मोहनलालगंज:पुलिस ने हटाये फलो व खमोचे के ठेले,दुकानदारो में आक्रोश,क्लिक करें और भी खबरें

-बीते एक दशक से फलो का ठेला लगा रहे तीन दर्जन दुकानदारो के आगे आया रोटी का सकंट,दुकानदारो ने कहा सीएम समेत शासन प्रशासन के उच्चाधिकारियो को पत्र लिखकर ठेले लगवाये जाने की लगायेगे गुहार

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ।मोहनलालगंज कस्बे के गोसाईगंज मार्ग की दोनो पटरियो से अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुलिस ने शुक्रवार तीन दर्जन के करीब फल व खमोचे के ठेले हटवा दिये।जिससे गरीब दुकानदारो के आगे रोटी का सकंट आ गया।जिसके बाद दर्जनो की संख्या में गरीब दुकानदारो ने एसीपी व इंस्पेक्टर से मिलकर परिवार के लिये दो जून की रोटी जुटाने के लिये ठेले लगवाये जाने के लिये वैकल्पिक जगह की व्यवस्था किये जाने की मांग की।एसीपी ने दुकानदारो को नगर पंचायत के अधिकारियो से वार्ता कर ठेले लगवाये जाने के लिये जगह चिन्हित कराये जाने की बात कही।

मोहनलालगंज निवासी श्रवणकुमार, सलमान,आसिफ,आजम,राकेश रवि,दीपक,बेचालाल,अमित,लल्लन,विनोद,सनी,एजाज,ओम प्रकाश,श्रवण कुमार,संजू,नीरज,इरफान ने बताया बीते एक दशक से अधिक समय से अपने परिवारो के जीवन यापन के लिये मोहनलालगंज कस्बे में पहले हाइवे के किनारे पटरी पर फलो व खमोचे के ठेले लगाते थे लेकिन कुछ साल पहले पुलिस ने उनके ठेले गोसाईगंज मार्ग के किनारे खाली पड़ी पटरियो पर लगवा दिये थे।तव से उक्त जगहो पर ठेले लगा रहे थे.शुक्रवार की सुबह फलो व खमोचे के ठेले लगाये थे तभी स्थानीय चौकी पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की बात कहते हुये ठेले लगाये जाने के लिये बिना कोई वैकल्पिक जगह की व्यवस्था किये बिना फलो से भरे ठेले हटवा दिये‌‌।जिसको लेकर गरीब दुकानदारो ने आक्रोश जताते हुये एसीपी रजनीश वर्मा व इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह से मिलकर ठेले लगवाये जाने के लिये वैकल्पिक जगह की व्यवस्था किये जाने की मांग की तो अधिकारियो ने नगर पंचायत अधिकारियो से वार्ता कर ठेले लगवाये जाने के लिये वैकल्पिक जगह की व्यवस्था किये जाने की बात कहकर चलता कर दिया।बीते एक दशक से फलो व खमोचे के ठेले लगाकर परिवार के लिये दो जून की रोटी जुटाने वाले गरीब दुकानदारो के ठेले पुलिस ने हटाये तो सभी भावुक हो गये,दुकानदारो ने सीएम समेत डीएम व पुलिस अधिकारियो को पत्र लिखकर रोजी के लिये दोबारा से ठेले लगवाये जाने की गुहार लगायेगे।

ठेले हटे लेकिन अवैध वाहनो की पार्किंग से नही मिली निजात..

गरीब दुकानदारो ने आरोप लगाते हुये कहा कि पुलिस ने भले गोसाईगंज मार्ग पर जाम लगने की बात कहते हुये उनके फलो व खमोचे के ठेले हटवा दिये लेकिन कुछ देर बाद ही उक्त जगहो पर अवैध रूप से कार व बाइके पार्क हो गयी।यही नही कुछ रसूखदारो ने सड़क पर ही अपनी कारे खड़ी कर तहसील व रजिस्ट्री आफिस चले गये।उन्हे हटाने की जहमत पुलिस नही उठा पाई।एसीपी,मोहनलालगंज रजनीश वर्मा कहते है कि मोहनलालगंज कस्बे को अतिक्रमण मुक्त रखने के लिये गोसाईगंज मार्ग के किनारे लगने वाले फलो व खमोचे के ठेले हटवाये गये है नगर पंचायत की ईओ व चेयरमैन से वार्ता कर ठेले लगवाये जाने के लिये जगह चिन्हित करायी जायेगी।

नशे में धुत दबंग ने आटो चालक की पिटाई कर तोड़ा शीशा

बिजनौर थाना क्षेत्र के खुर्द अलीनगर निवासी संकेत वर्मा ने पुलिस से लिखित शिकायत करते हुये बताया वो आटो चलता है.बीते गुरूवार को तेलीबाग से सवारी लेकर मोहनलालगंज कस्बा आया था।जहां पर मौरांवा मोड़ पर गाड़ी मोड़ने लगा तभी नशे में धुत लल्लू शुक्ला ने बिना किसी कारण उसे गालिया देने लगे जब उसने विरोध किया तो आटो से बाहर खीचकर बुरी तरह पिटाई कर शीशा तोड़ दिया ओर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकला।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित चालक की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व मारपीट व तोड़फोड़ की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

किशोरी से रेप के प्रयास का आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव मे शौच करने खेत गयी किशोरी की पिटाई कर रेप का प्रयास करने के आरोपी को घटना के तीसरे दिन भी पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी।ज्ञात हो मोहनलालगंज के एक गांव में रहने वाली 17वर्षीय किशोरी बीते बुद्ववार की शाम सात बजे के करीब खेत में शौच करने गयी थी।जहां उसके साथ जबरन गांव के दबंग शारिख खान ने रेप करने का प्रयास किया था ओर विरोध करने पर बुरी तरह किशोरी की पिटाई कर जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकला था।जिसके बाद पीड़ित किशोरी ने मौके से घर पहुंचकर मां समेत परिजनो को आपबीती बताई थी ओर मां ने पीड़ित बेटी संग थाने पहुंचकर पुलिस से लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी।जिसके बाद पुलिस ने आनन फानन आरोपी पर रेप के प्रयास,मारपीट व पाक्सो एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमो को लगाया था लेकिन घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में नाकाम‌ रही।ग्रामीणो ने बताया आरोपी दबंग किस्म का है मारपीट करने वाले लड़को की एक गैंग चलाता है ओर एक किसानो के संगठन से भी जुड़ा हुआ है।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।

शिकायतकर्ता ने भी सरकारी जमीन पर कर रखा था कब्जा,मोहनलालगंज तहसील के रत्नापुर गाँव में राजस्व टीम ने दो करोड़ की सरकारी भूमि से हटाया अवैध कब्जा

मोहनलालगंज तहसील के रत्नापुर गाँव में राजस्व और पुलिस टीम संयुक्त टीम ने दो करोड़ रूपये कीमत की सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया। कब्जाधारको ने इस जमीन पर धान फसल लगाकर कब्जा कर रखा था। अवैध कब्जा हटाने के लिए जिन ग्रामीणों ने शिकायत की थी मौके पर वह भी कब्जा जमाए हुए थे।एसडीएम अंकित शुक्ला बताया कि, रत्नापुर गाँव के महेश यादव ने सरकारी बंजर भूमि पर कब्जे की शिकायत की गई थी। जिसको लेकर नायब तहसीलदार निगोहा की अध्यक्षता में टीम गठित की गई। शुक्रवार को कब्जाधारको ने राजस्व अभिलेखों में दर्ज सरकारी बंजर भूमि गाटा संख्या-30,97,99,100,115,117 व 150 पर कब्जा कर उसमें धान की फसल लगा रखी थी। जिसको टीम द्वारा ट्रैक्टर चलाकर कब्जा मुक्त कराया गया। ग्रामीणों की माने तो कब्जा मुक्त हुई भूमि की बाजारू कीमत करीब दो करोड़ है। राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि, मौके पर जब टीम कब्जा हटाने गई तो भूमि के कुछ अंश में शिकायत कर्ता महेश यादव भी कब्जा किये हुए थे। इस दौरान जब टीम ने कब्जा हटवाया तो महेश ने अपने को होमगार्ड बताकर रौब झाड़ना शुरू किया लेकिन टीम ने एक न सुनी और भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया।

गौरा में 65बीघे सरकारी भूमि से हटा अवैध कब्जा
-मंडलायुक्त के आदेश पर राजस्व व नगर पंचायत की संयुक्त टीमो ने 65बीघे बंजर व पशुचर सरकारी जमीनो से हटाया अवैध कब्जा

मोहनलालगंज नगर पंचायत के गौरा गांव में गुरूवार को मंडलायुक्त के आदेश के बाद राजस्व व नगर पंचायत की संयुक्त टीमो ने 25करोड़ रूपये कीमत की 65बीघे बेशकीमती पशुचर व बंजर दर्ज सरकारी जमीनो से अवैध कब्जा हटाया।ज्ञात हो मोहनलालगंज नगर पंचायत के गौरा गांव में बंजर,पशुचर व तालाब समेत अन्य सरकारी जमीनो पर बिल्डरो समेत दबंगो द्वारा कब्जा किये जाने की सभासदो समेत ग्रामीणो ने स्थानीय तहसील अधिकारियो व समाधान दिवसो में दर्जनो शिकायते की थी।कार्यवाही ना होने पर ग्रामीणो ने मंडलायुक्त डा०रोशन जैकब से शिकायत कर करोड़ो कीमत की बेशकीमती सरकारी जमीनो से अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग की थी।मंडलायुक्त ने शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये मोहनलालगंज एसडीएम अंकित शुक्ला को तत्काल अवैध कब्जा हटवाये जाने के आदेश दिये थे‌।एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया गुरूवार को राजस्व व नगर पंचायत की संयुक्त टीमो को मौके पर भेजकर जांच के बाद सरकारी अभिलेखो में बंजर व पशुचर दर्ज गांटा स०-258,306,305 की 65बीघे सरकारी जमीन से जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जा हटवाकर नगर पंचायत के सुपुर्द की गयी।वही शुक्रवार को नगर पंचायत के मऊ गांव में भी राजस्व व नगर पंचायत की सयुंक्त टीमो ने‌ सरकारी अभिलेखो में ऊसर व तालाब दर्ज दस बिस्वा जमीन बिल्डरो के कब्जे से मुक्त कराई।

डीसीपी ने क्राइम मीटिगं में मातहतो के कसे पेंच,डीसीपी दक्षिणी ने क्राइम मीटिगं में थानेदारो को लंबित विवेचाओ के निस्तारण समेत अपराधो पर लगाम लगाने के दिये निर्देश

दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में डीसीपी निपुण अग्रवाल ने मातहतो के पेंच।उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए बैठक में मौजूद एसीपी व थानेदारो को प्रतिदिन क्षेत्र में पैदल गश्त करने के निर्देश दिये।अपराधो की समीक्षा बैठक के दौरान डीसीपी निपुण अग्रवाल ने एडीसीपी अमित कुमावत की मौजूदगी में अपराधो पर नियंत्रण के लिए एसीपी व थानेदारो के पेंच कसे।उन्होने नकबजनी,चोरी,लूट जैसी घटनाओं की रोकथाम के लिये थानेदारो को अपने-अपने क्षेत्रो गश्त बढाने के निर्देश दिये।उन्होंने कहा लंबित मामलों का शीघ्र विवेचना कर निस्तारण करें। विवेचना के अभाव में कोई भी मामला लंबित नहीं रहनी चाहिए।बड़ी घटनाओं को अजांम देने वाले अपराधियों को गिरफ्तार कर शीघ्र पर्दाफाश करें।अवैध शराब बनाने-बेचने समेत मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के लिये थानेदारो को कड़े निर्देश दिये।महिला अपराधो से जुड़ी शिकायतों के मामलो में त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिये।डीसीपी ने एसीपी समेत सभी थानेदारो को प्रतिदिन थाना क्षेत्रो के कस्बो,मुख्य बाजारो,चौराहो समेत गांवो में पैदल मार्च कर आम जनमानस से सवांद कर सुरक्षा का अहसास कराने के निर्देश दिये।उन्होने कहा प्रतिदिन अभियान चलाकर वाहनों के चेकिगं के साथ सदिग्धं व्यक्तियों की तलाशी लें।क्राइम मीटिंग में मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा,कृष्णानगर एसीपी विकास कुमार पांडे समेत सभी थानेदार मौजूद रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *