ई.ओ. डब्ल्यू नें उर्वरक सब्सिडी घोटाले के आरोपी मनमोहन को किया मुजफ्फरनगर से किया गिरफ्तार

मिलकर किया लाखो का  गबन, दबा गया सरकारी रकम, अन्य की तलाश जारी

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। यूपी का आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ई.ओ. डब्ल्यू)नें उर्वरक सब्सिडी घोटाले के आरोपी मनमोहन कुमार भर्तिया को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया है। ई.ओ. डब्ल्यू की डीजी नीरा रावत नें बताया कि भारत सरकार की श्रेणी-बी में वर्गीकृत इकाई उर्वरक निर्माता फर्म मैसर्स अवध फर्टिलाइजर्स प्रा0 लि0 मिहीपुरवा, बहराइच नें मुजफ्फरनगर की फर्म पीताम्बर ट्रेडर्स व अन्य फर्मों से उर्वरक का रॉ मटेरियल मंगाया जाता था। मैसर्स अवध फर्टिलाइजर्स प्रा0 लि0 के प्रबन्ध निदेशक और निदेशकगण व अन्य अधिकारी और कर्मचारियों नें वर्ष 1998 से 2000 में रॉक फास्फेट एवं सिंगल सुपर फास्फेट की बिक्री में फर्जी और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर उर्वरक उत्पादन के लिए कच्चे माल के विक्रेता फर्मों से मिलीभगत करके खाद पर मिलने वाली सब्सिडी (अनुदान) की धनराशि लगभग 1,28,000,00 रूपये का गबन कर लिया।डीजी ई.ओ. डब्ल्यू नें बताया कि इसको लेकर विशेष अनुसंधान शाखा (कृषि) जनपद लखनऊ नें प्रकरण की अनियमितता के सम्बन्ध में जांचोपरांत 22 मार्च 2006 को थाना मोतीपुर जनपद बहराइच में धारा-467/468/471 /477ए /409/420/120बी आईपीसी का मुकदमा दर्ज कराया गया। इस मुकदमे की प्रारम्भिक विवेचना थाना स्थानीय मोतीपुर बहराइच से हुई।ई.ओ.डब्ल्यू की डीजी नीरा रावत नें बताया कि उ0प्र0 शासन के आदेशानुसार 30 जून 2006 को यह विवेचना ई0ओ0डब्लू0 को सौपी गयी। विवेचना में ग्यारह लोगो को दोषी पाया गया था, जिनमें दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है तथा पांच आरोपी के विरुद्ध आरोप-पत्र न्यायालय में प्रेषित किया जा चुका है।डीजी ई.ओ.डब्लू. नें बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये गये अभियान “शिकंजा” के ई0ओ0डब्लू0 टीम नें वांछित आरोपी मनमोहन कुमार भर्तिया निवासी 58 घरकर्ती, नई मण्डी, मुजफ्फरनगर को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया। वांछित मनमोहन कुमार भर्तिया फर्म- पीताम्बर ट्रेडर्स, मुजफ्फरनगर का व्यवस्थापक और आपूर्तिकर्ता था। शेष तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *