LUCKNOW:काकोरी क्षेत्र में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी रोडवेज बस, पांच की मौत

-डेढ़ दर्जन से अधिक घायल,टिकैत गंज के पास हुई दुर्घटना

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सड़क दुघर्टनाओं से मौत होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। काकोरी थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम सवारियों से भरी रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में दबकर पांच लोगों को की मौत हो गई, जबकि 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।सीएम योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताते हुए अफसरों को मौके पर जाकर राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं।
सूचना मिलते ही मंडलायुक्त रौशन जैकब व जिलाधिकारी के अलावा पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सिंह सेंगर सहित आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि 19 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कैसरबाग बस डिपो की बस नंबर यूपी 78 एल एन 1340 में सवारी लादकर श्रंगार नगर लखनऊ निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार हरदोई जा रहा था कि जैसे ही वह बस लेकर काकोरी क्षेत्र स्थित टिकैत गंज के पास पहुंचा कि तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। बताया जा रहा है कि चालक अनिल कुमार बस को जब तक काबू में करता कि बस पलटी मारते हुए खाई में जा गिरी। खाई में बस गिरते ही सवारियों में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते पल भर में पांच लोगों की सांसें थम गई और डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस दमकल कर्मियों एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि 19 लोगों की हालत नाज़ुक बताई जा रही है।इस हादसे में पीलीभीत जिले के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र स्थित पिपरा निवासी बाबू राम पुत्र दारा चंद, मथुरा निवासी नरदेव, जनपद बदायूं इसौली निवासी संजीव पुत्र लेखन पाल, काकोरी क्षेत्र निवासी दिलशाद पुत्र मुस्ताक, एक और नाम पता अज्ञात की मौत हो गई। इसके अलावा इस दुर्घटना में दुबग्गा निवासी इरशाद हुसैन, मोहनलालगंज निवासी अनुराग, आलमबाग निवासी अरविंद कुमार, दुगौली काकोरी निवासी संजय, सीतापुर निवासी राजेश मौर्या, हरदोई निवासी बसन्त देवी, बालागंज ठाकुरगंज निवासी संजीव प्रकाश, रश्मि खंड लखनऊ निवासी अरूण कुमार, त्रिवेणी नगर लखनऊ निवासी भरत कुमार, बीकेटी लखनऊ निवासी दिनेश, आशियाना क्षेत्र निवासी शुभाजीत मुखर्जी, आलमबाग लखनऊ निवासी सुहैल अहमद, रायबरेली निवासी दुर्गेश, इंदिरा नगर लखनऊ निवासी राकेश, हरदोई निवासी अविरल वर्मा, अमीनाबाद निवासी अनूप कुमार, अमीनाबाद निवासी अनुज राज , श्रंगार नगर लखनऊ निवासी बस चालक अनिल कुमार व बस परिचालक मोहम्मद रेहान घायल है।इस हादसे को लेकर पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने कहा कि थाना काकोरी क्षेत्र में हरदोई से लखनऊ जा रही कैसरबाग डिपो की बस पलट गई राहत और बचाव का काम जारी है।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *