अंबेडकर नगर: जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड को लेकर किया बैठक,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:DIPAK SING||EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS

अंबेडकर नगर।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में ”CM DASHBOARD” के माध्यम से विकास विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा विकास से संबंधित विभागों यथा समाज कल्याण,बेसिक शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, महिला कल्याण,मत्स्य,दिव्यांगजन सशक्तिकरण,अल्पसंख्यक विभाग,बाल विकास एवं पुष्टाहार,पंचायती राज, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण,मुख्यमंत्री आवास योजना,श्रम विभाग,कृषि विभाग,लोक निर्माण विभाग, अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग सहित अन्य विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विंदुवार गहन समीक्षा की। उन्होंने जन सामान्य की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के उपरांत अंतर्गत विभागीय पोर्टल पर फीड कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी विकास से संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार के लापरवाही पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर जिन-जिन विभागों एवं योजनाओं में रैंकिंग की स्थिति अच्छी नहीं है उनको विशेष ध्यान देने के साथ ही समस्त विभागों को निरंतर बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए जिससे प्रदेश स्तर पर जनपद की रैंकिंग में और सुधार आए और शासन के मंशानुसार जनसामान्य तक योजनाओं की बेहतर पहुंच सुनिश्चित हो।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला,परियोजना निदेशक अनिल कुमार सिंह,जिला अर्थ एवं सांख्यिकीय अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने मोहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु किया भ्रमण

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत नगर पालिका परिषद टांडा एवं नगर पंचायत किछौछा के विभिन्न क्षेत्रों/ गालियों/ताजिया मार्गो का पैदल भ्रमण कर अपर जिलाधिकारी न्यायिक,उप जिला अधिकारी टांडा,तहसीलदार टांडा, एक्सईएन विद्युत टांडा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका टांडा व किछौछा आदि अधिकारियों सहित संबंधित थाना प्रभारी के साथ भौतिक निरीक्षण किया।जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम नगर पालिका परिषद टांडा में जुबैर चौराहे से राजा के मैदान से होते हुए कर्बला बकरहवा पुल,जुबेर चौराहा सहित प्रमुख ताजिया मार्गों का भौतिक निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अपेक्षित साफ-सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को गलियों आदि में बेहतर साफ-सफाई करने तथा एंटी लारवा का छिड़काव एवं नियमित फागिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत तारों को टाइट करने तथा झुके पोलों को तत्काल बदलने के निर्देश दिए।उन्होंने सभी ताजिया मार्गों को मोहर्रम पर्व के पूर्व गड्ढा मुक्त/समतल करने के निर्देश दिए,उन्होंने उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को निर्देशित किया कि राजस्व अभिलेखों के अनुरूप अवैध अतिक्रमण हटाया जाए। इसके उपरांत जिलाधिकारी द्वारा नगर पंचायत किछौछा पहुंचकर वहां पर भी विभिन्न मार्गो/गलियों का पैदल भ्रमण कर ताजिया ले जाने वाले प्रमुख मार्गो का भौतिक निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी ने किछौछा में पैदल भ्रमण कर ताजिया ले जाने वाले प्रमुख सड़क,नाली,विद्युत शौचालय ,लाइट की व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने किछौछा में आए हुए विभिन्न प्रदेशों एवं जनपदों की जायरीनों से भी वार्ता की गई तथा उनके अनुभव को जाना गया। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी में संबंधित अधिकारियों को आगामी उर्स मेला के तैयारियों के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

जनपद को इस वर्ष 34,65,880 वृक्षारोपण का लक्ष्य:प्रभागीय वनाधिकारी

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण एवं गंगा समिति की बैठक की।बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष जनपद को 3465880 पौधों को रोपित करने का लक्ष्य शासन द्वारा प्रदान किया गया है।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष पौधों को रोपित करने के लिए गड्ढों की खुदाई का कार्य समय पर पूर्ण करने के साथ ही वन विभाग द्वारा जारी इंडेंट के अनुरूप संबंधित नर्सरी से पौधों के ढुलान का कार्य समय पर कर लेने तथा उसे स्थल के नजदीक सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि मौसम को दृष्टिगत रखते हुए शासन द्वारा माह जुलाई के प्रथम सप्ताह में पौधारोपण के तिथि प्राप्त होने की संभावना है, अतः सभी विभाग अपने-अपने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष समस्त तैयारी को समय से पूर्ण कर लें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने वृक्षारोपण के कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए उन्होंने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ बड़े होने तक उसकी सुरक्षा की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने पौधारोपण के लक्ष्य को पूरा करने के लिए व्यापक प्रबंध करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी उमेश तिवारी, जिला विकास अधिकारी,डीसी एनआरएलएम आदि सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *