-चार गिरफ्तार,असलहे और कारतूस के आलावा लूट और चोरी का माल बरामद
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ:बलिया जिले और कमिश्नरेट गाजियाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ में चार बदमाशों को घायल कर दिया।वही चार अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया ।जिनके पास से असलहे और कारतूस के आलावा लूट और चोरी का माल बरामद हुआ।पुलिस सभी आरोपियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई करने में जुटी है ।
जानकारी के मुताबिक कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना इन्दिरापुरम व क्राइम ब्रान्च की पुलिस टीम ने वसुन्धरा टी प्वाइंट ग्रीन बेल्ट के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस ने मोर्चा सभाल कर जबाबी कार्रवाई की तो मुकुल और सुरेन्द्र नामक दो बदमाश घायल हो गये,पुलिस ने उन्हें उनके साथी आकाश के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की निशादेही पर छिजारसी कट से कनावनी पुस्ता रोड से जंगल जाने वाले मार्ग के पास से नितेश,विवेक,विशाल को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट के 23 लाख रूपये नगद व दो अवैध तमंचा तथा जीवित व खोखा कारतूस तथा एक मोटर साइकिल बरामद किया । घायलों सभी बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।पुलिस के मुताबिक बीती 14 जुलाई को
थाना इन्दिरापुरम क्षेत्रान्तर्गत अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था, जिसको लेकर थाना इन्दिरापुरम पर मुक़दमा दर्ज हुआ था,आरोपियों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के प्रयास किये जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद रूपया इसी लूट की घटना से सम्बन्धित है।पुलिस के मुताबिक बलिया जिले के थाना नगरा पुलिस टीम ने रेकुआ नसीरपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस टीम ने जब जबाबी कार्यवाही की तो बदमाश सतीश घायल हो गया,पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा 315 बोर व जीवित और खोखा कारतूस,एक मोटर साइकिल बरामद कर घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है, जो थाना नगरा पर दर्ज मुकदमें में वांछित चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर जिला स्तर से 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित था।
