-
REPORT BY: AAJNATIONAL NEWS ||AAJNATIONAL NEWS DEASK
लखनऊ : राजधानी में बुधवार को होने वाले क्रिसमस-डे-2024 कार्यक्रमों को लेकर यातायात पुलिस ने मार्गों पर आवागमन के लिये बेहतर व्यवस्था कायम रहे इसको लेकर यातायात डायवर्जन किया है । यातायात पुलिस के मुताबिक बुधवार तीन बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक यातायात डायवर्जन व्यवस्था जारी रहेगी,यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यातायात के लिये निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें ।
यातायात पुलिस के मुताबिक बुधवार को सुभाष/परिवर्तन चौक चौराहे से सामान्य यातायात मेफेयर, अल्का होते हुये हजरतगंज चौराहे की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात अशोक लाट कैसरबाग या के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा, चिरैयाझील, सिकन्दरबाग, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।इसके आलावा के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम तिराहे से सामान्य यातायात हिन्दी संस्थान की ओर नही आ सकेगा, बल्कि यह यातायात स्टेट बैंक तिराहा, चिरैयाझील, सहारागंज, सिकन्दरबाग या संकल्प वाटिका ओवरब्रिज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
यातायात पुलिस के मुताबिक हिन्दी संस्थान से सामान्य यातायात मेफेयर की ओर नही आ सकेगा बल्कि यह यातायात चिरैयाझील, होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।मेफेयर तिराहा से सामान्य यातायात अल्का तिराहे की ओर नहीं आ सकेगा बल्कि यह यातायात लालबाग चौराहा या बाल्मिकी तिराहा, के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।अल्का तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया तिराहे की ओर नहीं जा सकेगा, बल्कि यह यातायात मेफेयर तिराहा या बाल्मिकी तिराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा। बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा/लीला टाकीज तिराहा से सामान्य यातायात अल्का या कैथेड्रिल स्कूल की तरफ नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात नवल किशोर रोड/लारेन्स टेरेन्स कालोनी होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेगा।
यातायात पुलिस के मुताबिक डनलप तिराहा से सामान्य यातायात बैंक ऑफ इण्डिया या अल्का तिराहे की ओर नही जा सकेगा बल्कि यह यातायात सप्रू मार्ग या सहारागंज होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।हजरतगंज चौराहे से अल्का, मेफेयर की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा बल्कि यह यातायात सिकन्दरबाग या कैपिटल तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।मेफेयर तिराहा से अल्का तिराहा/बैंक ऑफ इण्डिया तिराहा से शाहनजफ रोड मजार चौराहा के मध्य वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
चिकित्सकीय अपरिहार्यता में करें यातायात पुलिस से संपर्क
यातायात डायवर्जन मार्ग के अतिरिक्त यदि किसी जन-सामान्य को चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर एम्बुलेन्स, स्कूली वाहन, फायर सर्विस, शव वाहन को लाने की जरुरत पड़ती है तो वह ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय पुलिस द्वारा वीआईपी कार्यक्रम के दौरान अनुमन्य रहेगा। इसके लिए ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर-9454405155 पर किसी भी समय सम्पर्क किया जा सकता है।