मोहनलालगंज:किशोरी से दबंग ने किया रेप का प्रयास,विरोध पर जमकर पीटा,क्लिक करें और भी खबरें

-पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुटी

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में स्थित घर से बीते बुद्ववार को शौच के लिये निकली किशोरी से दबंग युवक ने जबरन रेप का प्रयास किया।किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया ओर मौके से भाग निकला।जिसके बाद घायल अवस्था में घर पहुंची किशोरी ने परिजनो को आपबीती बताई।मां के द्वारा दी गयी तहरीर पर पुलिस आरोपी युवक पर रेप के प्रयास व पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।मोहनलालगंज के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया उसकी 17वर्षीय बेटी बीते बुद्ववार की शाम सात बजे के करीब खेत में शौच करने गयी थी।जहां गांव का दबंग शारिख खान किसी से झगड़ा कर रहा था बेटी ने उसे देख लिया तो आगबबूला हो गया ओर जबरन रेप करने का प्रयास किया जब उसने विरोध जताया तो बुरी तरह पिटाई करते हुये किसी से भी कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकला।जिसके बाद घायल अवस्था में मौके से घर पहुंची किशोरी ने मां से आपबीती बताई।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की मां द्वारा दी गयी तहरीर के आधार आरोपी युवक पर रेप के प्रयास व पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के तलाश में जुट गयी है।

शिकायत के पांच माह बाद भी नहीं हटा नगर पंचायत में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मी

नगर पंचायत मोहनलालगंज में तैनात आउटसोर्सिंग कर्मी अंकुर निगम के विरुद्ध सभासदों ने डीएम को बीते 15 फरवरी 2025 को लिखित शिकायत कर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाते हुए तत्काल हटाए जाने की मांग की थी। जिस पर डीएम विशाख जी ने एडीएम एफआर राकेश सिंह को जांच कर कार्यवाही किये जाने के आदेश दिये थे।लेकिन शिकायत के पांच माह बाद भी अब तक आरोपित आउटसोर्सिंग कर्मचारी को नगर पंचायत मोहनलालगंज हटाया नही गया है।जिसको लेकर शिकायतकर्ता सभासदो में आक्रोश व्याप्त है।
वही आरोपित आउटसोर्सिंग कर्मी अभी भी नगर पंचायत के महत्वपूर्ण अभिलेखों को साथ में ले जाकर आमजन मानस पर रौब झाड़ रहा है।नगर पंचायत मोहनलालगंज के आधा दर्जन सभासदों ने आरोप लगाते हुए बताया कि नगर पंचायत का गठन होने के बाद से ही लगातार कार्यालय में जमे आउटसोर्सिंग कर्मी अंकुर निगम अपने आपको कार्यालय का अधिकारी बताते हुए क्षेत्र में लगातार प्रापर्टी डीलरो/निजी प्लाटिंग कम्पनियों तथा सरकारी जमीन कब्जा करने वाले अवैध कब्जेदारो से सरकारी भूमि कब्जा करवाने के नाम पर अवैध रूप से धन उगाही कर रहे है।जिससे नगर पंचायत क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

सभासदों ने यह भी बताया कि विवादित आउटसोर्सिंग कर्मी अंकुर निगम के विरुद्ध गत 9 अप्रैल को नगर पंचायत मोहनलालगंज की आयोजित बोर्ड बैठक में भी सभासदों ने संयुक्त रूप से अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी को लिखित रूप से प्रस्ताव की कॉपी देते हुए आउटसोर्सिंग कर्मी को अविलंब हटाए जाने का प्रस्ताव सौंपा था जिस पर अधिशासी अधिकारी ने हटाए जाने का आश्वासन दिया था। परन्तु अबतक विवादित आउटसोर्सिंग कर्मी को नगर पंचायत मोहनलालगंज से नहीं हटाया गया है।बीती पांच जुलाई को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में सभासदों ने एडीएम एफआर राकेश सिंह से जांच के पांच माह बाद भी आउटसोर्सिंग कर्मी के विरुद्ध कार्यवाही ना किये जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होने एसडीएम समेत ईओ को आदेशित करने की बात कहकर पल्ला झांड लिया।

पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का कार्यकर्ताओ ने किया जोरदार स्वागत

भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का गुरूवार को मोहनलालगंज कस्बे मे भाजपा नेता प्रदीप सिंह समेत कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।स्वागत से गदगद पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कार्यकर्ताओ व स्था‌नीय लोगो का आभार जताया।इस मौके पर एडवोकेट सोनू त्रिपाठी, एडवोकेट हर्ष सिंह, शीतला प्रसाद शर्मा, नवीन शुक्ल, देवेंद्र सिंह प्रधान, लक्ष्मण प्रसाद प्रधान, सरवन लोधी, मोहम्मद शाहिद, इंद्रदत्त त्रिपाठी, शुभम सिंह,अजय जीत सिंह, प्रशांत सिंह, सुनील राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह उर्फ छोटू काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजू्द रहे।

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश,पुलिस ने बचाया
-निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से झगड़े के बाद फांसी लगाकर जान देने की कोशिश कर रहे पति को पुलिस ने बचाया

निगोहां थाना क्षेत्र के एक गांव में स्थित ससुराल में पत्नी को लेने पहुंचे पति से झगड़े के बाद पत्नी ने घर जाने से मना कर दिया तो नाराज पति ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की।इस दौरान उधर से गुजरे पुलिसकर्मियो ने ग्रामीणो की सूचना के बाद आनन फानन मौके पर पहुंचकर पुलिस ने पति को फंदे से नीचे उतारकर उसकी जान बचाई और थाने लेकर गयी।जिसके बाद पुलिस ने काउंसिलिंग कर परिजनो को थाने बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द किया।

निगोहां के गौसनगर निवासी प्रीति का विवाह मोहनलालगंज के दाऊदनगर के नितिन कुमार के साथ हुआ था,गुरुवार को नितिन अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था,जहां दोनो के बीच जमकर झगड़ा हुआ ओर पत्नी ने घर जाने से मना कर दिया।जिसके बाद नाराज पति ने पहले एक जुट की रस्सी बुनी और फिर रस्सी लेकर ससुरालीजनों को फंसाने की बात कहते हुये गांव के बाहर एक कंजी के पेंड में रस्सी के फंदे से फाँसी लगाने का प्रयास करने लगा। यह देख ग्रामीणों ने गांव के चौराहे से पर पर गश्त कर रहे पुलिसकर्मियो को सूचना दी‌।वही पत्नी ने भी डायल 112 पर फो‌न कर पति के फांसी लगाये जा‌ने की सूचना दी।जिसके बाद चौराहे पर मौजूद दारोगा आनंद प्रताप,दारोगा राजेश कुमार दीक्षित व सिपाही विपिन कुमार व राजकरन आनन फानन मौके पर पहुचे और फांसी लगा रहे पति नितिन को फंदे से उतार कर उसकी जान बचाई ओर थाने लेकर गये।परिजनो के थाने पहुंचने पर पुलिस ने युवक को उनके सुपुर्द किया।क्षेत्रीय लोगो ने कहा पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच सकी।लोगो ने पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की‌।पत्नी प्रीति ने पति पर मारपीट कर प्रताड़ित कर‌ने का आरोप लगाते हुये कार्यवाही के लिये पुलिस को तहरीर दी है।
पत्नी ने बताया बीते मंगलवार को पति ने नशे मे उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी थी जिसके बाद वो नाराज होकर अपने मायके चली आयी थी।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया पीड़ित पत्नी ने तहरीर दी है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

तेज हवा बारिश से निगोहां क्षेत्र की कई घंटे गुल रही बिजली

तेज हवाओं व रुक रुक कर गुरूवार को दिनभर हुई बारिश से देर शाम निगोहा विद्युत सबस्टेशन के निगोहा फीडर सहित कई अन्य फीडर ब्रेकडाउन होने से विधुत आपूर्ति घण्टो बाधित रही वही निगोहा कस्बे से गांव जाने वाले मार्ग पर युकेलिप्टस का पेड़ टूटकर एलटी लाइन पर गिरा जिसके बाद एक पोल टूटकर रास्ते पर गिर गया इस दौरान निगोहां -बाबुखेड़ा मार्ग में आवागमन करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा पहुंचे विद्युतकर्मियों ने पेंड काटकर सड़क को साफ किया और लाइन की केबिल युकेलिप्टस से बांधकर दर्जनों घरों की सफ्लाई चालू की इस दौरान करीब 4 घण्टे बिजली सफ्लाई बाधित रही। इसके अलावां कई जगहों पर पेड़ो की डाले टूट कर एबीसी लाइनों पर आ जाने से 11 हजार केबी लाइने ब्रेकडाउन हुई वही बीती रात हुई बरसात के कारण रघुनाथ खेड़ा फीडर के अंतर्गत आने वाले रघुनाथ खेड़ा मदारी खेड़ा हरिकुँवरखेड़ा, राती ,अहिनिवार, वीरसिंहपुर बेनीगंज सहित दर्जनों गांवों में 7 घण्टे आपूर्ति बाधित रही। वहीं दयालपुर फीडर बन्द होने से बरवालिया सहित दर्जनों गांव में सुबह 10 गुल हुई बिजली देर शाम तक नही आ सकी।
इस दौरान अवर अभियंता विजय शर्मा लेसा टीम के साथ देर रात तक लाइन की पेट्रोलिंग कराई तब जा कर रघुनाथ खेड़ा फीडर की आपूर्ति नार्मल हो सकी। वही गुरुवार को लेसा के कर्मी ब्रेकडाउन हुई लाइनों की दिनभर पेट्रोलिंग करते रहे।

कनकहा व फत्तेंखेड़ा फीडर हुये ठप्प,बारह घंटे ठप्प रही विद्युत आपूर्ति

मोहनलालगंज‌ क्षेत्र में गुरूवार को तेज हवाओ व बारिश के चलते फत्तेखेड़ा व कनकहा फीडरो से सैकड़ो गांवो के हजारो उपभोक्ताओ को होने वाली विद्युत आपूर्ति सुबह नौ बजे ठप्प हुयी जो देर रात तक चालू नही हो सकी।यूपीएल टू फीडर की भी आपूर्ति बीते बुद्ववार की देर रात छः घंटे ठप्प रही।वही सिसेंडी व धनुवासाड़ फीडरो की सप्लाई भी कई घंटे ठप्प रही‌।जगह जगह पेड़ गिरने से टूटे बिजली के खम्भो को देर रात कर्मचारी बदलकर बाधित विद्युत आपूर्ति को बहाल करने में जुटे रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *