-मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के शम्भूखेड़ा में स्थित खेतो की सिंचाई करने गये किसान का नहर में उतराता मिला शव
- REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK
लखनऊ।मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के शम्भूखेड़ा गांव में खेतो की सिचांई करने रविवार की देर रात घर से निकले किसान की नहर में डूबकर मौत हो गयी।सोमवार सुबह किसान के घर ना पहुंचने पर परिजन खोजने निकले तो उसका शव नहर के पानी में उतराता मिला। परिजनो की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक किसान के शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।मोहनलालगंज क्षेत्र के उत्तरगांव मजरा टिकरासानी गांव में किसान सुरेश कुमार(50वर्ष)अपनी पत्नी सुमित्रा व चार बेटो शोभनाथ, शिवा, हिमांशु, पवन व तीन बेटियो पारो,रेखा व खुशी के साथ रहता था।बड़े बेटे शोभनाथ ने बताया बीते रविवार की रात साढे आठ बजे के करीब खाना खाने के बाद पिता सुरेश कुमार शम्भूखेड़ा गांव में स्थित खेतो की सिंचाई करने की बात कहकर घर से निकले थे।लेकिन सोमवार की सुबह घर वापस नही आये।जिसके बाद परिजनो संग खेत पहुंचे तो वहा पर पिता नही मिले।जिसके बाद खोजबीन शुरू की तो कुछ दूर पर स्थित नहर के पानी में पिता का शव उतराता दिखा।जिसके बाद कोहराम मच गया।परिजनो की सूचना के बाद हल्का इंचार्ज सौरभ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंवकर मृतक के शव को बाहर निकलवाकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मृतक किसान का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया।मगंलवार को परिजन शव का अन्तिम संस्कार करेगें।अतिरिक्त इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया जांच में पता चला है मृतक किसान अपने खेतो की नहर के पानी से सिंचाई करने गया था.आंशका है इस दौरान नहर में फिसलकर गिरने से उसकी डूबकर मौत हो गयी होगी।
सैन्यकर्मी के घर में चोरी मामले में अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौरा में स्थित कल्पना ईको वर्ड(साहू कालोनी) निवासी सैन्यकर्मी बृजेन्द्र कुमार सिंह ने बताया वो मौजूद समय में पजांब में तैनात है,उनके बंद घर के गेट का ताला तोड़कर बैखोफ चोर अंदर रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य कीमती सामान चुरा ले गये।पड़ोसियो से सूचना के बाद वो ड्यूटी से वापस अपने घर पहुंचे।पीड़ित सैन्यकर्मी ने चोरी की घटना में गार्डो व सिक्योरिटी एजेंसी की मिलीभगत की आंशका जताई है।अतिरिक्त निरीक्षक रामबाबू सिंह ने बताया पीड़ित सैन्यकर्मी की तहरीर पर अज्ञात चोरो पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सपा विधायक की स्कार्पियो कार स्टीयरिंग फेल होने से पलटी,बाल बाल बचे
रायबरेली जिले के हरचंदपुर क्षेत्र के सपा विधायक राहुल शिवगणेश लोधी एक बड़़े हादसे में बाल-बाल बच गये।सोमवार की सुबह लखनऊ से
रायबरेली जाने के दौरान उनकी स्कॉर्पियो कार की स्टीयरिंग अचानक फेल हो गयी। जिसे गाड़ी अनियंत्रित होकर हाइवे किनारे खड़ी चार बाइकों में टक्कर मारते हुये पलट गयी।हादसा निगोहां थाना क्षेत्र के मस्तीपुर गांव के पास हुआ।स्कार्पियो कार में सपा विधायक समेत तीन लोग सवार थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित है ओर उन्हे बस मामूली चोटे आयी।सूचना के बाद थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो समेत बाइको को मौके से हटवाया।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया दुर्घटना में स्कार्पियो सवार विधायक समेत सभी सुरक्षित है वही चार बाइके क्षतिग्रस्त हुयी ओर किसी को कोई चोट नही आयी है।
सपा विधायक ने सोशल मीडिया पर दी घटना की जानकारी….
सपा विधायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मएक्स पर भी इसकी जानकारी ‘दी। उन्होंने लिखा, ‘आज सुबह लखनऊ से रायबरेली जाते समय मेरी स्कॉर्पियो का सटेयरिंग रॉड टूटने से गाड़़ी पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, ईश्वर की कृपा से सभी सुरक्षित है ओर किसी राहगीर को भी चोटे नही आयी है।
मरुई प्राथमिक विद्यालय का मर्जर आदेश रद्द,बच्चे पहुंचे स्कूल,बांटी मिठाई
मोहनलालगंज विकासखंड के भौदरी ग्राम पंचायत के मरूई प्राथमिक विद्यालय का मर्जर आदेश निरस्त होने के बाद अभिभावको व बच्चो में खुशी की लहर दौड़ गयी।मर ई प्राथमिक विद्यालय को भौदरी स्कूल में मर्ज किया गया था लेकिन स्कूल करीब दो किलोमीटर दूर होने से बच्चे स्कूल नही जा रहे थे।प्रधान देवेन्द्र सिंह के प्रयास से मरूई प्राथमिक विद्यालय का मर्जर आदेश निरस्त होने के बाद सोमवार को बच्चे स्कूल वापस लौटे जिन्हे मिठाई खिला कर प्रधान देवेन्द्र सिंह समेत शिक्षामित्रो अंशुल कुमार व प्रतिभा यादव ने स्वागत किया।जिसके बाद प्रधान ने बच्चो संग मिड डे मिल का भोजन भी किया।वही एसएमसी अध्यक्ष सुधा यादव समेत अभिभावक सुधाकर,इंद्रेश यादव,रघुवीर यादव,रायभान यादव भी खुश दिखे।
डीसीपी दक्षिणी ने अपराध समीक्षा बैठक मे थानेदारो के कसे पेंच
दक्षिणी जोन पुलिस कार्यालय पर सोमवार को डीसीपी निपुण अग्रवाल ने अपराध समीक्षा बैठक ली।जिसमे एडीसीपी रल्लापल्ली वसंथ कुमार समेत जोन के सभी एसीपी व थाना प्रभारी मौजूद रहे।तीन घंटे से अधिक समय तक चली समीक्षा बैठक में डीसीपी निपुण अग्रवाल ने थानों में दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए जानकारी कि हत्या, लूट, डकैती और महिला अपराध संबंधी कितनी घटनाओं का खुलासा किया गया है। लंबित मामलों के जल्द से जल्द खुलासे के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेशेवर अपराधियों, लुटेरों, इनामी बदमाशों के खिलाफ अभियान चलाकर गिरफ्तार किया जाए। आईजीआरएस के प्रार्थना पत्रों की निष्पक्ष और समय से जांच कर कार्रवाई को कहा। अवैध मादक पदार्थों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही महिलाओं और बच्चियों पर हो रहे अपराध रोकने की हिदायत दी।डीसीपी ने बारिश के मौसम में बढती चोरी की घटनाओ को रोकने के लिये थानेदारो को अपने अपने क्षेत्रो में गश्त बढाये जाने के निर्देश दिये।डीसीपी ने बैठक में प्रोजेक्ट सेफ राइड व अतिक्रमण हटाओ व साइबर जागरूकता अभियानो की भी समीक्षा की।बैठक में एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा,गोसाईगंज एसीपी रिषभ रूणवाल समेत सभी थानेदार मौजूद रहें।
