Horoscope Today – 20 मई, 2025 :जाने कैसा रहेगा आज का दिन,गृह नक्षत्र से क्या होगा लाभ

-एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह -फ़ो.नं.-945441O735
-एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह -फ़ो.नं.-945441O735

-REPORT BY::एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह  | EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK Updated at : 20 मई , 2025

Horoscope Today 20 मई, 2025 : 20 मई मंगलवार का दिन आप के लिए कैसा रहेगा,12 राशियों के आज के राशिफल में दिन भर की होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।इसे पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दैनिक राशिफल को पढ़कर आप चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रह सकते है ।आपको एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह बता रहे हैं 20 मई का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज आपका अप्रत्याशित रूप से बहुत ज़्यादा खर्च हो सकता है। आज बहस और टकराव से बचें। आपके दिमाग की सकारात्मकता आज आपके आसपास के अन्य लोगों को प्रेरित कर सकती है। प्यार के सकारात्मक संकेत आपको मिलेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य को नज़रअंदाज़ न करें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 1 बजकर 50 मिनट से लेकर 2 बजकर 35 के बीच का समय शुभ रहेगा। आप हरे को छोड़कर आज कोई भी रंग पहन सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके जीवन में कुछ अनपेक्षित घटनाएँ घटेंगी। बातचीत के दौरान आपको अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ की बहस में शामिल न हों क्‍योंकि आज छोटे-मोटे झगड़े हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आराम के पल बिताएँ। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजकर 30 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नीले रंग का प्रयोग करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज बाहर जाएँ और लोगों से मिलें। चीजें सकारात्मक रूप से बदलने के संकेत हैं। अपने रास्ते में अहंकार को न आने दे, चीजों को वैसे ही आगे बढ़ाते रहें जैसा की आप करते आए हैं। आपको एक संतुलन अपने जीवन में बनाना होगा। पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2 बजकर -15 मिनट से लेकर 2 बजकर 50 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नीले रंग का प्रयोग करें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने दिमाग को स्थिर रखें और गुस्से में आकर आवेगपूर्ण और जल्दबाजी में काम न करें। अनावश्यक झगड़े और गलतफहमियों से बचने की कोशिश करें। जीवन की आपाधापी के बीच आज आप अपने बच्चों के लिए वक्त निकालें। शाम के वक़्त अचानक कोई अच्छी ख़बर मिलेगी। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजकर 40 मिनट से लेकर 5 बजकर 20 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

आज आप भावनाओं और वित्तीय नुकसान के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। आप गलत निर्णय ले सकते हैं और कुछ गलती भी कर सकते हैं। अपने आप पर ही भरोसा करें और दूसरों के बहकावे में न आए। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें। आपको अपने जज़्बात पर क़ाबू रखने की ज़रूरत है और ऐसा कुछ करने से बचें जो मामले को और भी बिगाड़ दे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजकर 15 मिनट से लेकर 4 बजकर 45 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नारंगी रंग का प्रयोग करें।

कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)

नए दोस्त बनाएँ और नए लोगों से घुलें-मिलें। आप अपनी बुद्धि और शालीनता से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेगें। आपको बुद्धि और हास्य में संतुलन बनाए रखना चाहिए। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर 2 बजकर 50 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में भूरे रंग का प्रयोग करें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

विवाद की स्थिति में अपने आवेग पर आपको नियंत्रण रखने की ज़रूरत है। अगर आपको किसी चीज को लेकर कोई व्यक्तिगत चिंता है, तो उसे फिलहाल के लिए अलग रखने की कोशिश करें। काम में आपकी दक्षता की आज परीक्षा होगी। इच्छित परिणाम देने के लिए आपको अपनी कोशिशों पर एकाग्रता बनाए रखने की ज़रूरत है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 7 बजकर 30 मिनट से लेकर 8 बजकर 15 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में लाल रंग का प्रयोग करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

आज आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह दूसरों को भी प्रभावित करेगा। आप इस समय का उपयोग अपने वरिष्ठ से कुछ सलाह लेने के लिए करें, जो लंबे समय तक आपके लिए मददगार साबित होंगे। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजकर 30 मिनट से लेकर 5 बजकर 30 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नीले रंग का प्रयोग करें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

आपको जीवन में अपने लक्ष्यों का पुनर्मूल्यांकन करने की आवश्यकता है। यात्रा के संकेत हैं। आज आप नए लोगों से मिलने के मूड में नहीं होंगे। आप चिंतित महसूस करेगें। आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। आपका तल्ख़ रवैया आपके रिश्ते में दूरी बढ़ा सकता है। आपको अपने काम में बहुत बड़ा फ़ैसला लेना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजकर 15 मिनट से लेकर 4 बजकर 45 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में ऑफ वाह्इट रंग का प्रयोग करें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

पीछे हटना कोई विकल्प नहीं है। आपको आत्मविश्वास के साथ अगले कदम उठाने होंगे। कोशिश करें आप उन चीजों के बारे में सोचें जो आपकी जीवन में बाधाएं बनी हुई है। बाधाओं को दूर करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करें। परिवार की किसी महिला सदस्य की सेहत चिंता की वजह बन सकती है। कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में जाता नज़र आ रहा है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजकर 30 मिनट से लेकर 5 बजकर 30 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में लाल रंग का प्रयोग करें।

कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)

आपका स्वास्थ्य ऐसे भोजन के अत्यधिक सेवन के कारण प्रभावित हो सकता है जिसे आपका पेट पचा नहीं सकता। आपके मजबूत आत्म-विश्वास के कारण आज आपको अपने कार्यों को पूरा करने में भी सरलता होगी। योजनाओं को अमली जामा पहनाने और नयी परियोजनाओं को शुरू करने के लिए अच्छा दिन है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजकर 15 मिनट से लेकर 10 बजकर 50 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में भूरे रंग का प्रयोग करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

कुछ लोग आपको उस स्थिति से बाहर निकालने में मदद करेंगे जिसमें आप अभी फंसे हुए हैं। कोई करीबी आपका मार्गदर्शन करेगा। जिस व्यक्ति पर आप भरोसा करते हैं, उससे आपको लाभ होगा। अपनी सेहत का ख़याल रखें। अटके हुए मामले और घने होंगे व ख़र्चे आपके दिमाग़ पर छा जाएंगे। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 15 के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।

आज 20 मई का पंचाग

दिनांक – 20 मई 2025,दिन – मंगलवार,मास – ज्‍येष्‍ठ,पक्ष – कृष्‍ण पक्ष, शक संवत – 1947 विश्वावसु, विक्रम संवत – 2082 कालयुक्त, तिथि – सप्‍तमी – (05.52 AM तक) अष्‍टमी (05.52 AM से), सूर्योदय – 05.47 AM, सूर्यास्त – 06.59 PM, नक्षत्र – धनिष्‍ठा – (07.32 PM तक) शतभिषा (07.32 PM से), त्योहार/व्रत – कालाष्‍टमी, दिशाशूल – उत्‍तर की ओर,अभिजीत मुहूर्त – 11.56 AM से 12.49 PM, अमृत काल – 09.15 AM से 10.52 AM, राहू काल – 03.41 PM से 05.20 PM, यम गण्ड – 09.05 AM से 10.44 AM, भद्रा – नहीं, पंचक – पूरे दिन

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *