मोहनलालगंज:बिजली खम्भे पर चढा मजदूर करंट से झुलसा,हालत गम्भीर

-मोहनलालगंज के गढी मवैया में ट्यूबवेल मे लगा ट्रांसफार्मर बदलने के दौरान गलत शटडाउन से खम्भे पर चढा मजदूर करंट लगने से झुलसा,हालत गम्भीर

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।मोहनलालगंज क्षेत्र के गढी मवैया में एक फार्म हाउस के ट्यूवबेल लगे ट्रांसफार्मर को ठेकेदार व लाइनमैन के साथ बदलने गया मजदूर गलत शटडाउन लेने से बिजली के खम्भे में चढते ही करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।तेज धमाके के साथ खम्भे से नीचे जा गिरा।जिसके बाद आनन फानन मौके पर मौजूद ठेकेदार व लाइनमैन घायल मजदूर को इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर गये।जहां भर्ती कर मजदूर का इलाज जारी है।उसकी हालत गम्भीर बनी हुयी हैं।

सीतापुर जनपद के सिधौली निवासी मजदूर जयपाल ने बताया बीते सोमवार की दोपहर ठेकेदार रोहित व लाइनमैन के साथ मोहनलालगंज के पुराने विद्युत उपके‌न्द्र से जुड़े गढी मवैया गांव के एक फार्म हाउस के ट्यूवबेल में लगे 25केवी के ट्रांसफार्मर को बदलने के लिये गया था,इस दौरान पावर हाउस में तैनात कर्मचारी ने गलत शटडाउन ले लिया ओर लाइनमैन को उक्त लाइन का शटडाउन लेने की बात बताई जिसके बाद वो खम्भे में चढा तो लाइन में आ रहे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।यही नहीं वह  जमीन पर गिर पड़ा।जिसके बाद आनन फानन मौके पर मौजूद ठेकेदार व लाइनमैन उसे इलाज के लिये निजी अस्पताल लेकर गये।जहां भर्ती कर मजदूर का इलाज जारी है ओर उसकी हालत गम्भीर बनी हुयी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *