LUCKNOW:बिजली निजीकरण मामले में बाबा साहब का अनुसरण करें सरकार,क्लिक करें और भी खबरें

-टोरेंट पावर व नोएडा पावर कंपनी की सीएजी हो तो निकलेगा बड़ा घोटाला

  • REPORT BY:PREM SHARMA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। उपभोक्ता परिषद ने सरकार को बिजली निजीकरण मामले में बाबा साहेब आम्बेडकर की बॉतों पर अनुसरण करने की मांग की है। उन्होंनें टोरेंट और नोएडा पावर के मामले में कहा कि पूरे वैधानिक रूप से अगर इन दोनों कम्पनियों की सीएजी जॉच कराई जाए तो महाघोटला सामने आएगा।प्रदेश के 42 जनपदों के निजीकरण पर पिछले 10 महीने से चले आ रहे विवाद के बाद उपभोक्ता परिषद ने जनहित में उत्तर प्रदेश सरकार से 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर मांग उठाई है कि अब सरकार निजीकरण के फैसले को निरस्त करते हुए संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा 1934 में कहे गए विचार पर अमल करना चाहिए। जिस पर बाबा साहब ने कहा था बिजली जैसी आवश्यक सेवाएं हमेशा सरकारी क्षेत्र में रहना चाहिए। बिजली सस्ती नहीं बहुत सस्ती होनी चाहिए। ऐसे में अब समय आ गया है जब उत्तर प्रदेश सरकार को पूर्णतया यह ऐलान कर देना चाहिए कि बिजली को सरकारी क्षेत्र में सख्ती के साथ सुधार की दिशा में आगे बढ़ाया जाएगा। उपभोक्ता परिषद ने उत्तर प्रदेश सरकार से यह मांग उठाई की उत्तर प्रदेश के निजी क्षेत्र के दोनों प्रयोग टोरेंट पावर व नोएडा पावर कंपनी के सभी खरीद फरोख्त हुआ वह वित्तीय पैरामीटर की सीएजी से जांच कर ली जाए तो बड़ा मामला सामने आएगा ।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष व राज्य सलाहकार समिति के सदस्य अवधेश कुमार वर्मा ने कहा बिजली जैसी आवश्यक सेवाएं निजी क्षेत्र में जाने से देश के गरीब किसान व आम उपभोक्ता ठगे जाएंगे आज टोरेंट पावर आगरा में किस प्रकार से एस्टीमेट में धांधली की जा रही है कोई देखने वाला नहीं है। इस प्रकार से नोएडा पावर कंपनी में चाहै वह ट्रांसफार्मर खरीद हो या अन्य सामग्री की खरीद हो उसमें बड़े पैमाने पर घोटाले किए जा रहे हैं। कमीशन के नाम पर खुला खेल चल रहा है। आज भी दोनों बिजली कंपनियों में सीएजी जांच कर ली जाए तो स्वतः खुलासा हो जाएगा कि वहां के भ्रष्टाचार की सीमा कहां तक पहुंच गई है।उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष ने कहा निजी क्षेत्र वास्तव में नियंत्रक महालेखा परीक्षक की जांच से क्यों भागते हैं सभी निजी घराने चाहते हैं कि उनके द्वारा स्वयं का नियुक्त ऑडिटर उनकी जांच करें। ऐसे मे यह कैसे संभव है कि उनका ऑडिटर उनकी कमियां निकलेगा।ऐसे में बेहतर यही होगा कि आज भी उत्तर प्रदेश सरकार केवल यह ऐलान कर दे की निजी क्षेत्र में कैग की ऑडिट अनिवार्य होगी। फिर देख ले कि एक भी निजी घराना उत्तर प्रदेश में निजी क्षेत्र में आने आने से कोसों दूर भागेगा।

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने निकाली तिरंगा रैली,सदन में चर्चा के बाद निजीकरण का अध्याय तुरंत बन्द करने की मांग

विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उप्र ने कहा है कि उप्र विधान सभा में रखे गये विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश विजन-2047 में बिजली व्यवस्था में लगातार हो रहे सुधार की विस्तृत चर्चा की गयी है ऐसे में जब सार्वजनिक क्षेत्र में उप्र में बिजली व्यवस्था में लगातार सुधार हो रहा है तब पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण का निर्णय तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए।काकोरी क्रांति के 100 वर्ष पूरे होने पर 08 अगस्त से प्रारम्भ कर तिरंगा सभा अभियान के समापन पर आज बिजली कर्मियों ने प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर तिरंगा रैली निकाल कर निजीकरण का फैसला वापस लेने की मांग की। राजधानी लखनऊ में बिजली कर्मी राणा प्रताप मार्ग स्थित हाईडिल फील्ड हॉस्टल पर एकत्र होकर हाथ में तिरंगा लिये हुए जीपीओ पार्क स्थित काकोरी क्रांति स्मारक तक रैली के रूप में गये।
संघर्ष समिति के केन्द्रीय पदाधिकारियो ने बताया कि अवैध ढंग से नियुक्त झूठा शपथ पत्र देने वाले ट्रांजैक्शन कंसलटेंट ग्रांट थॉर्टन की मदद से पॉवर कारपोरेशन के चेयरमैन आशीष गोयल और निदेशक वित्त निधि नारंग द्वारा तैयार कराये गये निजीकरण के दस्तावेज के अनुसार निजीकरण के बाद भी प्रदेश सरकार को निजी कम्पनियों को सस्ती दर पर बिजली मुहैया करानी पड़ेगी जिसका भार सरकार उठायेगी। इसके अतिरिक्त सरकार को वित्तीय मदद भी करनी पड़ेगी। यह सब भार उप्र सरकार उठायेगी। सवाल यह है कि निजीकरण के ऐसे प्रयोग से उप्र को क्या मिलने वाला है ?संघर्ष समिति ने कहा कि उल्लेखनीय है कि निजीकरण के पीछे मुख्य कारण घाटा बताया जा रहा है जो पूरी तरह गलत है और पॉवर कारपोरेशन झूठे आकड़ों के आधार पर घाटा बता रहा है। इसके अतिरिक्त किसानों, बुनकरों आदि को मिलने वाली सब्सिडी और सरकारी विभागों के राजस्व बकाये को भी पॉवर कारपोरेशन घाटे में जोड़कर दिखा रहा है।संघर्ष समिति के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली कर्मियों का मुख्य उद्देश्य हर घर हर गांव तक सस्ती बिजली पहुंचाना है। बिजली कर्मी सीमित संसाधनों के बावजूद उत्तर प्रदेश के 3 करोड़ 63 लाख उपभोक्ताओं तक निर्बाध बिजली आपूर्ति का कार्य कर रहे हैं। विगत 08 वर्षों में एटी एण्ड सी हानियां 42 प्रतिशत से घटकर 15 प्रतिशत पर आ गयी हैं जो राष्ट्रीय मापदण्ड है। एटी एण्ड सी हानियों में चालू वित्तीय वर्ष में और कमी आने की सम्भावना है। ऐसे में राष्ट्रीय मानक के अनुसार पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण करने का कोई औचित्य नहीं है।संघर्ष समिति के आह्वान पर आज प्रदेश के समस्त जनपदों और परियोजनाओं पर बिजली कर्मी तिरंगा लेकर निजीकरण के विरोध में निकले। बिजली कर्मियों के हाथ में तख्तियां थीं जिनपर लिखा था कि निजीकरण का निर्णय निरस्त करो, विकसित भारत के लिए सार्वजनिक क्षेत्र में पॉवर सेक्टर बनाये रखना जरूरी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *