-पकड़े गये आरोपी मुस्लिम नव युवको को गैर मुस्लिमों के प्रति भड़का कर उनमे पैदा करते थे आक्रोश, भारत विरोधी, आपराधिक गतिविधियों की भी देते थे प्रेरणा
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ। यूपी एटीएस नें भारत विरोधी आपराधिक षड्यंत्र रचने व साम्प्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने का मंसूबा रखने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश नें बताया कि यूपी एटीएस देश विरोधी तत्वों पर सतर्क निगरानी रख रही है। इसी कड़ी में पता चला कि एक व्हाट्सएप ग्रुप “रिवाइविंग इस्लाम” है, जिसके तीन एडमिन सहित लगभग 400 पाकिस्तानी सदस्य है। इस ग्रुप मे एक नंबर उत्तर प्रदेश का भी जुड़ा है।
एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश नें बताया कि जानकारी मिली कि इस मोबाइल नंबर का धारक अजमल अली पुत्र असगर खान, निवासी ग्राम-देहरा निकट अमरोहा, पोस्ट-अव्वलपुर, थाना-नौगावा सादात, जिला अमरोहा है।यह विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से राष्ट्रविरोधी व गैर मुस्लिम धर्म के व्यक्तियों के प्रति कट्टरपंथी विचारधारा को प्रसारित-प्रचारित कर रहा है।इसे पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय पर बुलाया गया था जिसने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह व्हाट्सएप पर रिवाइविंग इस्लाम ग्रुप के अलावा अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कई पाकिस्तानी व्यक्तियो के संपर्क में था।एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश नें बताया कि इसने यह भी बताया कि वह एक इंस्टाग्राम आईडी जिसका प्रयोगकर्ता डा० उसामा माज शेख पुत्र माज शेख निवासी निकट दरगाह, बदलापुर गाँव, थाना बदलापुर पश्चिमी, जिला थाणे, राज्य महाराष्ट्र है।से भी जुड़ा था।जिसे वह अपना सीनियर व मेन्टोर मानता था। डा० उसामा से उसकी इंस्टाग्राम व सिगनल ऐप के माध्यम से भारत-विरोधी बातें होती थी तथा भारत की चुनी हुई सरकार गिराकार शरिया लागू करने की बात की जाती थी।
एडीजी क़ानून व्यवस्था अमिताभ यश नें बताया कि इसको लेकर बीती एक अगस्त को धारा-148/152 बीएनएस, थाना- एटीएस, लखनऊ में दर्ज कर अजमल को गिरफ्तार कर नियमानुसार न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। इसी क्रम में सोमवार को डा0 उसामा माज शेख पुत्र माज शेख निवासी निकट दरगाह, बदलापुर गाँव, थाना बदलापुर पश्चिमी, जिला थाणे, राज्य महाराष्ट्र को यू.पी. ए.टी.एस. द्वारा थाणे पुलिस व ए.टी.एस. महाराष्ट्र के सहयोग से गिरफ्तार किया गया।इन दोनो आरोपियों नें सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म्स के माध्यम से कई पाकिस्तानी व्यक्तियो से सम्पर्क में थे तथा हिंसात्मक जिहाद के माध्यम से भारत में गजवा-ए- हिन्द करके शरिया का कानून लागू करना चाहते थे।यह दोनो आरोपी मुस्लिम नव युवको को गैर मुस्लिमों के प्रति भड़का कर उनमे रोष पैदा करते थे तथा उनको भारत विरोधी, आपराधिक गतिविधियों हेतु प्रेरित करते थे।
