मोहनलालगंज:दबंग भाईयो ने तीन युवको को जमकर पीटा,मौके से फरार,क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS

लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के डेबरिया-भरसवां निवासी लक्की ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते रविवार को वो जानवर चराने गया था,जहां छोटे छोटे बच्चे आपस में झगड़ा कर रहे थे तो बीच बचाव करने लगा।इस दौरान विपक्षी बब्लू यादव व नीरज मौके पर आ गये ओर बिना कुछ सोचे समझे जातिसूचक शब्दो का प्रयोग करते हुये लाठी डंडो से उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी इस दौरान बीच बचाव को आये अमित व आनन्द की भी पिटाई कर घायल कर दिया।जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुये मौके से भाग निकले।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी भाईयो के विरुद्व मारपीट समेत एसी/एसटी एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।

बुजुर्ग राजगीर की सदिग्धं परिस्थितियों में मौत

पीजीआई थाना क्षेत्र के डलौना गांव निवासी राजगीर सुखदीन(62वर्ष)बीते मगंलवार की दोपहर साइकिल से किसी काम के लिये निकले थे।लेकिन घर से कुछ दूर पर ही वो घायल अवस्था में अचेत पड़े मिले।सिर व पैर में चोट लगी थी ओर पास में ही साइकिल भी पड़ी हुयी थी।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन आनन-फानन बुजुर्ग को अचेत अवस्था में इलाज के लिये एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी लेकर गये।जहां मौजूद डाक्टर ने राजगीर को मृत घोषित कर दिया।बेटे सुनील ने बताया पिता ह्रदय रोग से ग्रासित थे ओर उनका इलाज चल रहा था।आशंका है हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गयी होगी।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक राजगीर के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

सहन की जमीन पर मिट्टी डालने के विवाद में मां-बेटो ने पड़ोसी को पीटा

निगोहां थाना क्षेत्र के मठ गांव में सहन की जमीन पर मिट्टी डालने के विवाद को लेकर मां-बेटो ने पड़ोसी युवक की लाठी डंडो से पिटाई कर घायल कर दिया।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस आरोपी बेटो समेत मां के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।उतरावां मजरा मठ गांव निवासी अनूप चन्द्र ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते रविवार को वि अपने घर के सहन के आस-पास मिट्टी डाल रहे थे तभी पड़ोसी दिलीप व उसके भाई दुर्गेश व मां राजरानी ने विरोध जताया ओर गाली-गालौज करने लगे मना करने पर उक्त सभी ने लाठी डंडो से उसकी पिटाई कर घायल कर दिया ओर जान से मारने की धमकी दी।थाना प्रभारी ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी बेटो व मां के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

सर्पदंश की शिकार महिला की झाड़-फूंक के चक्कर में गयी जान

निगोहां क्षेत्र के मस्तीपुर गांव में मगंलवार की दोपहर घर के भीतर एक महिला को सांप ने काट लिया। सर्पदंश का शिकार महिला का इलाज कराने के बजाय परिजन झाड़-फूंक के चक्कर में परेशान रहे। नतीजतन बिना उपचार के महिला की जान चली गयी।निगोहां के मस्तीपुर गांव निवासी सूरज ने बताया उसकी बहन सोनी(25वर्ष) का दो साल पहले पति से तलाक हो गया था जिसके बाद से वो मायके में ही रहती थी।भाई ने बताया मगंलवार को बहन सोनी मेला देखकर घर वापस आयी।जिसके बाद एक झरोखे में रखा कुछ सामान हाथ से निकालने के दौरान उसे सर्प ने काट लिया। चीखने-चिल्लाने पर परिजन दौड़े, लेकिन तब तक सांप वहां से भाग कर बिल में छिप गया। कुछ ही देर में सोनी की तबीयत बिगड़ने लगी। मौके पर जुटे लोगों की सलाह पर परिजन उसे मोहनलालगंज के गांव में झाड़-फूक कराने के लिए ओझा के पास ले गए। इससे सोनी की स्थिति और खराब हो गयी।हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन महिला को इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गये।जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद परिजन महिला के शव को वापस ले आये।मृतका के परिवार में छोटी बहन मोनी व दो भाई सूरज व सचिन है।

बिल्डर भाईयो पर धोखाधड़ी व पैसे हड़पने के दो और मुकदमें दर्ज,सरगना फरार

एच के इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कम्पनी बनाकर मोहनलालगंज कस्बे में कान्हा उपवन वैली के नाम प्लाटिंग साइड बनाकर भोले भाले लोगो को नक्शे पर सैकड़ो प्लाट बेचकर करोड़ो की ठगी करने वाले बिल्डर भाईयो के विरुद्व पुलिस ने एयरफोर्स कर्मी समेत एक अन्य ग्राहक की तहरीर पर धोखाधड़ी व पैसे हड़पने समेत अन्य धाराओं  में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।लेकिन अभी भी इस खेल का सरगना विनोद कुमार उपाध्याय फरार अभी भी फरार है ।मोहनलालगंज पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है।

एयरफोर्स कर्मी अखिलेख कुमार निवासी खनवर जनपद बलिया ने बताया मोहनलालगंज कस्बे में स्थित कान्हा उपवन वैली में 12लाख 64हजार रूपये में बिल्डर प्रमोद कुमार उपाध्याय व उसके भाई विनोद कुमार उपाध्याय निवासी पीजीआई से एक प्लाट खरीदा था लेकिन कब्जा आज तक नही दिया।वही दूसरी शिकायत कन्हैया कुमार पाण्डेय निवासी परेजी,सिवान जनपद बिहार ने करते हुये बताया बिल्डर भाईयो प्रमोद कुमार उपाध्याय व विनोद कुमार उपाध्याय से 1500वर्गफीट प्लाट 2018 में 13लाख20हजार रूपये में खरीदा था लेकिन प्लाट पर कब्जा नही दिया और  उल्टा धमकाते थे‌।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया पीड़ितो की शिकायत पर जांच के बाद ठगी के आरोपी बिल्डर भाईयो पर धोखाधड़ी व पैसे हड़पने समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।कम्पनी के निदेशक प्रमोद कुमार उपाध्याय समेत एक अन्य सह निदेशक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है,फरार विनोद कुमार उपाध्याय की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमों को लगाया गया है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *