मोहनलालगंज:डिप्टी सीएम ने दिया स्टेडियम के लिए बजट दिलाने का आश्वसन,क्लिक करें और भी खबरें

-निगोहां में ग्राम सभा क्रिकेट टूनामेंट का उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने फीता काटकर किया उद्घाटन

  • -REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS
  • -EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ ।राजधानी के  निगोहां कस्बे के एसएनटी मैदान में आयोजित पांचवे ग्राम सभा क्रिकेट टूनामेंट का शुभारंभ बुधवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपनी धर्मपत्नी नम्रता पाठक समेत विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला व भाजपा नेता अविचल शुक्ला व व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित की मौजूदगी में फीता काटकर किया।

टूर्नामेंट के उद्घाटन से पूर्व मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलित कर भगवान जगन्नाथ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अपने संबोधन में ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को मंच देने के लिए ऐसे आयोजनों की सराहना की और युवाओं को खेल के माध्यम से अनुशासन व टीम भावना विकसित करने का संदेश दिया।उन्होने निगोहां में अत्याधुनिक सुविधाओ से लैस स्टेडियम बनाये जाने के लिये सरकार से बजट दिलाये जा‌ने का आश्वसन प्रधान व ग्रामीणो को दिया।इसके पश्चात अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की।जिसके बाद पहला उद्घाटन मैच कल्ली ब्रदर्स व बाबूखेड़ा टीमो के बीच खेला गया।
आयोजन को लेकर खिलाड़ियों व दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।प्रतियोगिता के आयोजक ग्राम प्रधान अभय कान्त दीक्षित एवं आशुतोष तिवारी व अंशुल त्रिवेदी ने मुख्य अतिथि को फूलों की बड़ी माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र व! स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा मीडिया प्रकोष्ठ जिला संयोजक अशोक तिवारी, प्रधान संघ अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह,जिलामंत्री हंसराज, मंडल अध्यक्ष ललित सिंह,समाजसेवी सतीश त्रिपाठी, निशा तिवारी,अभिषेक शुक्ला,जावेन्द्र तिवारी,माया राम त्रिपाठी,पूर्व मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेयी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग व खेलप्रेमी मौजूद रहे।

मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के जबरौली गांव में  मजदूर ने फांसी लगाकर जान दे दी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरौली गांव में मजदूर दयाशंकर(50वर्ष)अपने मानसिक विक्षिप्त बेटे संदीप संग रहता था.दयाशंकर की अत्यधिक शराब पीने की लत के चलते उसकी पत्नी राजरानी अपनी बेटी संग लखनऊ में रहने लगी थी.पड़ोसियो ने बताया मगंलवार की देर रात शराब पीकर घर पहुंचे मजदूर दयाशंकर ने सीढियो की दीवाल में बने होल में साड़ी का फंदा डालकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी‌.बुद्ववार की सुबह मजदूर का शव साड़ी के फंदे से लटकता देख पड़ोसियो ने पुलिस को सूचना दी‌।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।सूचना पाकर मृतक की पत्नी व बेटी भी घर पहुंची।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेज दिया गया है.पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

बिल्डर से जमीन बिक्री का अनुबंध कर दो करोड़ बीस लाख ठगे,मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज क्षेत्र के गौरा में बेशकीमती जमीन का बिल्डर से विक्रय का अनुबंध कर मालिको ने दो करोड़ बीस लाख रूपये लेने के बाद भी जमीन की रजिस्ट्री करने की बजाय दूसरे लोगो को जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कर दिया।बिल्डर ने जमी‌न मालिको से पैसे वापस मांगे तो गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करते हुये जातिसूचक गालिया दी।बिल्डर का आरोप है पुलिस के कार्यवाही ना किये जाने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया‌‌।जिसके बाद न्यायालय के आदेश पर पुलिस आरोपी जमीन मालिको समेत चार पांच अज्ञात के विरूद्व गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।

सुशान्त गोल्फ सिटी के फिलिक्स स्क्वायर में संचालित देव गंगा कांसट्रक्शन प्राइवेड लिमिटेड के मालिक हंसराज रावत ने बताया उनकी कम्पनी जमीनो को खरीदकर प्लाटिंग करने का काम करती है,उन्होने मोहनलालगंज तहसील के गौरा में रायबरेली हाइवे किनारे स्थित गांटा स०1551 व 1548 की 29967वर्गफिट जमीन खरीदने का विक्रय अनुबंध 29जनवरी2018 को जमीन मालिक अशोक कुमार सिंह निवासी संजय गांधी पुरम थाना चिनहट व अशोक कुमार सिंह निवासी मंगल आरम्भ अपाटमेंट फस्ट कबीनगर,लखनऊ से किया था और दो करोड़ बीस लाख रूपये दोनो मालिको को विभिन्न तिथियो में भुगतान किया था।लेकिन‌ जमी‌न की पैमाईश कराने पर कम निकली थी जिसके बारे में मालिको को बताया और जितने वर्गफिट जमीन निकली थी उसकी रजिस्ट्री कराने की बात कही लेकिन दोनो मालिक आज कल करते हुये सालो टालमटोल करते रहे।

दोनो मालिको ने 27फरवरी2024 को उक्त भूमि का एग्रीमेंट दो लोगो को कर दिया।जानकारी होने पर जमीन मालिको से विरोध जताया तो तहसील के पीछे बुलाकर जाति सूचक गालिया देते हुये गला दबाकर मारने का प्रयास किया और कहा अपना पैसा भूल जाओ ओर जमीन भी तुमको नही देगे मेरा कुछ नही कर पाओगे।जिसके बाद पूरे मामले की स्थानीय थाने समेत पुलिस अधिकारियो से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुयी।जिसके बाद उसने जमीन मालिको पर कार्यवाही के लिये न्यायालय का दरवाजा खटखटाया‌‌‌‌।जिसके बाद न्यायालय ने पुलिस को आरोपियो पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये।प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया दो नामजद समेत चार पांच अज्ञात के विरूद्व गम्भीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

 26 दिन से लापता महिला का खेत में मिला कंकाल
-नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव से लापता महिला का खेत में पड़ा मिला कंकाल, मायके पक्ष ने हत्या किये जाने का लगाया आरोप

नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव से 26दिन से लापता महिला का बुद्ववार को एक खेत में कंकाल पड़ा मिला।उधर से गुजरे ग्रामीणो ने सरसो के खेत में नरकंकाल पड़ा देखा तो हड़कम्प मच गया।जानकारी पाकर लापता महिला के परिजन मौके पर पहुंचे तो मौके पर पड़ी साड़ी से कंकाल की पहचान की।मायके पक्ष ने पति पर महिला की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही की मांग कर मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा।

सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसीपी विकास पाडे व थाना प्रभारी विवेक चौधरी ने मायके पक्ष के लोगो को समझा बुझाकर शांत कराकर कंकाल को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेजा।फाॅरेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।पुलिस पति समेत कई अन्य लोगो को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है।एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया नगराम थाना क्षेत्र के कुबहरा गांव निवासी मजदूर पीतांबर की 30वर्षीय पत्नी पूनम 12दिसम्बर को सदिग्धं परिस्थितियों में लापता हो गयी थी,लापता होने के दूसरे दिन पति ने नगराम थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज करायी थी,जिसके बाद से पुलिस लापता महिला की तलाश कर रही थी लेकि‌न उसका कुछ पता नही चल सका था,जांच के दौरान पुलिस को पता चला था पड़ोसी युवक से महिला का प्रेम प्रसंग चल रहा था और वो फोन करती थी ये बात जब पति को पता चली तो उसने पत्नी पूनम का फोन ले लिया था और दोनो में झगड़ा हुआ था।जिसके बाद से ही महिला पूनम लापता हो गयी थी।बुधवार को लापता महिला के घर से बमुश्किल 300मीटर दूरी पर नर कंकाल मिलने के बाद परिजनो ने मौके पर पहुंचे।मौके पर मिली साड़ी से कंकाल की पहचान लापता महिला पूनम के रूप में की।जिसके बाद मौके पर कोहराम मच गया।

थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने बताया कंकाल महिला का है या किसी और का इसके लिये डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।पिता व्यापारी निवासी रमपुरा थाना निगोहां ने पति समेत पांच ससुरालीजनो पर बेटी पूनम की हत्या किये जाने का आरोप लगाते हुये मुकदमा दर्ज कराया है।पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।पति समेत कई लोगो को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।

मानसिक विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनो से मिलाया,पिता ने जताया आभार

मोहनलालगंज कस्बे में भटक रहे एक मानसिक विक्षिप्त युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया। चौकी इंचार्ज अतुल सिंह के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल सत्य प्रकाश व कांस्टेबल विकास जायसवाल ने मगंलवार को मोहनलालगंज कस्बे में भटक रहे मानसिक विक्षिप्त युवक को सुरक्षित चौकी लाकर पूछताछ की और महज कुछ घंटों के भीतर उसके परिजनों का पता लगा लिया। देवरिया से मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे पिता श्री कृष्ण यादव निवासी भीखनपुर ने बताया कि उनका बेटा सुमित (24 वर्ष) मानसिक रूप से विक्षिप्त है और बीते रविवार को घर से लापता हो गया था। जिसकी गुमशुदगी देवरिया कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। सूचना मिलने पर परिजन मोहनलालगंज कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने युवक को सकुशल उनके सुपुर्द किया।बेटे के सुरक्षित मिलने पर पिता श्री कृष्ण यादव ने मोहनलालगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया। इसके बाद वे अपने बेटे को साथ लेकर देवरिया के लिए रवाना हो गए।

युवती को शादी का झांसा देकर प्रेमी ने किया दो सालो तक यौन शोषण

निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देकर एक युवक ने दो साल तक उसका यौन शोषण किया। पीड़िता का आरोप है कि जब भी वह शादी की बात करती, आरोपी युवक किसी न किसी बहाने से उसे टाल देता था।कुछ दिनों पूर्व युवती को पता चला कि प्रेमी ने किसी अन्य युवती से शादी कर ली है तो इसका विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। घटना से आहत पीड़िता ने निगोहां थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी अनूप, निवासी राजाखेड़ा मजरा मीरानपुर, थाना निगोहां के विरुद्ध यौन शोषण सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है.जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

उतरावां में तालाब पर लगे हरे आम के पेड़ काटने वालो पर मुकदमा दर्ज

मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के उतरावां ग्राम पंचायत में सरकारी तालाब को कुछ दिन पहले अमृत सरोवर बनाया गया था जिसके किनारे लगे प्रतिबंधित हरे आम के पेड़ो को कुछ दिन पहले ठेकेदार ने चोरी छुपे काटकर बेच दिया था।बीते सोमवार को ग्रामीणो ने पूरे मामले की सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर जिलाधिकारी विशाख जी से शिकायत कर सरकारी हरे पेड़ो पर आरा चलाने वाले अज्ञात लोगो पर कार्यवाही की मांग की थी।डीएम ने एसडीएम को जांच कराकर सरकारी तालाब में लगे हरे पेड़ो की कटान करने वालो के विरूद्व मुकदमा दर्ज कराये जाने के आदेश दिये.मगंलवार को शिकायत के क्रम में हल्का लेखपाल राजमुकुंद मिश्रा ने जांच के बाद सरकारी तालाब की जमीन पर लगे हरे आम के पेड़ो की कटान करने वाले अज्ञात लोगो के विरूद्व निगोहां पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया लेखपाल की तहरीर पर अज्ञात के विरूद्व वृक्षो का संरक्षण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी हैं।

दो आरोपियो को रिमांड में लेकर पुलिस ने हत्या की साजिश में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद

निगोहां थाना क्षेत्र के दखिना गांव के किसान शिव प्रकाश उर्फ कबीर की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता हाथ लगी है।करीब 50 दिन पहले प्रॉपर्टी डीलर ने अपने साथियों के साथ मिलकर किसान का कार से अपहरण कर हत्या कर दी थी और शव को उन्नाव जनपद के बीघापुर क्षेत्र में पेट्रोल डालकर जला दिया गया था।इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मास्टरमाइंड प्रॉपर्टी डीलर सुजीत कुमार श्रीवास्तव और उसके सहयोगी दिलीप रावत निवासी कस्बा नगराम समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। हालांकि, लाख प्रयासों के बावजूद पुलिस हत्याकांड की साजिश में प्रयुक्त मोबाइल फोन और मृतक किसान का मोबाइल फोन बरामद नहीं कर पा रही थी।
एसीपी विकास कुमार पांडे ने बताया साजिश में प्रयुक्त मोबाइल फोन तथा मृतक पुलिस टीम के साथ जिला कारागार पहुंचकर मुख्य आरोपी सुजीत कुमार श्रीवास्तव तथा उसके सहयोगी दिलीप रावत को कस्टडी रिमांड पर लेकर थाने लाए।जहां पूछताछ के बाद पुलिस टीमो ने रायबरेली हाईवे स्थित डुडौली के एक रेस्टोरेंट के पास बने पुल के नीचे जंगल से हत्याकांड की साजिश में प्रयुक्त नीले रंग का की-पैड मोबाइल फोन और मृतक किसान के मोबाइल का पिछला कवर बरामद करने में सफल रही।

बरामदगी के बाद पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को देर शाम पुनः जिला कारागार ले जाकर दाखिल कर दिया है। पुलिस का कहना है कि बरामद साक्ष्य मामले को और मजबूत करेंगे और न्यायालय में प्रभावी पैरवी की जाएगी।

मोहनलालगंज कस्बे में एसीपी ने प्रभारी निरीक्षक व पुलिस फोर्स संग की पैदल गश्त

मोहनलालगंज कस्बे में मंगलवार की देर शाम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एसीपी विकास कुमार पांडे ने प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार त्रिपाठी समेत पुलिस फोर्स के साथ पैदल गश्त की। गश्त के दौरान बाजार क्षेत्र में मौजूद व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की, वहीं अवैध अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए तत्काल हटाने के निर्देश दिए। एसीपी ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान एसीपी विकास कुमार पांडे ने शराब दुकानों की भी जांच की और संचालकों को नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।पुलिस की इस सक्रियता से कस्बे में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है, जिससे व्यापारियों और आम नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना मजबूत हुयी।

दुकानदार के घर में लगी आग से जला गृहस्थी का सामान

मोहनलालगंज क्षेत्र के हुलासखेड़ा मजरा पचौरी गांव में बेचालाल अपने परिवार सहित रहते है.वो फेरी लगाकर कपडे बेचते हैं।बेचालाल ने बताया मगंलवार की सुबह 5 बजे के करीब संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर में आग लग गयी।जिसके बाद घर में रक्खा गृहस्थी का सामान व कपड़े समेत अनाज जलकर राख हो गया।घर मालिक बेचालाल ने बताया आग लगने से ढाई हजार रुपए, तीन बोरी धान व उड़द सहित काफी अनाज जल गया है। कपडो की गठरी भी जल गयी है।आग लगने की सूचना पाकर राजस्वटीम ने मौके पर पहुंचकर आग लगने से हुयी क्षतिपूर्ति का आकंलन कर‌ रिपोट बनाकर मुआवजे के लिये तहसील अधिकारियो को सौंपी है।

मतदाता सूची प्रकाशन के बाद एसडीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

एसआईआर अभियान के बाद मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। इसके बाद तहसील निर्वाचन अधिकारी पवन पटेल ने मंगलवार को बूथों का निरीक्षण किया।उन्होंने बूथों पर तैनात बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को नई मतदाता सूची का मतदाताओं से अवलोकन कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम पवन पटेल ने बीएलओ को यह भी निर्देश दिए कि यदि सूची में कोई गलती पाई जाती है, किसी का नाम छूट गया है, या किसी मृतक का नाम अभी भी दर्ज है, तो मतदाता फॉर्म भरकर संशोधन करा सकते हैं।नाम जुड़वाने या संशोधन कराने के लिए आवश्यक फॉर्म उपलब्ध कराने को कहा गया। विधानसभा में एसआईआर के बाद मार्च में नई वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन होगा।निरीक्षण के दौरान, एसडीएम ने बूथों पर मौजूद मतदाताओं से भी बात की। उन्होंने सभी मतदाताओं से एक बार मतदाता सूची का अवलोकन करने का आग्रह किया।उन्होंने बताया कि यदि किसी मतदाता का नाम छूट गया है या कोई त्रुटि है, तो वे बीएलओ से फॉर्म लेकर भर सकते हैं ताकि सूची में सुधार किया जा सके।

  • http://Copyright © 2023 aajnational.com
  • All Right Reserved https://aajnational.com
Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *