LUCKNOW:यूपी एसटीएफ के 64 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यूपी एसटीएफ के 64 अधिकारियों व कर्मचारियों को वीरता का पुलिस पदक , राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक , अतिउत्कृष्ट/उत्कृष्ट सेवा पदक, शौर्य व सेवाभिलेखों के आधार पर उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह, पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह मिलेगा।यूपी एसटीएफ के 64 अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक वीरता पदक-10,राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक-02,शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह-01,शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह-07,सेवाभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह-03,शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह-रजत-28,शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह-स्वर्ण-11,शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह-हीरक-01,सेवाभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक का प्रशंसा चिन्ह-01 मिलेगा।
यूपी एसटीएफ के अमिताभ एश ने बताया कि राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक पुलिस उपमहानिरीक्षक कुलदीप नारायण,उपनिरीक्षक अवध नारायण चौधरी को मिलेगा ।वही वीरता पदक दीपक कुमार सिंह,धर्मेश कुमार शाही,हेमन्त भूषण सिंह,यशवन्त सिंह,अक्षय परवीर कुमार त्यागी,प्रमोद कुमार,नीरज कुमार पाण्डेय,विनोद कुमार,राजन कुमार,मुकेश सिंह को मिलेगा ।पुलिस महानिदेशक का शौर्य के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह उत्कृष्ट राजेश को मिलेगा ।पुलिस महानिदेशक का शौर्य के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह तेज बहादुर सिंह,विनोद कुमार सिंह,गिरजेश पोसवाल,दिनेश कुमार,राजीव कुमार,रवि कुमार वर्मा,दरोगा प्रसाद को दिया जायेगा।

यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ एश ने बताया कि पुलिस महानिदेशक का सेवाभिलेख के आधार पर उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह जावेद आलम सिद्दीकी,कृष्ण कुमार त्रिपाठी,कपिल देव प्रसाद को दिया जायेगा। पुलिस महानिदेशक द्वारा प्रदत्त शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह-हीरक राहुल कुमार को मिलेगा । पुलिस महानिदेशक का शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह-स्वर्ण विनोद कुमार सिंह, लाल प्रताप सिंह,संजीव कुमार दीक्षित, प्रमेश कुमार शुक्ल,नीरज कुमार पाण्डेय, प्रीतम सिंह,दीपक कुमार,राम निवास शुक्ला, आकाश कुमार,आलोक रंजन, राम सिंह को दिया जायेगा ।

यूपी एसटीएफ के चीफ अमिताभ एश ने बताया कि  पलिस महानिदेशक का शौर्य के आधार पर प्रशंसा चिन्ह- रजत रिजवान, महावीर यादव अमित कुमार, सौरभ मिश्रा, पीयूष पाठक, मनीष कुमार श्रीवास्तव,अवधेश यादव,राहुल सिंह, बिजेन्द्र नाथ राय, प्रवीण कुमार शुक्ल,नीरज सिंह,महेश कुमार पाण्डेय,अशोक राजपूत, किशन चन्द कोरी,सन्तोष कुमार,रविशंकर सिंह,चन्द्रभूषण सिंह,इमरान खान,रामजी लाल,विजय कुमार वर्मा,सुनील कुमार राय,अमित कुमार सिंह,दिलीप कुमार यादव,अनुज कुमार,सुमित कुमार,अंकुर मिश्रा, संजीव कुमार,अतुल कुमार को मिलेगा ।पुलिस महानिदेशक का सेवाभिलेख के आधार पर प्रशंसा चिन्ह-रजत उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी को मिलेगा ।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *