- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS
लखनऊ।मोहनलालगंज क्षेत्र के पुरसेनी में स्थित मेगा स्टेट में रिटायर्ड सैन्यकर्मी उमेश कुमार यादव(40वर्ष)अपनी पत्नी मंजू यादव व परिवार के साथ रहते थे।पत्नी मंजू ने बताया शुक्रवार की सुबह पति उमेश कुमार हाइवे के किनारे टहल रहे थे तभी तेज रफ्तार स्कार्पियो ने उन्हे जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना के बाद सफारी को मौके पर छोड़कर भाग निकला।जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल सैन्यकर्मी को इलाज के लिये मोहनलालगंज सीएचसी लेकर गयी।जहां डाक्टर ने हालत गम्भीर देख ट्रामा टू रेफर कर दिया।जिसके बाद परिजन घायल सैन्यकर्मी को इलाज के लिये कंमाड हास्पिटल लेकर गये।जहां डाक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित पत्नी की तहरीर पर दुर्घटना करने वाले चार पहिया वाहन समेत अज्ञात चालक पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।
तेज रफ्तार डाला टायर फटने ने बाद हाइवे पर पलटा,चालक घायल
निगोहां थाना क्षेत्र के नगराम मोड़ के पास एक तेज रफ्तार डाला टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया।दुर्घटना में
चालक घायल घायल हो गया।लखनऊ के मडियावाँ थाना क्षेत्र के निवासी श्याम सुंदर डाले में सोलर पैनल व एंगल लादकर सीतापुर से प्रयागराज जा रहा था,वो जैसे ही निगोहां के नगराम मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक तेज रफ्तार डाला टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर लखनऊ रायबरेली हाइवे के बीच डिवाइडर में लगी ग्रील को तोड़ते हुए पलट गया इस दौरान हाइवे पर जाम लग गया।सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डाले में फंसे चालक को बाहर निकलवाकर इलाज के लिये अस्पताल भेजा पुलिस ने ट्रैक्टर व क्रेन की मदद से डाले को हाइवे से हटवाकर वाहनो का आवागमन शुरू कराया।
बिल्डर भाईयो पर धोखाधड़ी व पैसे हड़पने के तीन और मुकदमें दर्ज
एच के इंफ्राविजन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कम्पनी बनाकर मोहनलालगंज में कान्हा उपवन वैली के नाम प्लाटिंग साइड
बनाकर भोले भाले लोगो को नक्शे पर सैकड़ो प्लाट बेचकर करोड़ो की ठगी करने वाले बिल्डर भाईयो के विरुद्व पुलिस ने बुद्ववार को पीड़ितो की तहरीर पर धोखाधड़ी व पैसे हड़पने समेत अन्य धाराओ में तीन और मुकदमे दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया बीसीसी हाईट्स मोहनलालगंज के तहसीलदार सिंह ने सन 2018 मे बिल्डर भाईयो को तेरह लाख रूपए देकर अठारह सौ वर्ग फिट का प्लाट खरीदा था लेकिन प्लाट पर कब्जा अबतक नही मिला। दूसरा मुकदमा प्रयागराज के शैलेन्द्र सिंह ने दर्ज कराया है, इनका आरोप है कि सन 2022 मे इन्होने सोलह लाख रूपए देकर अपनी पत्नी के नाम दो हजार वर्ग फिट का प्लाट खरीदा था लेकिन न प्लाट पर कब्जा मिला और न ही रूपए वापस मिले। तीसरी एफआईआर सीवान बिहार की सुनीता देवी ने दर्ज कराई है। इनका आरोप है कि सन 2018 मे बिल्डर भाईयो ने इनसे ग्यारह लाख रूपए लेकर बारह सौ पचास वर्ग फिट के प्लाट का बैनामा किया था लेकिन प्लाट नही मिला। पुलिस ने तीनो क्रेताओ की तहरीर पर कंपनी के मालिक प्रमोद कुमार उपाध्याय, निदेशक विनोद कुमार उपाध्याय व भाई प्रभात कुमार उपाध्याय तथा प्रमोद की पत्नी सीमा उपाध्याय के विरूद्व धोखाधड़ी व पैसे हड़पने समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।वही फरार बिल्डर विनोद कुमार व उसके भाई प्रभात की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमो को लगाया गया है।
करोड़ो की ठगी में शामिल बिल्डर की पत्नी गिरफ्तार,भेजा जेल
मोहनलालगंज कस्बे में कांहा उपवन के नाम से प्लाटिंग साइड बनाकर सैकड़ो लोगो को नक्शे में प्लाट बेचकर करोड़ो की ठगी
के खेल में शामिल बिल्डर की पत्नी को बुद्ववार को पुलिस से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।जहां से उसे जेल भेज दिया गया।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया एचके इंफ्रा विजन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कम्पनी बनाकर प्रमोद कुमार उपाध्याय व उसकी पत्नी सीमा उपाध्याय व भाई विनोद उपाध्याय व प्रभात उपाध्याय ने मोहनलालगंज कस्बे में कांहा उपवन वैली नाम से प्लाटिंग साइड बनाकर सेना व अर्धसैनिक बलो के जवानो समेत सैकड़ो भोले भाले लोगो को अपने जाल में फंसाकर नक्शे में प्लाट बेच दिया था ओर कुछ सालो में कब्जा देने की बात कही थी लेकिन सालो बीत जाने के बाद जालसाज भाईयो ने खरीददारो को प्लाटो पर कब्जा नही दिया था।जिसके बाद से सैकड़ो पीड़ितो ने पुलिस से शिकायत कर बिल्डर भाईयो पर कड़ी कार्यवाही की मांग की थी।पीड़िता प्रतिमा भारती निवासी दामोदरनगर थाना आलमबाग के द्वारा प्लाट देने के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री कर 8लाख75हजार रूपये हड़पने का बिल्डर प्रमोद व उसकी पत्नी सीमा समेत भाई विनोद के विरूद्व मुकदमा दर्ज कराया गया था।बुद्ववार को प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह ने महिला कास्टेबल वैशाली चौधरी समेत पुलिस टीम के साथ सीमा उपाध्याय निवासी राजागांव खरौनी,थाना बांसडीह जनपद बलिया वर्तमान पता ओमेक्स सिटी थाना बिजनौर को सुशान्त गोल्फ सिटी के नीलमथा से गिरफ्तार किया।सीमा के पति प्रमोद उपाध्याय समेत मदनराम को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।एसीपी ने बताया महिला जालसाज सीमा के विरूद्व धोखाधड़ी,जालसाजी व पैसे हड़पने के सात मुकदमें दर्ज हुये थे।
भाजपा नेता के पति की स्कूटी में कार ने मारी टक्कर,गम्भीर घायल
भाजपा की पूर्व मंडल अध्यक्ष श्याम प्यारी निवासी गढी लोधपुरवा नगराम ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया बीते सोमवार को
पति गुडडू बच्चो से मिलने साउथसिटी जा रहे थे,पति जैसे ही मोहनलालगंज के निशा ढाबे के पास पहुंचे ही थे की तभी तेज रफ्तार का कार ने पति की स्कूटी में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना में पति गुड्डू गम्भीर रूप से घायल हो गये।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घायल पति को इलाज के लिये सीएचसी लेकर गयी।जहां मौजूद डाक्टर ने हालत गम्भीर देख इलाज के लिये ट्रामा टू रेफर कर दिया।जहां भर्ती कर पति का इलाज जारी है।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़िता की तहरीर पर कार समेत अज्ञात चालक के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी हैं।
मोहद्दीनपुर में चार बीघे सरकारी जमीन से हटा अवैध कब्जा
मोहनलालगंज तहसील के मोहद्दीनपुर गांव में बुधवार को राजस्व टीम ने चकमार्ग व पशुचर की एक करोड़ बीस लाख रूपय
कीमत की चार बीघे के करीब सरकारी जमीन से जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जा हटाया।एसडीएम अंकित शुक्ला ने बताया बीते सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रधान ने मोहद्दीनपुर ग्राम में सरकारी अभिलेखो में चकमार्ग दर्ज गांटा स०-150 व पशुचर दर्ज गांटा स०-117 की लगभग चार बीघे जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की थी,बुद्ववार को लेखपाल सतेन्द्र कुमार,रमेश कुमार व सुशील गुप्ता समेत गठित राजस्व टीम को मौके पर भेजकर पैमाईश कराये जाने के बाद जेसीबी मशीन की मदद से टीम ने चार बीघे के करीब सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाया।एसडीएम ने बताया अवैध कब्जा हटायी गयी भूमि की बाजारू कीमत एक करोड़ बीस लाख रूपये के आस-पास है।
रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियो में पड़ा मिला अज्ञात युवक का शव
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गोपालखेड़ा गांव के बाहर रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियो में बीते मगंलवार को एक अज्ञात युवक का शव पड़ा देख ट्रैक की सफाई कर रहे कर्मचारियो ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी थी।स्टेशन मास्टर की सूचना के बाद मौके पर पहुंची मोहनलालगंज पुलिस ने मृतक युवक के कई दिन पुराने शव को कब्जे में लेकर कपड़ो के आधार पर आस-पास गांवो के लोगो को बुलाकर शिनाख्त कराने के प्रयास किये थे लेकिन नाकाम रही।जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया मृतक युवक की उम्र 35-40वर्ष के आस-पास लग रही थी उसने काली टीशर्ट व काली जींस व काली अंडर वियर पहन रखी थी ओर जामा तलाशी में जींस की अगली बायी जेब में सौ रूपये की एक नोट व कुछ सिक्के मिले थे।आस-पास गांवो के लोगो को मौके पर बुलाकर शिनाख्त कराने के प्रयास भी किये गये लेकिन पहचान नही हो सकी।प्रथम दृष्टया शव को देखने से ये प्रतीत हो रहा था ट्रेन में यात्रा के दौरान गिरने से युवक की मौत हो गयी होगी,शव ट्रैक के नीचे झाड़ियो में गिर जाने से किसी की नजर नही गयी होगी स्थित देखकर लग रहा था शव कम से कम पांच से सात दिन पुराना होगा।मृतक के कपड़ो व हुलिये के आधार पर आस-पास जनपदो में सम्पर्क कर शिनाख्त कराने के प्रयास किये जा रहे है।ग्रामीणो ने शव झाड़ियो में पानी में पड़ा होने के चलते हत्या किये जाने की आंशका जताई है।
बहू को प्रताड़ित कर घर से निकालने वाले पति समेत ससुरालीजनो पर मुकदमा दर्ज
नगराम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने एसीपी मोहनलालगंज से उनके कार्यालय में मिलकर लिखित शिकायत करते हुये
बताया उसका विवाह 2022 में अर्जुन निवासी रामपुर गढी जमुनी थाना निगोहां से हुआ था,शादी के कुछ दिन तक सब ठीक रहा लेकिन कुछ माह बीतने के बाद दो लाख रूपये दहेज की मांग को लेकर पति व ससुर सहजराम,सास सहदेई,जेठ कौशल व जेठानी सरिता व देवर दीपू उसे प्रताड़ित करने लगे।
गर्भवती होने पर चरित्र पर उगलिंया उठाते हुये उक्त सभी ने बुरी तरह पिटाई कर दी जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गयी ओर अस्पताल में समय से पहले सात माह में ही बच्चे को जन्म दिया।जिसके बाद ससुरालीजनो की प्रताड़ना और बढने लगी।26अप्रैल2023 को आरोपियो ने उसे व बच्चे को जान से मारने की नियत से बुरी तरह पिटा जिसके बाद वो बेहोश हो गयी।होश में आने पर पति समेत ससुरालीजनो से उसे घर से बाहर निकाल दिया।जिसके बाद अपने मायके वालो को फोन किया तो वो उसे लेकर निगोहां थाने गये।जहां शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की।एसीपी रजनीश वर्मा ने पीड़िता की शिकायत को गम्भीरता से लेते हुये निगोहां पुलिस को मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही के निर्देश दिये।जिसके बाद पुलिस ने पति समेत सात के विरूद्व दहेज प्रथा,प्रताड़ना समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गयी है।
