-राजधानी के थानाक्षेत्र मडियांव के आईआईएम रोड लोखडिया मोड से हुई गिरफ्तारी,बरामद हुए 39 ए0टी0एम0 कार्ड,तीन मोबाइल फोन व 6510 रुपये नकद
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।यूपी एस0टी0एफ0 ने ए0टी0एम0 बूथ की मशीन से छेडछाड कर धोखाधडी कर लोगों के खातों से पैसा निकालने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सरगना सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।यह गिरफ्तारी राजधानी के थानाक्षेत्र मडियांव आईआईएम रोड लोखडिया मोड पर की है।पकडे गये परवेज खान निवासी शकूहाबाद थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़,साहिल निवासी नागापुर तिलोरी, थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ,मुक्तदीर निवासी चंघईपुर थाना देल्हूपुर जनपद प्रयागराज के पास से 39 ए0टी0एम0 कार्ड,तीन मोबाइल फोन व 6510 रुपये नकद बरामद हुए है।
एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है, जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, मुम्बई, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर आदि राज्यो में एटीएम बूथ के अन्दर यह लोग वायरिंग पत्ती को एटीएम के कैश ट्रे के बराबर काट लेते है तथा उसमें डबल साइड टेप में फेवीक्विक लगाकर चिपका देते है। उसके बाद यह लोग बूथ से दाहिने बायें हो जाते है। जब कोई व्यक्ति वहां पर पैसा निकालने के लिए आता है तो अपना एटीएम लगाता है तब पैसे निकलते तो है लेकिन पैसे कैश ट्रे में अन्दर ही फस जाते है। व्यक्ति को यह लगता है कि मेरे पैसे एटीएम से नहीं निकले है और वह वहां से चला जाता है। उसके बाद यह लोग बूथ में जाकर कैशट्रे में उॅगली डालकर पैसे निकल लेते है।
एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने बताया कि इसके अलावा लोगों को गुमराह कर, उनके एटीएम कार्ड बदलकर भी लोगों के खातों से पैसे निकल लेते है तथा इसी प्रकार एटीएम मशीन में एटीएम लगाने वाले स्थान पर फेवीक्विक डालकर पैसा निकालने आये व्यक्ति के एटीएम को उसमें चिपकवा देते है तथा चुपके से उसके द्वारा पासवर्ड डालते समय पासवर्ड को नोट कर लेते है। जब व्यक्ति काफी परेशान होकर चला जाता है तो प्लास की मदद से एटीएम निकलकर पैसे निकाल लेते है।एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरूद्ध थाना मडियांव में मुक़दमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पकडे गये परवेज के विरुद्ध 17 मुकदमें दर्ज है,वही मुक्तदीर के विरुद्ध 12 और साहिल चार मुकदमें संगीन धाराओं के दर्ज है।
