मुठभेड़:बहराइच में एसटीएफ नें सुपारी किलर को दबोचा

-एक घायल, असलहे व कारतूस बरामद

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।यूपी एसटीएफ नें बहराइच जिले के कैसरगंज थाना क्षेत्र के भिटौरा मोड से हत्या करने जा रहे सुपारी किलर को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।मिली जानकारी के मुताबिक बहराइच के विजय सिंह पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के लिये उसके भाई के दमाद आलोक कुमार सिंह ने तीन क्रूर भाड़े के हत्यारों को हत्या की सुपरी दी थी।हत्या करने जा रहे तीन सुपारी किलर सहित हत्या कराने वाले आलोक कुमार सिंह को एसटीएफ टीम ने पुलिस मुठभेड़ में थाना कैसरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।एसटीएफ द्वारा पकड़े गये साकेत रावत पुत्र मेवालाल नि0- अकोहरा, थाना टिकैतनगर, जनपद बाराबंकी व परशुराम मौर्य पुत्र अंगद प्रसाद नि0- बैराकिया पोस्ट सिरौली गौसपुर, थाना बदोसरायों, बाराबंकी व प्रदीप यादव पुत्र रामसागर नि0- ग्राम बरौलिया पोस्ट सिरौली गौसपुर, थाना बदोसरायों, बाराबंकी व आलोक कुमार सिंह पुत्र स्वर्गीय हरिद्वार सिंह निवासी हाजीपुर, थाना घुंघटेर, जनपद बाराबंकी के पास से एक रिवाल्वर 32 बोर व दो पिस्टल 7.65 एमएम व दो मैगजीन व चार जिन्दा कारतूस 32 बोर व दो जिन्दा व दो खोखा कारतूस 7.65 एमएम व एक मोटर साइकिल पैसन प्रो बरामद किया है।मुठभेड़ में एक आरोपी परशुराम मौर्या घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र कैसरगंज भेजा गया।पकड़े गये आरोपी प्रदीप यादव ने बताया कि कुछ दिन पूर्व मेरी व परशुराम मौर्य की मुलाकात आलोक सिंह से हुयी थी, जिसमें आलोक सिंह ने बताया की विजय सिंह मेरे ससुर का भाई है जिससे मेरे जमीनी विवाद चल रहा हैं, उसने मुझे परेशान कर रखा है। उसकी हत्या बहुत जरूरी है, पैसा जो लगेगा मै दूंगा। बात फायदे की लगी। मै व परशुराम लगभग 18- 18 वर्ष आजीवन कारावास की सजा काट कर जेल से छूटे थे, मेरे साथ में भी जेल में आजीवन करावास की सजा काट कर लगभग 12 वर्षो के बाद साकेत रावत भी जेल से छूटा था। पैसे की जरूरत व लालच में आकर मै प्रदीप यादव, परशुराम व साकेत रावत ने विजय सिंह की हत्या की सुपारी 10 लाख रूपये में ले ली, हत्या में आने वाले खर्चे के लिये कुछ पैसे आलोक सिंह ने एडवांस में भी दिये थे। आज हम लोग विजय सिंह उपरोक्त की हत्या करने जा रहे थे। हम लोग आलोक से उसके बारे मेंं कुछ जानकारी ले रहे थे तभी आप लोग आ गये, गिरफ्तारी से बचने के लिये हम लोगों ने आप लोगों पर फायर कर दिया।

सिद्धार्थनगर में तीस हजार का ईनामी एक बदमाश घायल

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में तीस हजार का ईनामी एक बदमाश घायल हो गया जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया।मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के थाना मिश्रौलिया पुलिस व क्राइम ब्रान्च की टीम ने नौडिहवा जंगल तिराहा के पास चेकिंग के दौरान बदमाश की घेराबन्दी की तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।इस दौरान पुलिस ने बचाव में जबाबी कार्रवाई की तो आरोपी मुकेश घायल हो गया,पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की एक मोटर साइकिल व एक अवैध तमंचा व जीवित और खोखा कारतूस बरामद किया ।पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना मिश्रौलिया पर दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहा है , जिसकी गिरफ्तारी पर परिक्षेत्र स्तर से 30 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *