथ चोरी कर ले गया। मंगलवार भोर चोरी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी गई। सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि सी सी टी वी फुटेज से कपड़ों के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

निवेश का झांसा देकर साइबर जालसाज ने कारोबारी से 1.77 करोड़ रुपए ऐंठ लिए

ट्रेडिंग में निवेश का झांसा देकर साइबर जालसाज ने कारोबारी से 1.77 करोड़ रुपए ऐंठ लिए।जब उन्हें मुनाफा दिखा तो उन्होंने रुपए निकालने का प्रयास किया तो जालसाजों ने कारोबारी को ब्लॉक कर दिया। इंस्पेक्टर थाना साइबर क्राइम बृजेश यादव की माने तो मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।मिली जानकारी के मुताबिक बाराबंकी के सफेदाबाद निवासी कारोबारी विवेक वर्मा परिवार संग इंदिरानगर सेक्टर-16 में रहते हैं।उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया।यह मैसेज एक युवती ने भेजा था,उसने अपना नाम श्रुति जायसवाल बताया।साथ ही उसने ट्रेडिंग में निवेश पर फायदे की बात बताई।इस पर हाँ करने पर उसने एक लिंक भेजा।जब कारोबारी ने लिंक को ओपन किया तो उसे आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए कहा गया ।कारोबारी विवेक वर्मा ने बताया कि जालसाज ने ट्रेडिंग को लेकर कई टिप्स दिए। शुरूआत में निवेश करने पर उन्हें एक लाख रुपये मुनाफा मिला।फिर 22 बार में 27 मई से 16 जुलाई के बीच 1.77 करोड़ रुपये ट्रेडिंग में निवेश कर दिए।कारोबारी विवेक वर्मा ने बताया कि जब उन्हें आईडी पर मुनाफा दिखा तो उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया,लेकिन रूपये तो नहीं निकले लेकिन उन्हें ब्लॉक कर दिया गया।

कस्टमर केयर कर्मी बता कर दो खाते से जालसाजों ने किये 1.28 लाख रुपए पार

साइबर जालसाज ने खुद को कस्टमर केयर कर्मी बता कर दो लागों के खातों से 1.28 लाख रुपये साफ कर दिए।पीड़ितों ने जानकीपुरम और गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।जानकीपुरम सेक्टर-एफ निवासी राकेश कुमार की माने तो पुरनिया में डॉ. डीपी सिंह को दिखाने के लिए गूगल पर नंबर सर्च कर अपाइंटमेंट के लिए कॉल की। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने लिंक भेज अपाइंटमेंट लेने को कहा। लिंक ओपन करते ही खाते से 68 हजार रुपये पार कर दिए। वहीं, गोमतीनगर के विपुल खंड-3 निवासी रामपाल वर्मा ने बताया कि टाटा बन एमजी से राइजोडेक इंसुलिन खरीदा था। इंसुलिन का प्रयोग करने पर पता चला कि उसकी कार्टेज काम नहीं कर रही है। कस्टमर केयर पर कॉल की तो रिफंड का झांसा देकर जालसाज ने खाते से करीब 59 हजार रुपये साफ कर दिए।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *