मोहनलालगंज:खाद वितरण में मनमानी, CDO ने किया गौरा व फत्तेखेड़ा समिति का निरीक्षण, क्लिक करें और भी खबरें

  • REPORT BY:ANUPAM MISHA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 
लखनऊ। साधन सहकारी समितियों खाद वितरण में हो रही मनमानी व लग रही लम्बी लाइन को रोकने को लेकर शुक्रवार को सीडीओ अजय जैन ने फत्तेखेड़ा और गौरा साधन सहकारी समिति का औचक निरीक्षण कर खाद वितरण का जायजा लिया।फत्तेखेड़ा में सीडीओ को किसानों से बातचीत में खाद वितरण संतोषजनक मिला। उन्होंने एडीओ सहकारिता शिवकुमार को स्वयं समितियों पर उपस्थित रहकर खाद वितरण कराने के निर्देश दिए। गौरा पहुंचे सीडीओ से किसानों ने सुबह से लाइन लगने के बावजूद खाद नही मिल पाने की शिकायत की। खाद वितरण में सुस्ती को लेकर खफा सीडीओ अजय जैन ने सचिव को फटकार लगाई। वितरण रजिस्टर के निरीक्षण में एक किसान को दो बोरी से अधिक खाद दिए जाने और कुछ अन्य त्रुटियां मिली। नाराज सीडीओ ने एआर सहकारिता को फोन कर सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। उधर जिला कृषि अधिकारी टीबी सिंह ने भी शुक्रवार को साधन सहकारी समितियों का निरीक्षण कर खाद वितरण का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को टोकन देकर खाद वितरित करने की हिदायत दी।

एसीपी ने सोसाइटी के लोगो को साइबर अपराधो से बचाव पर किया जागरूक

राजधानी के मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के डीएलएफ सोसाइटी में शुक्रवार को एसीपी रजनीश वर्मा ने साइबर अपराधो से बचाव के लिये चौपाल लगायी।इस दौरान चौपाल में मौजूद सोसाइटी के लोगो को साइबर अपराधो से बचाव की जानकारी दी।एसीपी ने साइबर अपराधों के विभिन्न रूपों जैसे फिशिंग, बैंकिंग धोखाधड़ी, और सोशल मीडिया धोखाधड़ी,डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी देने के साथ ही मजबूत पासवर्ड बनाने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने और सोशल मीडिया पर अनजान लोगों से सावधान रहने की सलाह व साइबर अपराधों की शिकायत दर्ज करने के तरीके के बारे में भी जानकारी दी गई, ताकि वे जल्द से जल्द मदद मांग सकें।उन्होने सोसाइटी के लोगो से किरायेदारो व नौकरो का पुलिस सत्यापन कराये जाने के महत्व के बारे में भी बताया ओर किरायेदार व नौकर बिना सत्यापन कराये ना रखने की अपील भी की।इस मौके पर अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह व
एसएसआई यशवंत सिंह मौजूद रहे।

लालपुर प्राथमिक विद्यालय का मर्जर आदेश हुआ खत्म ढोल

-नगाड़ों संग बच्चो का हुआ स्वागत

मोहनलालगंज विकासखंड के लालपुर गांव में शिक्षा को लेकर एक सकारात्मक पहल देखने को मिली, जब प्राथमिक विद्यालय लालपुर का मर्जर आदेश को निरस्त कर शुक्रवार को विद्यालय की पुनः शुरुआत की गई।जिसके बाद अभिभावकों और बच्चों में खुशी की लहर देखने को मिली।खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार द्वारा यह निर्णय अधिकारियों के निर्देश पर व लगातार समाजसेवी विनोद वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह सहित ग्रामीणों की मांग व जनहित को ध्यान में रखते हुए लिया गया।विद्यालय खुलते ही पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल छा गया। बच्चों और शिक्षकों का ढोल-नगाड़ों, फूलों और मिठाइयों से स्वागत किया गया। छोटे-छोटे बच्चों के चेहरों पर स्कूल लौटने की खुशी साफ नजर आई।प्रधानाध्यापक वंदना श्रीवास्तव ने गांववासियों को आश्वस्त किया कि बच्चों की शिक्षा में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी और वे पूरी निष्ठा से पढ़ाई करवाएंगी। इस मौके पर सहायक अध्यापक किरण मिश्रा, शिक्षामित्र कीर्ति पाल और सुषमा वर्मा मौजूद रहीं। शुक्रवार को 45 बच्चों में 38 बच्चे पहुंचे जहा उन्हें किताबें भी वितरित की गई।पद्ंव के वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं, युवा और जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में विद्यालय परिसर में एकत्र रहे और  पल को मिलकर मनाया।ग्रामीणों ने कहा इस निर्णय से बच्चों की शिक्षा की राह आसान हो गई।खंड शिक्षा अधिकारी सुशील कुमार ने बताया कि लालपुर स्कूल को दाखिना शेखपुर में मर्ज किया गया था।जिसकी दूरी होने पर अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को पुनः वापस शुरू कर दिया गया है।इसके पहले पदमिनखेड़ा शुरू हो चुका है।और जल्द ही दूरी वाले स्कूलों को वापस शुरू कर दिया जाएगा।

41देशी शराब के ट्रेटा पैक के साथ महिला गिरफ्तार

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी गांव के एक घर में अवैध रूप से ठेके वाली देशी शराब विन्डीज ब्रांड बिकने की सूचना पर पुलिस ने बीते गुरूवार को छापेमारी कर 41देशी शराब के ट्रेटा पैक के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया।पुलिस ने महिला के विरूद्व 60आबकारी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज किया।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया मोहनलालगंज के पुरसैनी गांव के एक घर में ठेके वाली देशी शराब अवैध रूप से बेचे जाने की सूचना मिल रही थी,गुरूवार की रात उपनिरीक्षक साजिद अली व महिला उपनिरीक्षक मेघा तिवारी ने पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर महिला सोनी निवासी पुरसेनी को 41देशी शराब विन्डीज ब्रांड के ट्रेटा पैक के साथ गिरफ्तार किया।

नगराम में हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास

-नगराम पुलिस व अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास से 18 साल पहले हुई युवक की हत्या के आरोपी को सजा दिलाने में मिली कामयाबी

नगराम थाना क्षेत्र के करोरा गांव मे युवक नसीम की 18 साल पहले गोली मार कर हत्या करने की घटना के आरोपी सज्जा पासी निवासी करोरा को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाते हुये बीस हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।आरोपी को सजा दिलाये जाने के लिये आपरेशन कन्विक्शन के तहत लखनऊ पुलिस व अभियोजन विभाग संयुक्त रूप से प्रयासरत था,अभियोजन व पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते को एडीजे-12 सत्र न्यायालय के न्यायाधीश ने मुख्य अभियुक्त सज्जा पासी को आजीवन  कारावास की सजा सुनाने के साथ ही बीस हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।एसीपी रजनीश वर्मा  ने बताया आरोपी सज्जा पासी को न्यायालय से सख्त सजा दिलाये जाने के लिये थाना प्रभारी विवेक कुमार चौधरी व कोर्ट पैरोकार हेड कास्टेबल मनीष तिवारी बराबर पैरवी कर रहे थे, सभी की न्यायालय में मजबूत पैरवी से ही आरोपी को सजा मिल सकी है।

मारपीट करने वाले गुर्जर गैंग के लीडर पर मुकदमा‌ दर्ज

मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के पचौरी गांव में पांच दिन पहले दो दोस्तो को सरेराह रोककर लोहे की राड से पिटाई करने वाले गुर्जर गैंग के लीडर पर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट गयी है।मोहनलालगंज के हुलासखेड़ा मजरा पचौरी गांव निवासी सन्तोष ने पुलिस से शिकायत करते हुये बताया 17 अगस्त की रात आठ बजे के करीब अपने मित्र नीरज के साथ गांव में स्थित जनसेवा केन्द्र पर जा रहा था तभी रास्ते में गुर्जर गैंग के लीडर रोहित निवासी पचौरी ने जबरन रोककर गाली गालौज करते हुये लोहे की राड से हमला कर बुरी तरह पिटाई कर घायल कर दिया था।प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के विरूद्व मारपीट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गयी है।

एसडीएम ने मोहनलालगंज सीएचसी का किया औचक निरीक्षण

-एसडीएम ने देर रात जांची इमरजेंसी सेवाओ की जमीनी हकीकत,दिये बेहतर सेवा के कड़े निर्देश

मोहनलालगंज सीएचसी में इमरजेंसी चिकित्सा सेवाओ की जमीनी हकीकत जानने के लिये गुरूवार की देर रात एसडीएम पव‌न पटेल ने औचक निरीक्षण किया।
एसडीएम को परिसर में गंदगी मिली। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिये।उपजिलाधिकारी पवन पटेल ने  ने गुरूवार की देर रात एक बजे के करीब मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सबसे पहले इमरजेंसी वार्ड का दौरा किया, जहां मरीजों के तीमारदारों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में जाकर आकस्मिक ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों और स्टाफ की उपस्थिति की जांच की और उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान सभी सुविधाएं संतोषजनक पाई गयी।एसडीएम ने मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ.धान सिंह शाक्य को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए।एसडीएम ने कहा कि यह आकस्मिक निरीक्षण इमरजेंसी स्वास्थ सेवाओ की हकीकत जानने के लिये किया गया है।साफ -सफाई व्यवस्था सही नही पाई गयी।सुधार की चेतावनी दी गयी। उन्होंने कहा आगे भी स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *