LUCKNOW:दायित्वों के प्रति लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई-निपुण अग्रवाल

-क्राइम मीटिंग मे डीसीपी ने किया थानावार अपराधो की समीक्षा

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय पर मगंलवार को डीसीपी निपुण अग्रवाल ने एडीसीपी अमित कुमावत की मौजूदगी में क्राइम मीटिंग के दौरान थानावार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि थाने पहुंचने वाले सभी फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुनकर निदान करें। दायित्वों के प्रति लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी‌ ने कुछ थाना प्रभारियों को सचेत किया कि कार्यशैली में सुधार लाएं।करीब तीन घंटे तक चली क्राइम मीटिंग में डीसीपी के तेवर कई बार सख्त दिखे। उन्होंने थानेवार समीक्षा कर अपराध के रोकथाम के उपाय भी बताए।डीसीपी ने कहा कि समय से निष्पक्ष विवेचना करें।लंबित विवेचनाओ की थानेदार समीक्षा की। कच्ची शराब बनती पाई गई तो जिम्मेदार पुलिसकमियों को जवाब देना होगा। रात्रि गश्त पर जोर दें। आईजीआरएस प्रार्थनापत्रों की गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध के निराकरण करें। बैंकों के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जाना चाहिए।

सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के साथ साथ डिजिटल वालेंटियर ग्रुप को अपडेट किया जाए। वांछित, इनामिया, जिलाबदर, एनबीडब्ल्यू के मामले अभियान चलाकर गिरफ्तारी किया जाए। शातिर अपराधियों की सूची तैयार कर गुंडा, गैंगस्टर की कार्रवाई करें। महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं में त्वरित कार्रवाई करें।

महिला हेल्प डेस्क पर आने वाले लोगों से अच्छा व्यवहार करें। भूमि विवाद के मामले में पुलिस और राजस्व टीम एक साथ मौके पर जाकर निस्तारण करे।मीटिंग में मोहनलालगंज एसीपी रजनीश वर्मा, गोसाईगंज एसीपी रिषभ रूणवाल समेत सभी थानेदार मौजूद रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *