
REPORT BY::एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह | EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK | Updated at : 24 मई, 2025
Horoscope Today 24 मई, 2025 : 24 मई का 12 राशियों का राशिफल आप के लिए कैसा रहेगा,आज के राशिफल में दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है।इसे पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। इस दैनिक राशिफल को पढ़कर आप चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रह सकते है ।आपको एस्ट्रोलॉजर पवन कुमार सिंह बता रहे हैं 24 मई का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आप जो भी करेंगे उसमें आत्मविश्वास की नई लहर आएगी। आपके संचार कौशल में बड़ा बदलाव आएगा। अपनी भावनाओं को आप अपने दोस्त से एक्सप्रेस कर सकते हैं। आस-पास के लोगों से झगड़ा न करें। लोगों का दख़ल वैवाहिक जीवन का सन्तुल बिगाड़ सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजकर 25 मिनट से लेकर 6 बजकर 10 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में रानी रंग का प्रयोग करें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आपके व्यक्तिगत या व्यावसायिक जीवन में कोई समस्या हो सकती है। शांत रहें और धैर्य रखें। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए सही निर्णय लें। अपने स्वास्थ्य का ख़्याल रखें और आराम के लिए भी समय निकालें। सबसे अच्छा रिश्ता बनाए रखने की कोशिश करें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप मजबूत और निर्णायक कदम उठाने में सक्षम होंगे और दूसरों को प्रभावित करने की इच्छा से भरे रहेंगे। इस अवधि का अधिकतम लाभ उठाने की कोशिश करें। आप में से कुछ लोग शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। आर्थिक रुप से आज आप काफी मजबूत नजर आएंगे। दोपहर 2 बजे से पहले अपने सभी महत्वपूर्ण कार्य पूरे कर लें। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में सफेद रंग का प्रयोग करें।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आप अप्रिय सत्य बोल सकते हैं। आज आप दूसरों के हिसाब से अपने व्यवहार में बदलाव नहीं कर पायेगें। ऐसी स्थितियों में न पड़ें जो आपको असहज करती हैं। सावधानीपूर्वक योजना बना कर काम करें। परिवार में किसी सदस्य के साथ कहा-सुनी के चलते माहौल थोड़ा बोझिल हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट से लेकर 3 बजकर 30 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज नीले रंग में कुछ भी पहनने से बचें।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)
आज आप अपने साथी के प्रति बहुत ही सहायक दृष्टिकोण अपनाएंगे और बदले में उसी की अपेक्षा करेंगे। आप अपने जीवन और करियर में कई उतार-चढ़ाव का अनुभव कर सकते हैं। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करें और कठिन परिस्थितियों में शांति से व्यवहार करें। आज का दिन रोमांस से भरपूर होने की पूरी संभावना है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से लेकर 2 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हल्के हरे रंग का प्रयोग करें।
कन्या दैनिक राशिफल ( Virgo Daily Horoscope)
यह समय अपने भीतर छिपी क्षमता को तलाशने का है। किसी भी बहस से दूर रहें। पुराने परिचितों के साथ फिर से जुड़ें या परिवार के उन सदस्यों के साथ समय बिताएं जिन्हें आपने लंबे समय से नहीं देखा है। सामाजिक रूप से आपकी पक्ष में कुछ अच्छा हो सकता है। आपको अपने व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव करने की जरुरत है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजकर 30 मिनट से लेकर 6 बजकर 30 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में हरे रंग का प्रयोग करें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज कोई अप्रत्याशित और चुनौतीपूर्ण कार्य सामने आएगा, लेकिन आप इसे अपनी संयमित क्षमता का इस्तेमाल करके बहुत अच्छे से संभाल लेंगे। आपको अपनी भावनाओं पर थोड़ा संयम रखना चाहिए। यदि कोई निर्णय लेना है, तो खुद ही लें। तली-भुनी चीज़ों से दूर रहें। क़रीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएँ। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 4 बजकर 30 मिनट से लेकर 5 बजकर 30 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में नेवी ब्लू रंग का प्रयोग करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपको भौतिक वास्तविकता को संतुलित करने की आवश्यकता है। अन्यथा, आप अच्छे इरादों के बावजूद टकराव की राह पर जा रहे हैं। आपकी लाइफ में कई चुनौतियां आ सकती है। अपनी क्षमता पर भरोसा करें। आपको सक्सेस पाने के लिए खुद को इन्फ्यूएंस करना पड़ेगा। इस समय का उपयोग आप अपने शोकों को पूरा करने में कर सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट से लेकर दोपहर 1 बजकर 15 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में बैंगनी रंग का प्रयोग करें।
धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)
बेकार के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। पीछे न हटें। ध्यानपूर्वक विचार करें और प्राथमिकताएँ तय कर कार्य करें। लोगों के व्यवहार से आप आज परेशान हो सकते हैं। शांत रहें। आपका प्रयास और मानसिक ऊर्जा इस कठिनाई को दूर करने में आपकी मदद करेगा। किसी नये काम को शुरू करने से पहले उसके बारे में अनुभवी लोगों से बात करनी चाहिए। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजकर 15 मिनट से लेकर 5 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में गुलाबी रंग का प्रयोग करें।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज आप कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर उलझे रहेंगे। आप उलझन में पड़ सकते हैं और कुछ ऐसा कह या कर सकते हैं जिसका आपको बाद में पछतावा होगा। आज आपको आराम करना चाहिए और मुश्किल काम से दूर रहना चाहिए। बेवजह की बातों में आप अपना कीमती समय बर्बाद न ही करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज शाम 5 बजकर 50 मिनट से लेकर 6 बजकर 30 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में पीले रंग का प्रयोग करें।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)
आज आप बहुत समझदार और सौम्य मूड में हैं। अपने अतीत के लोगों से जुड़ने और मतभेदों को दूर करने के लिए यह एक अच्छा समय है। अपने जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को कैसे दूर करें, इस पर ध्यान बनाए रखना ज़्यदा उपयोगी साबित होगा। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट से लेकर 2 बजकर 45 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में बैंगनी रंग का प्रयोग करें।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)
शुरुआत में दिन ठीक रहेगा, हालाँकि बाद में दिन थोड़ा व्यस्त हो सकता है। घर पर कोई बीमार हो सकता है। आपके जीवन में चिंता और चुनौतियां आ सकती हैं। अपने मानसिक तनाव से उबरने के लिए आत्मविश्वास रखें। अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखें। आर्थिक तौर पर सुधार होगा। रोमांस के लिहाज़ से रोमांचक दिन है। महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज सुबह 10 बजकर 20 मिनट से लेकर 10 बजकर 50 मिनट के बीच का समय शुभ रहेगा। आज अपने कपड़ों के कुछ हिस्से में बैंगनी रंग का प्रयोग करें।
आज 24 मई का पंचाग
दिनांक – 24 मई 2025 दिन – शनिवार,मास – ज्येष्ठ,पक्ष – कृष्ण पक्ष,शक संवत – 1947 विश्वावसु,विक्रम संवत – 2082 कालयुक्त,तिथि – द्वादशी (07.20 PM तक) त्रयोदशी (07.20 PM से),सूर्योदय – 05.46 AM,सूर्यास्त – 07.01 PM,नक्षत्र – रेवती (01.48 PM तक) अश्विनी (01.48 PM से),त्योहार/व्रत – प्रदोष व्रत,दिशाशूल – पूर्व की ओर,अभिजीत मुहूर्त – 11.57 AM से 12.50 PM,अमृत काल – 11.36 AM से 01.03 PM,राहू काल – 09.05 AM से 10.44 AM,यम गण्ड – 02.03 PM से 03.42 PM,भद्रा –नहीं, पंचक – 01.45 PM तक