- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:ए.एन.टी.एफ की बरेली और बाराबंकी यूनिट और पुलिस की टीमों ने अलग अलग जगहों से मादक पदार्थ की बरामदगी कर तीन शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है।ए.एन.टी.एफ की बरेली यूनिट ने प्रियंका दास पत्नी विमोल करमाकर निवासी बेलकला थाना बोकाजान जिला कार्बी आंगलोंग राज्य असम को यूनिवर्सिटी रोड पर 99 बीघा के सामने सड़क किनारे थाना बारादरी व सिमरन पुत्री स्व0 निर्मल सिंह निवासी बी 7 मेगा सिटी संजयनगर थाना बारादरी बरेली को उसके घर से ही गिरफ्तार किया।
यूनिट बरेली ने पकडे गये अन्तराज्यीय मादक पदार्थ के तस्करों के पास से मादक पदार्थ, उसके उपसाधक उपकरण, ट्रांसमिशन उपकरण युक्त उच्च प्राद्योगिकी यन्त्र एवं वाहन तथा नकद धनराशि बरामद हुए है ।आरोपी प्रिंयका दास के पास से अवैध हैरोईन एवं सिमरन के घर से 265 ग्राम अवैध मादक पदार्थ, क्रिप्टॉ करैंसी सर्वर, लेपटॉप एस्सर, डीवीडी प्लेयर एलजी, आई पैड, इलेक्ट्रोनिक तुला, मोबाईल फोन, नाजाइज शस्त्र व मादक पदार्थ के परिवहन की गाडी बरामद की गयी ।इसको लेकर बरेली के थाना बारादरी में धारा- 8/18/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट, 1985 तथा 3/25 आर्म्स एक्ट, 1959 का मुक़दमा दर्ज किया गया ।
पकडे गये अन्तराज्यीय मादक पदार्थ के तस्करों के लिंक उत्तर पूर्वी भारत से पश्चिमी भारत तक है एवं उनके पास से मादक पदार्थ, उसके उपसाधक उपकरण, ट्रांसमिशन उपकरण युक्त उच्च प्राद्योगिकी यन्त्र एवं वाहन तथा नकद धनराशि मौजूद है।इस बरामदगी को ए०एन०टी०एफ० टीम यूनिट बरेली में प्रभारी उप निरीक्षक विकास यादव व मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार यादव व आरक्षी सौरभ चौधरी,अंकित यादव, कुश कुमार, रिजवाना राव, रसविन्द्र चौधरी व पुलिस टीम थाना- बारादरी में उप निरीक्षक कुशलपाल व मुख्य आरक्षी अनूप तोमर व आरक्षी ललित कुमार एस.आई.एम राजेश मिश्रा सर्विलांस प्रभारी शमिल थे।
-04 करोड़ 10 लाख रुपये की मार्फीन बरामद,एक तस्कर गिरफ्तार
ए0एन0टी0एफ0 टीम व बाराबंकी पुलिस ने बिहार से मार्फीन की तस्करी करने वाले अन्तर्राज्यीय सक्रिय तस्कर राजेश तिवारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से दो किलो 60 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की है।बरामद अवैध मार्फीन की अन्तर्राष्ट्रीय कीमत करीब 04 करोड़ 10 लाख रुपये है।इसी के साथ एक बोलेरो गाड़ी भी बरामद की है ।पकड़ा गया आरोपी राजेश तिवारी वर्तमान समय में सरकार कुमार टुली भिमभार फासीदेवा, पश्चिम मदाती, दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल में रह रहा है।वह माधोपुर मधु थाना बरुराज जनपद मुजफ्फरपुर बिहार का रहने वाला है।अन्तर्राज्यीय सक्रिय तस्कर राजेश तिवारी के विरुद्ध बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के थाना मोतीपुर में धारा 8/21 एन.डी.पी.एस. एक्ट, 1985 व 317(5) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है ।गिरफ्तार आरोपी राजेश तिवारी को “अ” नामक व्यक्ति ने (सिलीगुड़ी) में मादक पदार्थ देकर उससे कहा था कि उसे छतैनी पूर्वी चम्पारण लेकर जाओ जहाँ “ब”नाम का व्यक्ति उससे आकर लेगा।पकड़ा गया आरोपी माल लेकर बोलेरो गाड़ी से बाग डोगरा से चला था नरियार पहुँचा कि पुलिस ने पकड़ लिया।उससे पूछताछ में काफी लाभप्रद जानकारियाँ प्राप्त हुयी है जिसको लेकर फारवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज पर जानकारी प्राप्त कर आगे की कारवाई जारी है।इस मामले में गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक करुणेश पाण्डेय ,सूरज सिंह, अरविन्द सिंह, मनीष कुमार दुबे व मुख्य आरक्षी आदिल हाशमी,वेदप्रकाश दुबे ,आलोक सिंह व आरक्षी कृष्ण कुमार यादव शमिल थे ।
