- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी सरकार नें सोमवार को 23 आईएएस और इक्कीस पीसीएस अफसरों के तबादले किये है।बदले गये सभी अफसरों को तत्काल अपना कार्यभार गृहण करने का यूपी सरकार ने निर्देश दिया है ।
23 आईएएस अफसर बदले गये
सोमवार को जिन आईएएस अफसरों के तबादले हुए है उनमें नेहा शर्मा, जिलाधिकारी, गोण्डा से प्रभारी महानिरीक्षक, निबंधन बनाया गया है। वही मोनिका रानी, जिलाधिकारी, बहराईच से विशेष सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं अपर महानिदेशक, स्कूल शिक्षा व गौरव दयाल, मंडलायुक्त, अयोध्या से सचिव, गृह विभाग बनाये गये है। राजेश कुमार, सचिव, गृह एवं सतर्कता विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से मंडलायुक्त, अयोध्या व श्री कृष्णा करूणेश, जिलाधिकारी, गोरखपुर से अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा बनाये गये है।
दीपक मीणा, जिलाधिकारी, गाजियाबाद सेजिलाधिकारी, गोरखपुर व रवीन्द्र कुमार मंदर, जिलाधिकारी, प्रयागराज से जिलाधिकारी, गाजियाबाद बनाये गये। मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर से जिलाधिकारी, प्रयागराज व मेधा रूपम, जिलाधिकारी, कासगंज से जिलाधिकारी, गौतमबुद्ध नगर व प्रणय सिंह, अपर आयुक्त (प्रशासन), गन्ना एवं प्रबंध निदेशक, उ०प्र० चीनी निगम लि० से जिलाधिकारी, कासगंज व आलोक सिंह, जिलाधिकारी, कानपुर देहात से विशेष सचिव, राज्य सम्पत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन एवं राज्य सम्पत्ति अधिकारी, उत्तर प्रदेश व कपिल सिंह, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से जिलाधिकारी, कानपुर देहात व अक्षय त्रिपाठी जिलाधिकारी ललितपुर से जिलाधिकारी, बहराइच व श्री डुली, विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन से जिलाधिकारी, ललितपुर व पवन कुमार गंगवार, विशेष सचिव, राज्य सम्पत्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा राज्य सम्पत्ति अधिकारी, उत्तर प्रदेश से जिलाधिकारी, मिर्जापुर व प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी मिर्जापुर से जिलाधिकारी, गोण्डा व जयनाथ यादव, संयुक्त निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण निदेशालय, उत्तर प्रदेश से विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा, उत्तर प्रदेश शासन व प्रणता ऐश्वर्या, विशेष सचिव, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से मुख्य विकास अधिकारी, सीतापुर व मिनिष्ती एस., सचिव, वित्त विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश बनाये गये है।
प्रमोद कुमार उपाध्याय, गन्ना आयुक्त, उत्तर प्रदेश व डा0 सारिका मोहन, सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन से सचिव वित्त विभाग उत्तर प्रदेश शासन व अमृत त्रिपाठी, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी से सचिव उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन बनाये गये। वही बिमल कुमार दुबे, मंडलायुक्त, झांसी वर्तमान पद के साथ मुख्य कार्यपालक अधिकारी, बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण, झांसी के पद का अतिरिक्त प्रभार भी देखेंगे।
इक्कीस पीसीएस अफसरों के तबादले
बदले गये अफसरों में अनूप कुमार, अपर जिलाधिकारी (नगर), आगरा सेसंयुक्त निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ व यमुनाधर चौहान, प्रधान प्रबन्धक, सहकारी चीनी मिल संघ, लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (नगर), आगरा व रामकेश सिंह, उपजिलाधिकारी, कन्नौज से प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ व बृजेश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) अमरोहा से संयुक्त निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय, लखनऊ बनाये गये।
गरिमा सिंह अपर आयुक्त, मेरठ मण्डल, मेरठ से अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), अमरोहा व राकेश कुमार पटेल अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) कासगंज से अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ व दिग्विजय प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, इटावा से अपर जिलाधिकारी (वि०रा०), कासगंज व राजेन्द्र बहादुर, उप जिलाधिकारी, इटावा से नगर मजिस्ट्रेट, इटावा व अम्बरीश कुमार बिन्द, अपर जिलाधिकारी (वि०रा०) रामपुर अपर आयुक्त मेरठ मंडल व संदीप कुमार वर्मा, नगर मजिस्ट्रेट, रामपुर से अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामपुर व रेशमा सहाय, उप जिलाधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से उप जिलाधिकारी कन्नौज व रेणुका दीक्षित, उप जिलाधिकारी, यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण से उप जिलाधिकारी इटावा बनाया गया है।
राजेश कुमार अपर जिलाधिकारी (वि/रा) बाँदा से प्रधान प्रबंधक उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ व कुमार धर्मेन्द्र प्रधान प्रबन्धक, उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ से अपर जिलाधिकारी (वि/रा), बांदा व सालिक राम उपजिलाधिकारी, गाजीपुर से नगर मैजिस्ट्रेट, रामपुर व अतुल कुमार उपजिलाधिकारी सम्बद्ध राजस्व परिषद, लखनऊ से उपजिलाधिकारी, गाजीपुर व शैलेन्द्र प्रताप उपजिलाधिकारी सम्बद्ध राजस्व परिषद, लखनऊ से उपजिलाधिकारी, सुलतानपुर व अरुण कुमार उपजिलाधिकारी सम्बद्ध राजस्व परिषद, लखनऊ से उपजिलाधिकारी, कौशाम्बी व संजय कुमार उपजिलाधिकारी सम्बद्ध राजस्व परिषद, लखनऊ से उपजिलाधिकारी, फतेहपुर व प्रवीण द्विवेदी कुमार उपजिलाधिकारी सम्बद्ध राजस्व परिषद, लखनऊ से उपजिलाधिकारी, मुजफ्फर नगर व श्रीराम यादव व उपजिलाधिकारी सम्बद्ध राजस्व परिषद, लखनऊ से उपजिलाधिकारी, हापुड़ बनाया गया है।
