-मोहनलालगंज पुलिस ने “प्रोजेक्ट सेफ राइड” अभियान के तहत ऑटो और ई-रिक्शा चालकों व मालिको को किया जागरूक,हटाया अतिक्रमण
- REPORT BY:ANUPAM MISHRA || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ ।राजधानी पुलिस के “प्रोजेक्ट सेफ राइड” अभियान के तहत ऑटो और ई-रिक्शा चालकों व मालिको को गुरूवार को
मोहनलालगंज कस्बे में एसीपी रजनीश वर्मा ने जागरूक किया।एसीपी रजनीश वर्मा ने चालको व मालिको को बताया इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराधों को रोकना है। पुलिस ने सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को अपने वाहनों का ऑनलाइन सत्यापन कराने और क्यूआर कोड प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया है।उन्होने कहा लखनऊ पुलिस ने “प्रोजेक्ट सेफ राइड” नामक एक अभियान शुरू किया है, जिसका उद्देश्य शहर व ग्रामीण इलाको में ऑटो और ई-रिक्शा से होने वाली घटनाओं को रोकना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस अभियान के तहत सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों और मालिकों को अपने वाहनों का ऑनलाइन सत्यापन कराने और क्यूआर कोड प्राप्त करने के लिए कहा गया है। यह क्यूआर कोड वाहन पर लगाया जाएगा, जिसे यात्री स्कैन करके चालक और वाहन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त, पुलिस ने चालकों को कुछ निर्देश भी दिए हैं, जैसे कि निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करना और वाहन में तय सीमा से अधिक सवारियां न बैठाना। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे केवल सत्यापित चालकों के वाहनों का ही उपयोग करें।31 अगस्त तक सभी वाहनों का सत्यापन और क्यूआर कोड प्राप्त करना अनिवार्य है।1सितंबर के बाद बिना क्यूआर कोड वाले वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं होगी।इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह, ईओ अंकिता देवी ने पुलिस फोर्स के साथ कस्बे में पैदल गश्त कर अतिक्रमण हटवाने के साथ दुकानदारो को नाले समेत हाइवे पर अतिक्रमण ना करने की चेतावनी भी दी।
