LUCKNOW:लाखो रूपये का सूखा राहत अनुदान डकारने वाला बैंक मैनेजर गिरफ्तार

-ई.ओ.डब्ल्यू की टीम नें पटना से दबोचा, सोनभद्र की घोरावल तहसील क्षेत्र में हुआ था गबन

  • REPORT BY:AAJ NATIONAL NEWS || EDITED BY:AAJ NATIONAL NEWS DESK 

लखनऊ।सूखा राहत अनुदान की लाखों रूपये की धनराशि का गबन करने वाले आरोपी बैंक मैनेजर विजेन्द्र चौधरी को ई.ओ.डब्ल्यू. की टीम ने पटना से गिरफ्तार कर लिया है।डीजी ई. ओ. डब्ल्यू. नीरा रावत नें बताया कि यूपी के सोनभद्र जिले की तहसील घोरावल में वित्तीय वर्ष 2007-2008 में कृषकों के वितरण हेतु शासन से प्राप्त सूखा अनुदान योजना के खाते से तहसीलदार के फर्जी हस्ताक्षर करके बैंक से धन आहरित किये जाने को लेकर सोनभद्र के थाना-घोरावल में धारा 409, 419, 420, 467, 468, 471 आईपीसी का मुकदमा दर्ज किया गया था।

डीजी ई. ओ. डब्ल्यू. नीरा रावत नें बताया कि इस मामले में सूखा राहत योजना के तहत प्राप्त कुल 16 चेकों के माध्यम से तहसील घोरावल जनपद सोनभद्र में सरकारी धन मूल्य- 41,50,000.00/- रूपये का आरोपियों नें आपस में दुरभिसंधि कर गबन किया है। डीजी ई. ओ. डब्ल्यू. नीरा रावत नें बताया कि इस योजना के तहत कृषकों को सीधे बैंक के माध्यम से खाते में पैसे भेजा जाना था, किन्तु आरोपियों नें शासकीय धन को तहसीलदारों के फर्जी हस्ताक्षर से अपने नाम जारी करके आदेश वाहक के रूप में भुगतान प्राप्त कर गबन किया गया है।डीजी ई. ओ. डब्ल्यू. नीरा रावत नें बताया कि इस मुक़दमे में संकलित अभिलेखीय व मौखिक साक्ष्यों के विश्लेषण से तत्कालीन कानूनगो सहित चार आरोपियों की संलिप्तता पायी गयी थी। प्रकरण में दोषी पाये गये तीन आरोपियों के विरूद्व पूर्व में विधिक कार्यवाही पूर्ण कर आरोप पत्र प्रेषित किया गया है।

डीजी ई. ओ. डब्ल्यू. नीरा रावत नें बताया कि ऑपरेशन शिकन्जा के तहत वांछित आरोपी तत्कालीन परिचालन प्रबन्धक इलाहाबाद बैंक वर्तमान में सिनियर मैनेजर इण्डियन बैंक, विजेन्द्र चौधरी निवासी-मकान नम्बर-268/1662/1ए दीघा, दीघा घाट, देवी मन्दिर, एक्स टी0टी0आई0 थाना दीघा जनपद पटना नगर (बिहार) को उनके इण्डियन बैंक की शाखा बेउर जिला पटना बिहार से ई0ओ0डब्लू0 टीम नें गिरफ्तार कर लिया है।डीजी ई. ओ. डब्ल्यू. नीरा रावत नें बताया कि पकड़े गये आरोपी की गिरफ्तारी धारा 409, 419, 420, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी व धारा 13(1) (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 के तहत की गयी है। गिरफ्तार आरोपी को भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट वाराणसी में पेश कर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

Aaj National

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *