LUCKNOW:यूपी के सत्रह पुलिस कर्मियों व अफसरों को मिलेगा गैलेट्री अवार्ड

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ:यूपी पुलिस के सत्रह पुलिसकर्मियों और अफसरों को गैलेंट्री अवार्ड से नवाजा जाएगा।साथ ही यूपी एसटीएफ के डीएसपी धर्मेश कुमार शाही यानी डीके शाही और आईपीएस अजय कुमार शाही को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा।वीरता पुरस्कार की घोषणा के बाद डीके शाही फिर से चर्चा में आ गए हैं। जिन सत्रह पुलिसकर्मियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा उनमें इंस्पेक्टर मनीष प्रताप सिंह चौहान, सब इंस्टपेक्टर अक्षय प्रवीर कुमार त्यागी शामिल हैं।इनके अलावा कांस्टेबल राजन कुमार, कांस्टेबल मुकेश सिंह, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस दीपक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हेमंत भूषण सिंह, हेड कांस्टेबल विनोद कुमार, सब इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार शामिल हैं।इसके अलावा हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, टेक्निकल हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस अजय कुमार शाही (आईपीएस) सब इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस धर्मेश कुमार शाही, हेड कांस्टेबल यशवंत सिंह, हेड कांस्टेबल नीरज कुमार पांडे शामिल हैं।

सेवा अभिलेखों के आधार पर 1249 पुलिस कर्मियों को मिलेगा उत्कृष्ठ और अति उत्कृष्ठ सेवा पदक

भारत सरकार द्वारा सेवा अभिलेखों के आधार पर 1249 पुलिस कर्मियों और अफसरों को अति उत्कृष्ठ और उत्कृष्ठ सेवा पदक दिया जायेगा। इसमें अति उत्कृष्ठ सेवा पदक 763 पुलिस कर्मियों व अफसरों को मिलेगा। इसके अलावा सेवा अभिलेखों के आधार पर उत्कृष्ठ सेवा पदक 486 पुलिस कर्मियों और अफसरों को दिया जायेगा।

एनकाउंटर के बाद चर्चा में आये थे डीके शाही, अखिलेश नें उठाये थे सवाल

यूपी के सुल्तानपुर में पिछले साल यानी 2 सितंबर 2024 को मोस्ट वांटेड मंगेश यादव के एनकाउंटर के बाद डीके शाही चर्चा में आए थे।इस एनकाउंटर में शाही चप्पल पहने हुए एनकाउंटर सपोर्ट नजर आए थे।इसके बाद सोशल मीडिया पर काफी बवाल मचा था।एनकाउंटर के तुरंत बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा था जाति देखकर मंगेश यादव का एनकाउंटर किया गया है।उसके कुछ दिन बाद उन्होंने डीके शाही पर भी कमेंट किया और कहा था कि अगर दिमाग होता तो चप्पल में एनकाउंटर नहीं करते।कोई एसटीएफ से सवाल पूछेगा? आईपीएस अधिकारी रहे अमिताभ ठाकुर ने भी इस एनकाउंटर पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पहली बार किसी पुलिस अधिकारी को चप्पल में काउंटर करते देख रहा हूं।

 

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *