LUCKNOW:राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते बीजेपी कार्यकर्ता-धर्मपाल

-बीजेपी ने बैठक कर बनाये सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यक्रम

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयन्ती तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा युवा मोर्चा की रविवार को पार्टी मुख्यालय पर बैठक हुई। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ एक राजनैतिक दल के कार्यकर्ता के रूप तो कार्य करते ही हैं। अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा के कार्यों में भी अपनी अग्रणी भूमिका का निवर्हन करते हैं। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितम्बर से पार्टी द्वारा शुरू किये जा रहे सेवा पखवाड़ा के कार्यक्रमों के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न प्रकार के सेवा कार्यो में अपनी सहभागिता करनी है। युवा मोर्चा द्वारा कार्यक्रमों को लेकर पूरे प्रदेश में नवमतदाताओं और युवाओं से संपर्क के लिए व्यापक अभियान चलाना चाहिए।प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन की योजनानुसार सेवा पखवाड़ा अभियान में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को 17 सितम्बर को मोदी के जन्मदिवस पर जिलों में रक्तदान शिविर लगाकर 75 युनिट रक्तदान करना है। उन्होंने कहा इसके लिए हमें पहले से उन कार्यकर्ताओं की सूची तैयार कर लेनी चाहिए जिन्हें रक्तदान करना है।

प्रत्येक कार्यकर्ता समय-समय पर जनसेवा के लिए समर्पित

प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि युवा मोर्चा व भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता समय-समय पर जनसेवा के लिए समर्पित होकर सेवा भाव से रक्तदान करता है। उन्होंने कहा चाहे स्वच्छता के कार्यक्रम हो या देशहित से जुडे़ अन्य विषय सभी में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी तत्परता के साथ राष्ट्रसेवा और जनसेवा के लिए अग्रसर रहते हैं।प्रदेश महामंत्री संगठन ने कहा कि समय-समय पर पार्टी संगठन द्वारा आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम और अभियान नए लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी एक सशक्त माध्यम होते हैं। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि सेवा पखवाड़ा के अन्तर्गत होने वाले कार्यक्रमों में चाहे रक्तदान करना हो या नमों मैराथन या अन्य कोई भी कार्यक्रम जिसे युवा मोर्चा आयोजित कर रहा है उसमें हमारा प्रयास होना चाहिए कि ऐसे नव मतदाता और युवा बड़ी संख्या में इन कार्यक्रमों में सम्मिलित हों जो अभी पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा द्वारा आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रम प्रभावी हों, इसके लिए युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को योजनापूर्वक प्रवास कर कार्यक्रमों की सफलता के लिए रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।

98 जिलों में कम-कम से 75 युनिट होगा रक्तदान

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा कि कार्यक्रम को सफल करने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता समाज के विभिन्न वर्गों से संपर्क करेंगे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सैलिब्रिटी प्रमुख व्यवसायी, कलाकार, सांस्कृतिक प्रतीक, कवि, बडे़ डाक्टर, वॉर संघों के लोगों से, पूर्व खिलाडियों से, फिटनेस क्लब, जिम, स्कूल कॉलेजों में भी संपर्क करेंगे। मैराथन के साथ एनसीसी, एनएसएस वे एनवाईके के कार्यकर्ताओं को मैराथन से जोड़ने का कार्य करेंगे। प्रांशु ने कहा कि इन कार्यक्रमों की वृहद तैयारी के साथ समाज के लोगों को सेवा के कार्यों से जोड़ने का कार्य करेंगे।बैठक में तय हुआ कि भारतीय जनता युवा मोर्चा 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश के सभी संगठनात्मक 98 जिलों में कम-कम से 75 युनिट ब्लड रक्तदान करेगा। यह रक्तदान का कार्यक्रम 2 चरणों में संपन्न होगा। पहला चरण 17 सितम्बर को संपन्न होगा जिसमें जिला स्तर पर रक्तदान होगा।

बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता करेंगे रक्तदान

द्वितीय चरण में 18 सितम्बर से लेकर 02 अक्टूबर गांधी जी की जयन्ती तक पूरी भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। 21 सितम्बर को भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के बड़े महानगरों में ‘‘नमों मैराथन‘‘ दौड़ का आयोजन करेंगा। जिसमें कम से कम प्रत्येक महानगर में 15 से 20 हजार लोगों के पंजीकरण कर भारी संख्या में युवाओं की सहभागिता कराएगें। इन मैराथन की थींम नशामुक्त भारत होगा। सांसद खेल प्रतियोगिता में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा अधिक से अधिक खिलाडियों के साथ सहभागिता करेंगें। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री भाजयुमों वरूणगोयल ने किया। अभियान की जिम्मेदारी के नाते भारतीय जनता युवा मोर्चा सेवा पखवाडा अभियान के इंचार्ज की जिम्मेदारी वरूण गोयल को सौंपी गई।

जाने टीम में कौन रहे मौजूद

बैठक में अभियान की टीम, प्रदेश के पदाधिकारी, समस्त क्षेत्रीय अध्यक्ष व अभियान के निमित्त पूरी टीम ने भाग लिया। बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी, राजेश राजभर, प्रदेश मंत्री अरूण यादव, सौरभ भूषण शर्मा, क्षेत्रीय अध्यक्ष सुखविन्दर सोम, शैलेन्द्र मौर्या, सुनील साहू, मनीष गौतम, नितिन मित्तल, पुरूसार्थ सिंह, अर्पित मिश्रा, अभिषेक दीक्षित, सन्नी श्रीवास्तव, मनीषा सिंह, सुधा पाठक, कुलदीप गुप्ता, अर्पित पाण्डेय, भानू सिंह, आशुतोष मिश्र व प्रमुख जिलों के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *