-ब्रेकिंग बुलेटिन:मोहनलालगंज, निगोहां, नगराम से बड़ी खबरें एक साथ_
- REPORT BY:ANUPAM MISHRA
- EDITED BY:AAJNATIONAL NEWS
लखनऊ :निगोहां क्षेत्र में हरियाणा के रोहतक निवासी 19 वर्षीय अमन ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। इंस्टाग्राम पर निगोहां की एक युवती से दोस्ती के बाद अमन शुक्रवार को उससे मिलने लखनऊ पहुंचा था। युवती ने फोन न उठाया न मिलने से इनकार कर दिया तो आहत अमन ब्रह्मदासपुर गांव के पास जंगल में गमछे का फंदा बनाकर लटक गया।शनिवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा। उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा को शव के पास टूटी-फूटी भाषा का सुसाइड नोट, परिजनों का नंबर, मोबाइल, आधार कार्ड और बैग मिला। मृतक की पहचान अमन पुत्र राजेश, निवासी हरगनपुर, बदायूं के रूप में हुई। पिता राजेश ने बेटे की मौत को संदिग्ध बताकर जांच की मांग की।
चौंकाने वाले तथ्य
मौत से पहले अमन ने दोस्त को वॉयस मैसेज भेजा – “मैं जान देने जा रहा हूं, घरवालों को बता देना”। मोबाइल में लड़कियों के नंबर “जान”, “बाबू”, “लव यू जान” नाम से सेव थे। अंतिम पोस्ट में “चिठ्ठी न कोई संदेश” गाना लगाया था। पुलिस मोबाइल-सुसाइड नोट की जांच कर रही है।
ट्रेन की चपेट में आकर अज्ञात बुजुर्ग महिला की मौत, शिनाख्त नहीं हो सकी
मोहनलालगंज रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म-1 पर खड़ी ट्रेन के नीचे से ट्रैक पार कर रही 60 वर्षीय अज्ञात बुजुर्ग महिला शनिवार सुबह ट्रैक-2 पर आई ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर मौत हो गई। जीआरपी उपनिरीक्षक सुशील कुमार यादव ने शव कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों से पहचान कराई लेकिन नाकाम रहे। शव पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम हाउस की मर्चरी में रखवाया गया। पहचान के लिए फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जा रही है।
मुर्गा चोरी का आरोप लगाकर दबंग भाइयों ने मजदूर को लाठी-डंडे से पीटा, मुकदमा दर्ज
निगोहां थाना क्षेत्र के करनपुर गांव में शुक्रवार रात प्रदीप और उसके भाई दुर्गेश ने मजदूर रामानंद पर मुर्गा चोरी का आरोप लगाकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग गए। शनिवार सुबह होश आने पर रामानंद ने निगोहां थाने पहुंचकर शिकायत दी। उपनिरीक्षक संदीप मिश्रा ने मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।ज्येष्ठ के छठवें शनिवार: बरवलिया व सिसेंडी में भंडारे, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
निगोहां क्षेत्र में धार्मिक आस्था का माहौल।
बरवलिया गांव स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर पर पूर्व प्रधान उमेश बाजपेयी और पुत्र अभय बाजपेयी ने विशाल भंडारा कराया। पूड़ी-सब्जी, बूंदी, शर्बत का वितरण हुआ।पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक पुत्र शुभम रावत, ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला समेत कई गणमान्य पहुंचे।
सिसेंडी कस्बे में पूर्व प्रधान राजेश जायसवाल ‘राजू’ और राकेश जायसवाल ने सुंदरकांड पाठ के बाद भंडारा कराया। छोला-चावल, पूड़ी-सब्जी, बूंदी का प्रसाद बंटा।
विधायक पुत्र शुभम रावत, भाजपा नेता अंकुर अवस्थी, वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
