मोहनलालगंज:दोस्त ने चाकू से गला रेतकर दिव्यांग चालक को उतारा मौत के घाट,क्लिक करें और भी खबरें

-गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उम्मेदखेड़ा में उधार लिये पैसे मंगाने से नाराज दोस्त ने चाकू से गला रेतकर दिव्यांग आटो चालक को उतारा मौत के घाट,शव पानी भरे गड्ढे में फेका

-हत्या कर मौके से भाग रहे आरोपी दोस्त को राहगीरो ने आलाकत्ल चाकू समेत दबोचकर किया पुलिस के हवाले

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।उधार दिये गये पैसे मंगाने से नाराज दोस्त ने दिव्यांग आटो चालक की गोसाईगंज थाना क्षेत्र के उम्मेदखेड़ा गांव के पास सोमवार को चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद आटो समेत दिव्यांग चालक के शव को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में फेक दिया।घटना को अजांम देकर मौके से भाग रहे आरोपी दोस्त को राहगीरो ने हत्या में प्रयुक्त चाकू समेत दबोचकर पुलिस को घटना की सू्चना दी।पुलिस के मौके पर पहुंचने पर राहगीरो ने आरोपो को उनके हवाले किया।घटना की जानकारी पाकर एसीपी रिषभ रूनवाल समेत फारेसिंक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।मोहनलालगंज के गदियाना गांव निवासी संतोष ने बताया उसका छोटा भाई पवन(26वर्ष) दोनो पैरो से दिव्यांग था ओर अपने बहनोई प्रमोद कुमार का आटो चलता था,सोमवार की सुबह साढे सात बजे के करीब छोटा भाई पवन आटो लेकर मोहनलालगंज के लिये निकला।गांव के बाहर स्थित चौराहे से भाई के साथ उसका दोस्त मोहित भी आटो में बैठकर गया था।जिसके बाद छोटे छोटे भाई पवन की चाकू से उम्मेदखेड़ा गांव के पास सूनसान स्थान पर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी ओर शव समेत आटो को सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में फेककर मौके से भगाने लगा।इस दौरान उक्त रास्ते से गुजर रहे राहगीरो ने आरोपी मोहित को आलाकत्ल चाकू समेत पकड़कर गोसाईगंज पुलिस को घटना की सूचना दी।जिसके बाद थाना प्रभारी बृजेश चन्द्र त्रिपाठी पुलिस फोर्स समेत मौके पर पहुंचे ओर आरोपी को आलाकत्ल समेत हिरासत में लिया।पुलिस ने मृतक दिव्यांग के शव को पानी भरे गड्ढे से बाहरचन्द्रगुप्त निकलवाकर पंचनामा भरकर पीएम के लिये भेजा।एसीपी रिषभ रूनवाल समेत फारेंसिक एक्सपर्ट टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।इंस्पेक्टर बृजेश चन्द्र त्रिपाठी ने बताया मृतक के बड़े भाई रामकुमार की तहरीर पर आरोपी मोहित के विरुद्ध  हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही हैं।

बहन की शादी में उधार लिये थे पचास हजार रूपये…

बड़े भाई संतोष ने बताया दिव्यांग पवन व मोहित अच्छे दोस्त थे,दो साल पहले मोहित की बहन की शादी थी जिसमें खर्च के लिये छोटे भाई पवन से उसने पचास हजार रूपये उधार लिये थे ओर शादी निपटने के बाद देने की बात भी कही थी जब भी पवन पैसे मंगाता तो आज कल करके मोहित टाल देता था,जिसको लेकर दोनो में कई वार विवाद भी हुआ था।

बहन के घर पैसा दिलाने की बात कहकर साथ ले गया था….

परिजनो की माने तो दिव्यांग बेटे पवन को मोहित सोमवार की सुबह गांव के बाहर से ये कहकर साथ ले गया था कि तुम्हे आज बहन से उधार लिया पैसा दिलाना है,जिसके बाद पवन को मोहित अपनी बहन के घर गोसाईगंज के जगमतखेड़ा ले जा रहा था ओर बहन के गांव से कुछ किलोमीटर पहले ही सूनसान स्थान पर पवन की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी।

झगड़ालू प्रवृत्ति का था आरोपी…

ग्रामीणो की माने तो मोहित नशेड़ी व झगड़ालू प्रवृत्ति का था उसका गांव में भी अक्सर किसी ना किसी से झगड़ा होता था ओर वो अपने साथ चाकू लेकर चलता था।जनवरी माह में गोसाईगंज के भट्ठी बरकतनगर में अपने बहनोई के घर एक विवाह समारोह में गया था जहां विवाद के बाद बाद उसने एक रिश्तेदार को चाकू मार दिया था।लेकिन रिश्तेदार होने के चलते पीड़ित ने पुलिस से शिकायत नही की थी।

बेटे की मौत की खबर सुन बिलख उठी मां…

मृतक दिव्यांग पवन अपनी मां शिवरानी के साथ रहता था,सोमवार की सुबह बेटा हंसी खुशी आटो लेकर मां से बताकर निकला था लेकिन कुछ घंटो बाद ही बेटे की हत्या की खबर मां समेत भाईयो को लगी तो सभी के होश उड़ गये।जिसके बाद सभी मौके पर पहुंचे।मां शिवरानी समेत बहनो का रो रो कर बुरा हाल था।मां बस यही कह रही थी दोस्त ने घाट कर दिया बेटे संग पैसे भले ना देता लेकिन हत्या ना करता।मगंलवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक दिव्यांग का शव घर पहुंचने पर अन्तिम संस्कार करेगें।

यूरिया खाद के वितरण में धांधली व काला बाजारी करने वालों को बक्सा नहीं जायेगा :- वीरेंद्र प्रताप

-खाद का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में है उपलब्ध……..

यूरिया खाद की निरंतर आपूर्ति की जा रही है तथा आने वाली रबी की फसल में भी यह वितरण निरंतर जारी रहेगा यह बात जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि वह अफवाहों में न आए आवश्यकतानुसार ही यूरिया व डीएपी की खरीद करें उसे डंप (स्टोर) न करें।जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में कृषि उपज भूमि के क्षेत्रफ़ल के मुताबिक पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद उपलब्ध है कुछ गलत अफ़वाहों के कारण किसानों ने आवश्यकता से अधिक खाद की खरीद कर उसे डंप (स्टोर) कर लिया है जिससे किसानों को खाद मिलने में कुछ असुविधा का सामना करना पड़ा है। परन्तु वर्तमान समय में प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही व सहकारिता मंत्री जे.पी.एस. राठौर की सक्रियता से यूरिया व डीएपी खाद की प्रयाप्त मात्रा में उपलब्धता हो गई है आगामी फसलों के लिए खादों का वितरण निरंतर जारी रहेगा।

वीरेंद्र प्रताप सिंह ने गत वर्ष के वितरण का आंकड़ा देते हुए बताया कि लखनऊ जिले में 1 अप्रैल 2024 से 26 सितंबर 2024 तक कुल 4975.25 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण हुआ जबकि वर्तमान समय में 1 अप्रैल 2025 से 29 अगस्त 2025 तक 8620.745 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया जा चुका है जो गत वर्ष के वितरण से काफी अधिक है। उन्होंने कहा प्रत्येक विकास खण्ड में क्रमिक रूप से साधन सहकारी समितियों के माध्यम से यूरिया खाद का वितरण कराया जा रहा है जिसकी प्रतिदिन समीक्षा भी की जा रही है वितरण में धांधली करने वालों तथा खाद की कालाबाजारी करने वालों को बक्सा नहीं जाएगा।

किशोरी को नशीला पेय पिलाकर युवक ने किया रेप,अश्लील फोटो व वीडियो बनाया
-किशोरी से रेप की घटना में शिकायत के बाद लापरवाह बनी सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस ने 14दिन परिजनो को दौड़ाया,नेताओ से गुहार के बाद दर्ज हुआ मुकदमा

सूबे आला अफसर  भले ही महिला अपराधो में थानेदारो को मुकदमा‌ दर्ज कर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दे रखे है लेकिन उनके आदेश लखनऊ की सुशान्त गोल्फ सिटी पुलिस नही मानती इसी लिए बीते 14 दिनो से रेप का शिकार किशोरी के परिजनो की शिकायत पर कार्यवाही करने की बजाय दौड़ाने से बाज नही आ रही थी‌।

पीड़िता की मां का आरोप है पुलिस आरोपियो से सुलह समझौते का दबाब भी बना रही थी।पुलिस के कार्यवाही ना करने से नाराज पीड़िता की मां ने क्षेत्रीय विधायक समेत एक बड़े नेता से गुहार लगायी तब जाकर बीते रविवार को पुलिस ने आरोपी युवक पर रेप समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया।लखनऊ के कैंट थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बताया उसकी 17 वर्षीय बेटी को युवक हिमांशु तिवारी निवासी सोहावां थाना मोहनलालगंज ने अपने प्रेम जाल में फंसाकर 20अप्रैल2024को सुशान्त गोल्फ सिटी के सरसंवा में बुलाकर नशीला पदार्श पीलाकर रेप किया,यही नही आरोपी ने बेटी का अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया और  वायरल करने की धमकी देकर कई बार रेप किया।यही नही आरोपी ने वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर बेटी से घर में रखे 15लाख के जेवरात व 50हजार रूपये नगद भी ठग लिये।16अगस्त को जन्माष्टमी पर जब उसने घर की अलमारी खोली तो जेवरात गायब देख बेटी से पूंछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बताई जिसके बाद उसके पैरो तले जमीन खिसक गयी।पीड़ित मां ने बताया जिसके बाद उसने नाबालिग बेटी संग 18अगस्त को सुशान्त गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर से मिलकर लिखित शिकायत करते हुये आरोपी के विरूद्व कार्यवाही की मांग की लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्यवाही करने के  बजाय उसे जांच का हवाला देकर चलता कर दिया ओर 14 दिनो तक दौड़ती रही।यही नही पुलिस ने आरोपी व उसके परिजनो से सुलह समझौते का दबाव भी बनाया।कार्यवाही ना होने पर पीड़ित बेटी संग मां ने एक बड़े नेता व क्षेत्रीय विधायक से मिलकर बेटी के साथ रेप करने के आरोपी के विरुद्ध  कार्यवाही की मांग की।तब जाकर नेताओ के हस्ताक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध  रेप व पास्को एक्ट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज किया।

तालाब में डूबकर मजदूर की मौत,मचा कोहराम

निगोहां थाना क्षेत्र के डीहा गांव के बाहर शौंच करने के दौरान एक मजदूर फिसलकर तालाब में जा गिरा ओर डूबने से उसकी मौत हो गयी।सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन आनन फानन मजदूर को बाहर निकालकर ट्रामा टू लेकर गये जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
निगोहां क्षेत्र के उतरांवा का मजरा डीहा गांव में मजदूर औसान (30वर्ष) अपनी पत्नी मिथलेसा कुमारी समेत परिवार के साथ रहता था।पत्नी मिथिलेसा ने बताया सोमवार की दोपहर पति गांव के बाहर स्थित शौच के लिये गये थे।जहां शौच के दौरान पैर फिसलने से पानी भरे तालाब में जा गिरे ओर डूब गये।ग्रामीणो की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर तालाब से पति को मरणासन्न हालत में बाहर निकालकर इलाज के लिये ट्रामा टू लेकर गये।जहां मौजूद डाक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया।मृतक मजदूर के परिवार में मासूम बेटी माही व बेटा आर्यांश है।

तेज बारिश में किसान का कच्चा घर ढहा

निगोहां क्षेत्र के अघइया गांव में तेज बारिश में किसान का कच्चा घर पूरी तरह ढहकर मलबे में तब्दील हो गया।गनीमत रही किसान व उसका परिवार एक सप्ताह पहले अपने भाई के पक्के मकान में रहने लगा था।जिसके चलते कोई जान माल का नुकसान नही हुआ।एसडीएम के आदेश पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकंलन कर मुआवजे के लिये रिपोट बनाकर अधिकारियो को सौंपी है।
किसान रामबहादुर दीक्षित ने बताया कि बीती 23 अगस्त को हुई तेज बारिश में उसके कच्चे मकान की दो कोठरी भरभरा गिरी थी।तभी से वो अपने परिवार संग बड़े भाई रामनिधि के पक्के मकान में गृहस्थी का सारा सामान लेकर रहने चला गया था।बीते रविवार को हुयी तेज बारिश में मकान का बाकी बचा हिस्सा भरभरा कर गिर गया।जानकारी के बाद प्रधान प्रतिनिधि प्रदीप द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर एसडीएम को सूचना दी।एसडीएम के आदेश पर हल्का लेखपाल दीपक द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर क्षतिपूर्ति का आकंलन कर मुआवजे के लिये रिपोट बनाकर अधिकारियो को सौंपी।

युवक ने फांसी लगाकर दी जान

निगोहां थाना क्षेत्र के दयालपुर मजरा मदनखेड़ा निवासी राधेलाल ने बताया कि उनका बेटा शिवम(24वर्ष) बीते रविवार की देर रात घर नहीं लौटा।जिसके बाद परिजनो ने खोजबीन शुरू की तो गांव के बाहर तालाब किनारे लगे पेड़ में साड़ी के फंदे के सहारे बेटे का शव लटका मिला।जिसके बाद परिजनो ने आनन फानन बेटे को फंदे से नीचे उतारक सांसे चलती देख इलाज के लिये एक निजी अस्पताल लेकर गये।जहां मौजूद डाक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया।ग्रामीणो की माने तो शराब पीकर घर पहुंचे युवक शिवम का परिजनो से झगड़ा हो गया जिसके बाद नाराज शिवम ने गांव के बाहर लगे पेड़ में साड़ी के फंदे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी थी।थाना प्रभारी अनुज कुमार तिवारी ने बताया परिजनो की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया गया है।

 मदारीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय का मर्जर रोके जाने की अभिभावको ने की मांग

-तीन किलोमीटर दूर भावाखेड़ा जूनियर हाईस्कूल में मर्जर होने के बाद बच्चे नही जा पा रहे स्कूल

मोहनलालगंज विकासखंड क्षेत्र के मदारीखेड़ा प्राथमिक विद्यालय को गांव से लगभग तीन किलोमीटर दूर भावाखेड़ा गांव के जूनियर स्कूल में मर्ज किए जाने के बाद बच्चों की शिक्षा पर बड़ा असर पड़ा है। स्कूल की दूरी और रास्ते की खतरनाक स्थिति को देखते हुए दर्जनों ग्रामीणों ने सोमवार को मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी और बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को भी पत्र भेजकर विद्यालय का मर्जर आदेश वापस लेने की मांग की है।अजय कुमार, माता प्रसाद, सुनील, अनिल, फिरोज, तस्लीमुन, अजमत सहित कई ग्रामीणों ने मांग पत्र में बताया कि मदारीखेड़ा का प्राइमरी स्कूल पहले गांव में ही संचालित होता था, जिससे छोटे-छोटे बच्चे सुरक्षित और समय से पढ़ाई कर पाते थे। लेकिन अब विद्यालय को भावाखेड़ा जूनियर स्कूल में मर्ज कर दिया गया है, जो गांव से करीब 3 किलोमीटर दूर है।ग्रामीणों का कहना है कि इस रास्ते में घना जंगल और तेज़ रफ्तार से दौड़ते भारी वाहन, जैसे डंपर आदि, बच्चों के लिए खतरा बन चुके हैं। अब तक इस मार्ग पर कई घटनाएं हो चुकी हैं, और एक युवक की डंपर से कुचलकर मौत भी हो चुकी है। ऐसे में ग्रामीणों ने बच्चों को स्कूल भेजना बंद कर रखा है, जिससे उनकी पढ़ाई पूरी तरह से रुक गई है।ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा, पढ़ाई और गांव की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मदारीखेड़ा गांव में पुनः प्राथमिक विद्यालय संचालित किया जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर दी गई है और साथ ही जिलाधिकारी व बीएसए को भी पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *