मोहनलालगंज:जांच को गयी महिला मरीज की एम्बुलेंस में मौत,परिजनो ने कांटा हगांमा,क्लिक करें और भी खबरें

-परिजनो का आरोप महिला मरीज को सांस लेने में दिक्कत के बाद भी बिना आक्सीजन सपोर्ट वाली एम्बुलेंस से जांच के लिये भेजा,वापसी के दौरान मेडिकेयर हास्पिटल गेट पर महिला ने तोड़ा दम

-मृतका के बेटे ने संचालक समेत डाक्टर की लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाते हुये पुलिस को कार्यवाही के लिये दी तहरीर

  • REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।रायबरेली जनपद के बछरावा थाना क्षेत्र के भवानीखेड़ा निवासी भाकियू भानु गुट के मजदूर मोर्चा के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ने बताया मां किरन सिंह(55वर्ष) को बीते शुक्रवार की देर रात अचानक तबीयत खराब होने पर मोहनलालगंज के हरकंशगढी में स्थित मेडीकेयर हास्पिटल लाकर भर्ती कराया था.जहां डाक्टर सुनील ने इलाज शुरू किया लेकिन हालत बिगड़ती चली गयी।जिसके बाद डाक्टर सुनील कुमार से मां को मेडिकल कालेज रेफर किये जाने कही तो उन्होने सुबह एक जांच होने के बाद तबीयत में सुधार होने की बात कही।शनिवार की सुबह मां को बिना आक्सीजन व प्रशिक्षित स्टाप के बगैर एक एम्बुलेंस से पीजीआई के प्रथम डायग्नोस्टिक सेंटर में जांच के लिये भेजा।जहां से जांच कराकर वापसी के दौरान हास्पिटल के बाहर ही मां की एम्बुलेंस में मौत हो गयी।जिसके बाद परिजन हास्पिटल संचालक व डाक्टर की लापरवाही से महिला की मौत होने का आरोप लगाकर हंगामा करने लगे।परिजनो का आरोप था सांस लेने में दिक्कत के साथ ही तबीयत ज्यादा गड़बड़ होने के बाद भी बिना आक्सीजन सपोर्ट के मां को जांच के लिये भेज दिया गया था।आक्सीजन ना मिलने के कारण ही मां की जान चली गयी।जानकारी पाकर भाकियू के काफी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गये ओर संचालक व डाक्टर पर कार्यवाही की मांग को लेकर जमकर हगांमा कांटा ।सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भाकियू पदाधिकारियो समेत पीड़ित परिजनो को समझा बुझाकर शांत कराकर मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।मृतका के बेटे ने संचालक समेत डाक्टर पर कार्यवाही के लिये पुलिस को लिखित तहरीर दी।इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया परिजनो ने हास्पिटल संचालक व डाक्टर की लापरवाही से महिला मरीज की मौत का आरोप लगाया है।पीएम रिपोट में मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

सिसेंडी में व्यापार मंडल पदाधिकारियो ने किया झंडारोहण

सिसेण्डी बाजार मे स्वतंत्रता दिवस पर व्यापार मंडल पदाधिकारियो ने झंडारोहण किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी निशा नाथ पाण्डेय ने तिरंगा फहराया।समाजसेवी ललित दीक्षित ने कहा कि आजादी हमे बहुत त्याग व बलिदान से मिली है, आजादी के लिए हमारे पूर्वजो ने प्राण न्योछावर किए है जिसके बाद यह अवसर हमे मिला है इसलिए अब हमे देश को अखण्ड व विकसित बनाने के लिए हम सबको मिलकर काम करना होगा। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष इमरान खान, व्यापार मंडल के महामंत्री विरेन्द्र शुक्ला सोनू, सुनील गुप्ता, सुल्तान, संजय सिंह, अब्दुल हामिद, सईद अख्तर, प्रदीप गुप्ता, सुशील सिंह, राजू साहू, राजू, हासिम, डाक्टर अल्ताफ, प्रदीप सिंह, इकरार, मनोज मिश्रा समेत तमाम व्यापारी व कस्बे के लोग मौजूद रहे।

मोहनलालगंज में सरकारी कार्यालयो व स्कूलो में हुआ झंडारोहण
-दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय पर डीसीपी ने किया झंडारोहण,पुलिसकर्मियो को दिलाई शपथ

देश की आजादी का 79वां स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय समेत मोहनलालगंज क्षेत्र के सभी सरकारी कार्यालयों से लेकर स्कूलो में झंडारोहण किया गया।स्कूलो में छात्र-छात्राओ ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय पर डीसीपी निपुण अग्रवाल ने एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार समेत सभी अधिकारियो व कर्मचारियो की मौजूदगी में झंडारोहण किया।उन्हो‌‌ने पुलिसकर्मियों को देश के संविधान के प्रति जागरूक करते हुए शपथ दिलाई।मोहनलालगंज कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक व पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में झंडारोहण किया।मोहनलालगंज तहसील में नायाब तहसीलदार गुरूप्रीत सिंह ने अधिकारियो व कर्मचारियो की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया।ब्लाक मुख्यालय पर ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला ने बीडीओ आशुतोष श्रीवास्तव समेत सभी अधिकारियो व कर्मचारियो की मौजूदगी में झंडारोहण किया।नगर पंचायत कार्यालय मोहनलालगंज में चेयरमैन राजेश रावत ने अपने प्रतिनिधि अजय पांडे व ईओ अंकिता देवी समेत कर्मचारियों की मौजूदगी में झंडारोहण कर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।सीएचसी में अधीक्षक डा० दिवाकर ने डाक्टरो व कर्मचारियों की मौजूदगी में झंडारोहण किया।नगराम थाने में प्रभारी विवेक कुमार चौधरी व निगोहां थाने में प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में झंडारोहण कर पुलिसकर्मियो को शपथ दिलाई।मोहनलालगंज के यूपीएएल फैक्ट्री में महाप्रबंधक जी एन श्रीवास्तव ने आशीष गुप्ता समेत कर्मचारियों की मौजूदगी मे झंडारोहण कर मिठाई बांटने के साथ ही अच्छा कार्य कर‌ने वाले कर्मचारियो को सम्मानित किया।

बलराम कृष्ण एकेडमी के छात्र-छात्राओ ने निकाली तिरंगा यात्रा

मोहनलालगंज के अतरौली में स्थित बलराम कृष्ण एकेडमी में शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।संस्थान के प्रबंधक अनिल कुमार शुक्ला ने प्रधानाचार्य डाक्टर नीतू मिश्रा समेत सभी शिक्षको व छात्र-छात्राओ की मौजूदगी में झंडारोहण किया।जिसके बाद छात्र-छात्राओ ने देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमो की प्रस्तुती दी।प्रबंधक समेत प्रधानाचार्य के नेतृत्व में शिक्षको व छात्र-छात्राओ ने एकेडमी से तिरंगा यात्रा निकली।जिसके बाद भारत माता की जय व वंदे मातरम् के जयघोष के साथ मोहनलालगंज कस्बा होते हुये तिरंगा यात्रा वापस एकेडमी में आकर समाप्त हुयी।इस मौके पर एन एस एस कार्यक्रम अधिकारी डाक्टर दीप लता गुप्ता समेत सभी शिक्षक व छात्र-छात्राये मौजूद रही।

एसडीएम ने निगोहां में सरकारी तालाब में पकड़ा अवैध खनन,एक जेसीबी व डम्फर सीज

मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के निगोहां गांव में सरकारी तालाब की जमीन पर अवैध खनन की सूचना के बाद शनिवार की देर रात एसडीएम पवन पटेल ने राजस्व टीम के साथ मौके पर छापेमारी कर एक जेसीबी मशीन समेत डम्फर पकड़ा।छापेमारी के दौरान खनन माफिया अपने गुर्गो व कई डम्फरो के साथ मौके से भाग निकला।एसडीएम ने मौके से पकड़े गये जेसीबी व डम्फर को निगोहां पुलिस के सुपुर्द कर सीज करने के आदेश दिये।जिसके बाद पुलिस ने दोनो वाहनो को सीज किया।क्षेत्रीय लेखपाल की तहरीर पर सरकारी जमीन से अवैध मिट्टी खनन करने वाले एक खनन माफियाओ पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।एसडीएम पवन पटेल ने बताया बीते शनिवार की देर रात निगोहां गांव के बाहर स्थित सरकारी तालाब गांटा स०-564क में जेसीबी मशीन व डम्फरो की अवैध खनन किये जाने की सूचना के बाद राजस्व टीम के साथ मौके पर छापेमारी की गयी।इस दौरान मौके से एक जेसीबी मशीन व एक डम्फर को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया।वही अंधेरे का फायदा उठाकर खनन माफिया व उसके गुर्गे कुछ एक डम्फरो के साथ मौके से भाग निकले।एसडीएम ने खनन कार्य में संलिप्त डम्फर व जेसीबी मशीन को निगोहां पुलिस के हवाले किया जिसके बाद पुलिस ने दोनो वाहनो को सीज कर जुर्माने की कार्यवाही के किये खनन विभाग को रिपोट भेजी।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया हल्का लेखपाल अशोक कुमार वर्मा की तहरीर पर सरकारी तालाब की जमीन से अवैध मिट्टी खनन के आरोपी अर्पित मिश्रा निवासी निगोहां के विरूद्व मुकदमा दर्ज कर जांच व तलाश शुरू कर दी गयी है।एसडीएम ने बताया सरकारी तालाब की जमीन से 225घनमीटर मिट्टी की अवैध रूप से खुदाई की गयी हैं।

 नगराम व निगोहां में सर्पदंश से दो की मौत

निगोहां व नगराम क्षेत्र में सर्पदंश से महिला समेत दो की मौत हो गयी।पहली घटना निगोहां के उदयपुर गांव में हुयी,यहा रहने वाले ज्ञानेन्द्र कुमार की पत्नी रामपति(41वर्ष) को बीते शुक्रवार की देर रात सोने के दौरान जहरीले सर्प ने डस लिया।जिसके बाद परिजन आनन फानन इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर गये जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गयी।मृतका के परिवार में दो बेटे अमन,देवा व दो बेटिया निशा शालिनी है।दूसरी घटना नगराम क्षेत्र के विशुनखेड़ा गांव में हुयी,यहा रहने वाले किसान रामदास(50वर्ष) को बीते गुरूवार की देर रात एक जहरीले सर्प ने डस लिया।जिसके बाद परिजन आनन फानन किसान की हालत बिगड़ने पर इलाज के लिये सिविल अस्पताल ले गये।जहां इलाज के दौरान किसान की मौत हो गयी।जिसके बाद पुलिस ने मृतक किसान के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।मृतक किसान के परिवार में चार बेटे राजेन्द्र,रामसमुझ,रमेश व रामराज है।

 मोहनलालगंज, निगोहां,नगराम थानो में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गयी

मोहनलालगंज कोतवाली समेत निगोहां व नगराम थानो में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई गयी।थानो में बने राधा कृष्ण मंदिरो को फूलो व लाइटो की झालर से सजाया गया था।वही सांस्कृतिक कार्यक्रम में म्यूजिकल ग्रुपो द्वारा भगवान कृष्ण के विभिन्न रूपो की सुंदर -सुंदर झांकियो व गायको के भजनो ने लोगो का मन मोह लिया।रात बारह बजे भगवान कृष्ण का जन्म होते ही थाना प्रभारियो ने हवन- पूजन व आरती की।जिसके बाद भगवान को भोग लगाकर सभी को प्रसाद वितरण किया गया।मोहनलालगंज कोतवाली में बने राधा कृष्ण मंदिर में प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवंत सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियो संग पूजा अर्चना की।निगोहां थाने में बने राधा कृष्ण मंदिर में प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने परिवार व पुलिसकर्मियों संग पूजन व आरती कर प्रसाद वितरित किया।नगराम थाने में बने राधा कृष्ण मंदिर में प्रभारी विवेक कुमार चौधरी ने पुलिसकर्मियो संग पूजा अर्चना कर प्रसाद वितरित किया।तीनो ही थानो में जन्माष्टमी पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।भंडारो में जनप्रतिनिधियो व क्षेत्रीय लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।इस मौके पर एसीपी रजनीश वर्मा,ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,व्यापार मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र दीक्षित,प्रधान अभय कान्त दीक्षित समेत काफी संख्या में क्षेत्रीय लोगो ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

लैट्रीन टैंक की खुदाई के दौरान मजदूरो को दिखा नर कंकाल

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के नेवलखेड़ा गांव के एक मकान में बीते शनिवार को लैट्रीन टैंक की खुदाई के दौरान मानव कंकाल दिखने पर मजदूरो ने ठेकेदार को सूचना दी‌।जिसके बाद मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने मिट्टी पटाकर बंद करा दी लेकिन पूरे गांव में नरकंकाल दिखने की सूचना फैलने से हड़कम्प मच गया।सूचना के बाद पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर ठेकेदार को बुलाकर खुदाई के दौरान नरकंकाल दिखने वाली जगह पर मिट्टी में मिली कुछ हड्डियो को जांच के लिये भेजा।हालाकि ग्रामीणो की माने तो मौके पर पहुंची पुलिस ने नरककांल मिलने वाली जगह की खुदाई नही करायी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहनलालगंज के नेवलखेड़ा गांव में श्याम निर्मल का मकान है,लेकिन वो काफी समय से परिवार सहित दिल्ली में रहते है जिसके चलते मकान बंद रहता है।ग्रामीणो की माने तो कुछ दिनो पहले श्याम निर्मल अपने घर आये थे ओर लैट्रीन का टैंक बनवाने के लिये ठेका दे दिया था ओर वापस दिल्ली चले गये थे।बीते शनिवार को मकान के अंदर टैंक खुदाई के दौरान मजदूरो ने पांच फिट के करीब मिट्टी हटाई तो जमीन के अंदर से बदबू आयी जिसके बाद खुदाई की तो मानव कंकाल जैसा कुछ दिखा जिसके बाद मजदूर सहम गये ओर खुदाई बंद कर ठेकेदार को सूचना दी।जिसके बाद मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने आनन फानन मिट्टी समेत मसाला डलवाकर खोदी गयी जगह को पाट दिया।लेकिन मकान के अंदर खुदाई के दौरान नरकंकाल दिखने की सूचना गांव में फैल गयी।जिसके बाद पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुये ठेकेदार को मौके पर बुलाकर खोदी गयी जगह पर मिट्टी में पड़ी कुछ हड्डियो को शील कर जांच के लिये भेजा।एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया टैंक की खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिलने की आंशका जताई गयी थी,पुलिस टीम को मौके पर भेजकर मिट्टी में मिली कुछ हड्डियो को जांच के लिये भेजा है.जांच रिपोट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।ग्रामीणो की माने उक्त जगह पर बहुत पहले शव दफन होते थे।

तिरंगा यात्रा में घुसी हूटर व काली फिल्म लगी थार जीप पुलिस ने की सीज

स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को मोहनलालगंज कस्बे में एसीपी रजनीश वर्मा व प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह पुलिस फोर्स के साथ भाकियू की तिरंगा यात्रा को कस्बे से निकलवा रहे थे तभी एक महिंद्रा थार गाड़ी, जिसका नंबर यूपी 32एनवाई7788 था अवैध रूप से हूटर बजाते हुये तिरंगा यात्रा में घुस गयी जीप के शीशो पर काली फिल्म भी लगी हुई है.जिसके बाद उक्त थार जीप को पुलिस फोर्स ने रोककर थाने ले जाकर जांच की तो अवैध रूप से हूटर लगा हुआ था और काली फिल्म भी नियमों का उल्लंघन कर रही थी. यातायात को बाधित करने के कारण, पुलिस ने गाड़ी से अवैध हूटर और काली फिल्म हटवाई और मोटर वाहन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *